Month: November 2020

नवगछिया : कद्दुभात आज, व्रत की खदादारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाB BABUL0

लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जायेगा. इसे लेकर मंगलवार से ही गंगा स्नान करनेवालों की भीड़ विभिन्न तटों पर लगनी शुरू हो गया. नहाय-खाय के दिन अरवा चावल के साथ कद्दू खाने का महत्व है. इसलिए शहर की सभी सब्जी मंडी में 50 से 60 रुपये पीस तक कद्दू बिके, जो कि सामान्य दिनों में 20 से 30 रुपये पीस बिकते है. नवगछिया शहर के विभिन्न स्थानों व सब्जी मंडी में खास कद्दू के स्टॉल सजाये गये थे. सब्जी कारोबारी मुन्ना ने बताया छठ पर्व को देखते हुए सब्जी किसान अधिक से अधिक मात्रा में कद्दू उपजाते हैं ताकि अधिक मुनाफा कमाया जा सके. इस बार कद्दू का भाव पिछले वर्ष से महंगा […]

ढोलबज्जा: गंगा स्नान कर घर जा रहे बाइक सवार दंपति को पीछे से दूसरे बाइक ने मारी ठोकर, गिरकर हुई चोटिल || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाB BABUL0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्या की रिपोर्ट कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशु राउत पुल के एप्रोच पथ पंचगछिया टोला के समीप, मंगलवार को एक बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने धक्का मार दी. जहां धक्का लगते हीं रूपौली प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव निवासी बाइक सवार जयप्रकाश मंडल व पीछे बैठी उसकी पत्नी गिरकर चोटिल हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पति पति-पत्नी गंगा स्नान कर अपने घर जा रहे थे. जैसे हीं पंचगछिया टोला के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे खैरपुर बाजार के एक बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार कर फरार हो गए. गिरकर चोटिल हुए जयप्रकाश मंडल को आंशिक रूप से चोट […]

ढोलबज्जा : कदवा के स्कूलों में शाम ढलते हीं मनचले पहुंच जाते हैं करनें आवारागर्दी || GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरB BABUL0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्या की रिपोर्ट इन दिनों कदवा के एक निजी व दूसरा सरकारी हाई स्कूल में प्रेमी जोड़े को आपत्ति जनक स्थिति में ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आ रही है. जहां शाम ढलते ही आवारा आशिक स्कूल परिसर पहुंचकर आवारागर्दी के लिए अपने प्रेमिका को बुला लेते हैं. ऐसा हीं कुछ मामला रविवार की रात को खैरपुर कदवा बाजार के एक निजी स्कूल में देखने को मिला. जहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसे पकड़ लिया था. इसी बीच ग्रामीणों की जुटती भीड़ व हंगामे को देख एक युवक ने बीच बचाव करना चाहा तो पकड़े गए पकड़े गए युवक अंधेरा का फायदा उठा कर फरार हो गए. […]

ढोलबज्जा : दूसरे दिन भी राजो राय के हत्यारों का नहीं चल पाया पता || GS NEWS

अपराधढोलबज्जाBarun Kumar Babul0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार की रिपोर्ट मृतक के छोटे बेटे ने अज्ञात के खिलाफ कदवा थाने में दिया आवेदन.पुलिस परिजनों से कर रही सघन पूछताछ. ढोलबज्जा: कदवा के बोड़वा टोला निवासी वृद्ध किसान राजो राय की हत्या मंगलवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से काटकर किए जाने के दूसरे दिन भी पुलिस को हथियारों तक पहुंचने के लिए कोई सुराग नहीं मिल पाई है. कदवा पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए लगातार मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. मृतक के छोटे पुत्र ज्ञानचंद कुमार राय ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ कदवा थाने में आवेदन देते हुए मामले का उद्भेदन कर हत्यारों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग […]

भागलपुर : यूके बैंक तारड़ में भीषण डकैती || GS NEWS

अपराधभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर – सन्हौला थाना क्षेत्र के तारड स्थित यूको बैंक में सोमवार को देर रात्रि किसी अज्ञात बदमाशों ने दीवाल में छेद कर बैंक के अंदर प्रवेश कर बैंक 9 लाख 29 हजार 879 रुपये कैश लूट लिया. घटना की जानकारी सुबह-सुबह पता चला इसके बाद वहां के ग्रामीण पुुुलिस ने घटना की जानकारी सनहौला थाना को इसके बाद सनहौला थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रेषु कृष्ण भागलपुर एसएसपी आशिष भारती पुलिस फोर्स के साथ तारड यूके बैंक पहुंचकर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. पुलिस टीम के द्वारा पता लगाया जा रहा है और मामले की छानबीन कर रही है बदमाशों की पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा […]

नवगछिया : रवि कुमार ने जदयू मीडिया सेल जिला संयोजक पद से दिया इस्तीफा ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाराजनीतिBarun Kumar Babul0

जदयू मीडिया सेल नवगछिया के जिला संयोजक रवि कुमार ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बाबत रवि कुमार ने कहा कि 21वीं सदी के समाजवादी नेता नीतीश कुमार के दल में बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करने अवसर मिलना गर्व की बात है. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह उर्फ दादा के द्वारा सर्वश्रेष्ठ जिला का संयोजक का सम्मान मिलना मेरे लिए यादगार रहा. मुझे प्रदेश, जिला और टीम के लोगों से कभी ना भूलने वाला प्यार और सम्मान मिला है. हमारे नेता एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ और नहीं हो सकता है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे नेता के नेतृत्व में […]

बिहपुर : ज्ञानदेव कुमार दूसरी बार बने बिहपुर विधायक के मीडिया प्रभारी || GS NEWS

नवगछियाबिहार विधानसभा चुनाव 2020Barun Kumar Babul0

बिहपुर के ज्ञानदेव कुमार दूसरी बार बने बिहपुर विस के वर्तमान विधायक ई.शैलेंद्र के मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए हैं।इस मनोनयन की पुष्टि विधायक श्री शैलेंद्र ने की।  ज्ञानदेव 2010 से 2015 तक तत्कालीन विधायक रहे ई.शैलेंद्र के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।इस मनोयनन पर गनौल निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक जयशंकर चौधरी,जिप सदस्य घंटु सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी,शंभुनाथ कुंवर,शमीम मुन्ना,मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी,महामंत्री बबलू मोदी,मुकेश पोद्​दार,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी,कल्याण झा,संजय राय आदि ने शुभकामनाएं दी है।अपने मनोनयन पर ज्ञानदेव ने कहा कि मैं मिली इस जिम्मेदारी का सभी के सहयोग व मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वहन करूंगा। Barun Kumar Babul

GS चुनाव कवरेज पर आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का परिणाम हुआ जारी … देखें लिस्ट GS NEWS

गोपालपुरगोपालपुर विधानसभा चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020राजनीतिBarun Kumar Babul0

जीएस न्यूज़ बिहार सहित आसपास के राज्यों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंटरनेट पोर्टल बन गया है जीएस न्यूज़ की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव 2020 पर चुनाव कवरेज के बाद 9 नवंबर को संध्या 7 बजे एक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 9 नवंबर को ही शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक पूछें गए प्रश्न का उत्तर लिखकर भेजना था और प्रतियोगिता में शामिल होना था। बताते चलें कि प्रतियोगिता में कुल 44 प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें कुल 20 प्रतिभागी को चयनकर्ताओं द्वारा सूचीबद्ध किया गया है । आइए देखें उन 20 प्रतिभागी की लिस्ट रितेश कुमार, जगतपुर, नवगछिया मनीष कुमार , नवगछिया अनंत कुमार भवानीपुर नवगछिया अजित कुमार , तेतरी नवगछिया निल निशु […]

नवगछिया : दंगल में दीपक व पीयूष पहलवान के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को देर शाम हो गया। रोहियार बंगलिया के दीपक पहलवान और साधुपुर के पियुष पहलवान के बीच जबर्दस्त मुकाबला चला। जिसमें दोनों के बीच बराबर का मुकाबला रह गया। दंगल समिति के सदस्यों के द्वारा दोनों पहलवानों को नगद पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. राधा कांत झा ने फीता काट कर किया। मौके पर अध्यक्ष भवानीपुर पंचायत के उप मुखिया सुधीर यादव, व्यवस्थापक प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष मदन राम, संरक्षक उपेंद्र यादव, त्रिपुरारी कुमार भारती, विश्वास झा, रोहन कन्हाई, निरंजन यादव, सुरेश यादव, नागेश्वर यादव, अखिलेश यादव, सुबाली यादव, रिंटू झा, गुड्डू झा, कैलाश पोद्दार, टुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इधर भवानीपुर […]