Month: January 2021

नवगछिया : जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक तटबंध निर्माण की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में खुशी || GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

विपिन ठाकुर, गोपालपुर – नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंड को बाढ से बचाने हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा पुनः जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक तटबंध निर्माण कार्य की सुगबुगाहट होने से ग्रामीणों में हर्ष देखा जा रहा है. वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव का बहिष्कार इस्माइलपुर प्रखंड वासियों ने उक्त तटबंध सहित सडक निर्माण की माँग को लेकर किया था. सरकार के निर्माण के ततकाल बाद ही बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल को ततकाल डीपीआर बना कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. निविदा की प्रक्रिया को पूरा कर जल संसाधन विभाग द्वारा 44 करोड की लागत से ठेकेदार श्रीराम इंटरप्राइजेज के द्वारा आधा -अधूरा कार्य किया गया. परन्तु राजनीतिक […]

भागलपुर गौशाला के तीन सदस्यीय कमेटी ने किया नवगछिया गौशाला का निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर गौशाला के तीन सदस्यीय कमेटी ने नवगछिया गौशाला का निरीक्षण किया और यहां के प्रबंध समितियों से बात चीत कर गोबर से विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने के लिये संयुक्त प्रयास करने का निर्णय लिया. मौके पर बताया गया कि जल्द ही आस पास के शहरों के गौशालाओं की एक संयुक्त बैठक कर एक क्रांतिकारी कदम उठाया जाएगा. भागलपुर गौशाला की तीन सदस्यीय कमेटी में महामंत्री गिरधारी केजरीवाल, मंत्री सुनील जैन और तिलकामांझी ऐंसीएन्ट हिस्ट्री डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष बिहारीलाल चौधरी मौजूद थे. मौके पर गिरधारी केजरीवाल ने कहा कि उन्हें यह देख कर काफी संतुष्टि हुई कि नवगछिया गौशाला में बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाता है. लेकिन बेहतर बाजार उपलब्ध नहीं होने से किसानों […]

गोपालपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का समय तय ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

गोपालपुर – गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज के झंडोत्तोलन करने का समय निर्धारित किया गया है. बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोपालपुर में 8.45 बजे पूर्वाह्न, पशुपालन विभाग गोपालपुर में 9.05 बजे पूर्वाह्न, शिक्षा विभाग गोपालपुर में 9.20 बजे पूर्वाह्न, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सैदपुर में 9.35 पूर्वाह्न, उच्च विद्यालय सैदपुर में 10.00 बजे पूर्वाह्न, व्यापार मंडल सैदपुर में 10.05 बजे पूर्वाह्न, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर में पूर्वाह्न 10.15बजे पूर्वाह्न, थाना परिसर गोपालपुर 10.30 बजे पूर्वाह्न व महादलित टोला गोपालपुर में 11.00 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जायेगा. DESK 04

माप तौल विभाग ने नवगछिया में लगाया शिविर, 50 से अधिक लोगों से की बाट एवं संबंधित सामानों का सत्यापन||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 040

नवगछिया – मापतौल विभाग ने रविवार को नवगछिया शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में शिविर लगा कर दुकानदारों द्वारा उपयोग किये जाने वाले बाट और तराजू की जांच की. शिविर में 50 से अधिक लोगों ने अपने बाट और इससे संबंधित सामानों का सत्यापन करवाया. शिविर का नेतृत्व कर रहे माप तौल निरीक्षक एके पांडेय ने कहा कि अप्रैल से अब तक माप तौल में गड़बड़ी करने वाले नवगछिया के 150 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है. इसमें कई पट मुकदमा कराया गया है तो कई से जुर्माना वसूला किया गया है. श्री पांडेय ने कहा कि नवगछिया में लगातार छापेमारी अभियान चला कर माप तौल में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में प्रत्येक दुकानदारों […]

नवगछिया में रेमंड शो रूम का हुआ उद्घाटन||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित पोखर के ठीक सामने रेमंड शो रूम की ओपनिंग की गयी है. इस अवसर पर सर्व प्रथम गौ दान किया गया फिर नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया. संचालक आशीष कुमार पोद्दार ने बताया कि नए शो रूम में शर्त पेंट, कुर्ता, कोर्ट पेंट के कपड़े, इनर वियर के साथ रेडीमेट कपड़ों की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध है. इस अवसर पर आशीष पोद्दार, सत्यनारायण पोद्दार, समाजसेवी अजय कुमार रूंगटा, लायंस क्लब के शिव कुमार पंसारी, सुभाष चंद्र वर्मा, रामप्रकाश रूंगटा, ऐंसीएन्ट हिस्ट्री के विभागाध्यक्ष बिहारीलाल चौधरी आदि अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सह मंच स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 24 जनवरी 2021 दिन रविवार को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नवजात शिशु एवं बच्चों को गर्म कपड़े एवं माता एवं आशा बहनो को टोपी एवं मास्क का वितरण किया गया. नवजात शिशु में 5 बच्चियां एवं 2 बच्चे थे एवम 4 गर्भवती महिलाएं भी लाभान्वित हुई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्य विशाल मुनका, राज चौधरी, रचित गाड़ोदिया, अंकित चिरानिया, अनुराग पंसारी, सुभाषचंद्र चंद्र वर्मा, कौशिक मावण्डिया, विक्रम सर्राफ, गोविंद केडिया, कमल टिबड़ेवाल, विक्की केडिया, अध्यक्ष विकाश चिरानिया एवम सचिव चेतन मुनका मौजूद थे. DESK 04