Month: January 2021

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बनारसी लाल कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने नवगछिया स्टेशन पर चलाया सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज नवगछिया के एनसीसी छात्र छात्राओं ने नवगछिया स्टेशन पर सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व कॉलेज के एनसीसी ड्रील निदेशक तुषार कांत झा ने किया। मौके पर कॉलेज के एनसीसी केयरटेकर उर्दू विभाग के व्याख्याता डॉ खालिद महमूद और कार्यक्रम संयोजक जंतु विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी राजेश कनोडिया भी मौजूद थे। वहीं मौके पर मौजूद नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश कुमार चंद्रा ने बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के एनसीसी छात्र छात्राओं के कार्यों की भरपूर प्रशंसा की एवं धन्यवाद दिया। DESK 04

सराफ कॉलेज नवगछिया की एनएसएस छात्रा आर्या कश्यप राष्ट्रीय ध्वज को दिल्ली में देगी सलामी||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया स्थित बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज की एनएसएस छात्रा आर्या कश्यप राष्ट्रीय ध्वज को दिल्ली में सलामी देगी। इसके लिए आर्या कश्यप का चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विभाग, बिहार द्वारा चयनित एनएसएस की कुल 3 छात्राओं में से पहला स्थान रहा है। वहीं आर्या कश्यप ने 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक आगरा में इसके लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। जबकि इससे पहले आर्या को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ अनिरुद्ध कुमार और सबौर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार द्वारा प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया था। वही आर्या कश्यप ने बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की पढ़ाई करते […]

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर रैली आज, आठ स्थानों दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को महागठबंधन के द्वारा ट्रेक्टर पैरेड मंगलवार को 26 जनवरी के अवसर पर निकला जाएगा. जिला कमेटी सदस्य भाकपा माले सह राज्य सह सचिव इंकलाबी नौजवान सभा के गौरी शंकर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे, नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल चौक से दुर्गा स्थान होते हुए 14 नम्बर रोड से मकनपुर चौक होते हुए अनुमंडल परिसर तक ट्रेक्टर रैली निकाला जाएगा. इधर किसान आंदोलन को लेकर निकलने वाले ट्रेक्टर रैली को लेकर अनुमंडल प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. ट्रेक्टर रैली कोई लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार ने आठ स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। एसडीओ ने तेतरी […]

नवगछिया के मदरौनी में कैंडिल जलाकर गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया :- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति नवगछिया की और से साईं नगर सहौरा के समीप वीर शहीद अखिलेश यादव के आदमकद प्रतिमा के आगे गणतंत्र दिवस के 72 वें वर्षगांठ पर द्वीप प्रज्वलित किया एंव पुषपांजलि किया गया । इस आयोजित अवसर पर श्री सद्गुरू साईं नाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हमारे संविधान ने, हम सब को एक स्वाधीन लोकतंत्र के नागरिक के रूप में कुछ अधिकार प्रदान किए हैं। लेकिन संविधान के अंतर्गत ही, हम सब ने यह ज़िम्मेदारी भी ली है कि हम न्याय, स्वतंत्रता और समानता तथा भाईचारे के मूलभूत लोकतान्त्रिक आदर्शों के प्रति सदैव […]

नारायणपुर जिलापार्षद ने कस्माबाद में अग्नीपीड़ीतों के बीच बॉटे राहत सामग्री ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के कस्माबाद गॉव में आग लगने से पुरा गांव जलकर राख होने पर शुक्रवार को नारायणपुर जिलापार्षद उषा देवी के नेतृत्व में कस्माबाद पहुंच अग्नीपीड़ीत से मिलकर हाल चाल जाना साथ ही पीड़ीत परिवार के बीच सुखा राशन चुरा, शक्कर,मुड़ी, दालमोट, बिस्किट पानी का बोतल के राहत सामग्री. अग्नीपीड़ीतों के बीच बॉटी साथ ही दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया मौके पर जिलापार्षद प्रतिनिधि भारतेंन्दु मिश्रा, मुखिया अरविंद मंडल,पवन सिंह, संजय भारती, डब्लू मंडल, पंकज झा समाजसेवी अरूण मंडल, ललन दास, सिकंदर मंडल, अभिनंदन मंडल, कैलाश मंडल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा बीएड कॉलेज मदरौनी में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मदरौनी स्थित अर्जुन बीएड कॉलेज में नवगछिया जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने शिरकत की. कार्यक्रम का संचालन जदयू नेता त्रिपुरारी कुमार भारती ने की. जबकि अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश निशाद द्वारा की गई. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में नवगछिया जदयू के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं एवं वक्ताओं ने जननायक के जीवनी एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस मौके पर बोलते हुए स्थानीय विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर गरीबों शोषित एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए […]

नवगछिया : पचगछिया की टीम ने रंगरा को किया पराजित || GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

रंगरा – रंगरा में चल रहे टी 20 भगवती क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बीसीसी रंगरा और पचगछिया के बीच खेला गया. जिसमें बीसीसी रंगरा को पंचगछिया की टीम ने पराजित कर दिया. पचगछिया की टीम ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. रंगरा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकट पर 178 रन बनाया. रंगरा के बल्लेबाज मोनाजिर 52 रन, मुकेश 35 रन, मिनहाज 38 रन बनाए. रंगरा के गेंदबाज नासिर 2 विकेट लिए. जवाब में पचगछिया की टीम ने 19 ओवर तीन गेंद में 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना कर 5 विकेट से मैच को जीत लिया. पचगछिया के बल्लेबाज राहुल ने 53 रन, अमित 36 रन अंकित 42 […]

नवगछिया : फरारी शातिर राहुल के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – नवगछिया गौशाला रोड स्थित एक दुकान में वर्ष 2019 के 10 जुलाई को एक दुकान में घुसकर रंगदारी मांगने और गोली बारी करने के मामले में फरार चल रहे शातिर अपराधी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा गांव निवासी राहुल यादव के घर नवगछिया पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया है. इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई नवगछिया थाना के दरोगा राजकुमार के नेतृत्व में किया गया. नवगछिया के थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर अगर घोषित भगौड़ा राहुल यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी. DESK 04