Month: January 2021

गोपालपुर : गोसाईगाँव में मुखिया ने किया झंडोत्तोलन, पंचायत वासियों को किया संबोधित

गोपालपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव पंचायत के मुखिया सह गोपालपुर मुखिया संघ अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने सामुदायिक भवन में झंडोत्तोलन किया । मौके पर गोसाई गांव पंचायत के सभी कुल 15 वार्ड के वार्ड सदस्य व अन्य मौजूद थे । मौके पर संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से हम सभी भारतवासी एकजुट होकर एक दूसरे को साथ लेकर चले देश भर के हज़ारों समाजसेवी संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के बीच पहुँच कर सेवा किया हैं यह अध्भुत हैं । वही गणतंत्र दिवस पर पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया वह उनके वीर गाथाओं को […]

नवगछिया सावित्री पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निर्देशक रामकुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू , प्राचार्य जरीन बहाव द्वारा संयुक्त रुप से झंडोत्तोलन किया गया । कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन के मद्देनजर विद्यालय में किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया । मौके पर उपस्थित हुए छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के श्री साहू ने कहा कि कोरोना से जंग जारी है इस समय भी हमें सजगता से रहनी चाहिए जब तक आम लोगों का टीकाकरण नहीं किया गया है तब तक लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं । वही गणतंत्र दिवस पर उन्होंने शिक्षकों व विद्यालय परिवार के सदस्यों को स्वच्छता […]

डकैती कांड 72 घंटे में उदभेदन करने पर व्यवसायियों ने एसपी व एसडीपीओ को किया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : झंडापुर बाजार में बीते 16जनवरी की रात कपड़ा व्यवसायी बिनोद जैन के घर में हुए भीषण डकैती कांड का एसआईटी टीम ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर महज 72घंटे में न सिर्फ उद्भेदन कर दिया. बल्कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम व जेवरात को भी बरामद कर लिया. इसको लेकर सोमवार को डकैती कांड के शिकार हुए व्यवसायी बिनोद जैन के संयाेजन में नवगछिया में एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीपीओ दिलीप कुमार को अंगवस्त्रम् व बुके भेंटकर सम्मानित किया गया. सम्मान करने वालों में वाणिज्य परिषद, नवगछिया के सचिव पवन सर्राफ, बिहार प्रादेशिक मारबाड़ी सम्मेलन के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बिनोद केजरीवाल, प्रमंडलीय सचिव दयाराम चौधरी, लायंस क्लब, नवगछिया के उपाध्यक्ष […]

Noimg

इस्माइलपुर में सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर में सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय अंगिका साहित्य विकास समिति के तत्वावधान में किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ रमेश आत्मविश्वास ने किया तो सम्मेलन का उद्घाटन गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में रामावतार राही, भगवान प्रलय, प्रभाष चन्द्र झा मतवाला, मीरा झा कवयित्री, महेंद्र निशाकर, साथी सुरेश सूर्य, मौजूद थे. मंच संचालन कवि श्रवण बिहारी कर रहे थे. इस अवसर पर इस्माइलपुर प्रखंड के कई श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया. समारोह में इस्माइलपुर की मुखिया प्रीति कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि, मनोहर कुमार मंडल ने आगत सभी कवियों को अंगवस्त्र , प्रशस्ति-पत्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया. विदाई में सभी कवियों को […]

नवगछिया : 40 जरूरतमंदों को जागृति शाखा ने दिए कंबल || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रविवार को मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया “जागृति” महिला शाखा के तत्वाधान में शाम 7 बजे प्रोफेसर कॉलोनी में हरिजन परिवार एवं जरूरतमंद के बीच 40 कम्बल वितरित किया गया. बताते चले कि पूरे भारत बर्ष में मंच स्थापना दिवस को युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।जिसके तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 700 से भी अधिक शाखाएं अपने अपने क्षेत्र में जनसेवा के अनेकोनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस सेवा कार्य मे जागृति की बीना सर्राफ,कंचन खेमका,चित्रा टिबड़ेवाल,रेणु वर्मा,पूनम सर्राफ,रिंकी शर्मा,रितु चिराणियां,पूजा रूंगटा,दीपा यादुका,बबिता वर्मा के साथ समाज का भी सहयोग सराहनीय रहा. DESK 04

नवगछिया : युवा मंच के सदस्यों ने की गौ सेवा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा के द्वारा मंच स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय गोपाल गौशाला, नवगछिया के प्रांगण में गौ माता की सेवा करके मनाया गया. शाखा के दुवारा भिन्न- भिन्न प्रकार की हरी सब्जी ,दाना एवम गुड़ शाखा के दुवारा मुहैया कराया गया एवम सदस्यों ने अपने हाथों से गौ सेवा की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विकाश चिरानिया ,सचिव चेतन मुनका एवम सदस्य विशाल मुनका, राज चौधरी,रचित गाड़ोदिया, अंकित चिरानिया ,अनुराग पंसारी ,सुभाषचंद्र चंद्र वर्मा ,कौशिक मावण्डिया,विक्रम सर्राफ, गोविंद केडिया, कमल टिबड़ेवाल ,विक्की केडिया मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया के कटरिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक की गोली मार कर हत्या ||GS NEWS

नवगछियासड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन (46/6-9 के बीच) के पास अपराधियों ने एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है. युवक के चेहरे पर चार गोली मारी गयी है जिससे मृतक का चेहरा पहचान के लायक भी नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष माहताब खां, आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दूबे, रेल थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक छनबीन किया है. देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. शव को प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि युवक की मोटरसाइकिल को रोक कर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. देर रात पुलिस युवक के शिनाख्त करने का […]

नवगछिया : राजद नेताओं ने किया कटाव क्षेत्र का निरीक्षण||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अतर्गत बैंसी जहांगीरपुर में राजद की ओर से जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अल्प संख्यक जिलाध्यक्ष मो० मोहिउद्दीन, प्रखंड सचिव सद्दाम हुसैन, कलीम खान उपस्थित हुए. वहीं दूसरी ओर कोशी किनारे हो रहे भीषण कटाव का निरीक्षण राजद की ओर सबों ने किया. वहीं विपक्ष के नेता शैलेश कुमार ने गांववालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित पदाधिकारी से मिलकर इस कटाव से मुक्ति दिलाई जाएगी. बीते दिनों में बैंसी के 13 घरों में आग लग जाने से हो रहे परेशानियों से […]

नवगछिया में वाहन लदा ट्रक बना बर्निंग ट्रक, फायर ब्रिगेड ने किया काबू ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के एक वाहन लदा ट्रक बर्निंग ट्रक बन गया लेकिन एक मोटरसाइकिल चालक ने समय रहते इसकी सूचना ट्रक चालक को देकर बड़ी घटना को टाल दिया है. तेतरी जीरो माइल के पास लोगों ने देखा कि भागलपुर की ओर जा रहे एक 18 चक्के के ट्रक से धुआं उठ रहा है लेकिन ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों के हल्ला करने बाद भी चालक पूरी तरह से बेपरवाह था. एक युवा मोटरसाइकिल चालक ने ट्रक को ओवरटेक करके चालक को इसकी सूचना दी. तब तक ट्रक पर लोड वाहन में प्रचंड आग लग चुकी थी. और ट्रक ने लगभग आठ किलोमीटर का सफर भी तय कर लिया था. सूचना के बाद […]