Month: January 2021

नवगछिया :बीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में नवगछिया की टीम ने खरीक की टीम को 218 रनों से किया पराजित || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – रंगरा में चल रहे बीसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में नवगछिया की टीम ने खरीक की टीम को 218 रनों से पराजित कर दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया की टीम ने सात विकेटों के नुकसान पर 283 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दूसरी पारी में खरीक की टीम 283 रनों का पीछा करते हुए 65 रन बना कर सिमट गयी. मैन आफ द मैच विजेता टीम के अमित को घोषित किया गया. अमित ने 45 गेंद खर्च कर 95 रन जोड़े थे जबकि तीन विकेट भी झटक लिये थे. अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सेना के अवकाश प्राप्त जवान अशोक सिंह ने पुरस्कृत किया. DESK 04

नवगछिया : बीस पिस्टल के साथ दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियासमस्याDESK 040

नवगछिया पुलिस ने जीरोमाइल से 20 पिस्टल के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर बेगुसराय जिले के पटेल चौक(स्थाई पता – हजरतगंज गली नंबर 3) निवासी सोनू आलम और मुंगेर जिले के कटरिया मुरली पट्टी निवासी अरविंद कुमार है. पुलिस ने दोनों से 20 पीस अर्धनिर्मित पिस्टल, 20 पीस बैरल (7.65 एमएम), .315 बोर की चार जिंदा कारतूस समेत ₹20,000 की नकदी और एक स्मार्ट फोन बरामद किया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए पिस्तौल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है बस फिनिशिंग बांकी है. एसपी ने बताया कि पूछ ताछ के क्रम में दोनों तस्करों ने बताया कि पिस्टल […]

खोखा सिंह मर्डर : अस्पताल पहुंचे गोपालपुर विधायक कहा – छूट भैये अपराधियों ने खोखा को मार डाला ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

घटना के तुरंत बात नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने कहा कि छूट भैये अपराधियों ने खोखा सिंह की हत्या कर दी है. श्री मंडल ने कहा कि सामंतवाद के विरोध में खोखा ने हथियार उठाया था. विधायक ने कहा कि उनके कहने पर ही खोखा ने अपराध को छोड़ दिया था. आज कल हथियार भी नहीं रख रहा था. गोपाल ने कहा कि खोखा ने उन्हें चुनाव जितवाने में भी मदद किया था. बदले की भावना में उसकी हत्या कर दी गयी. श्री मंडल ने कहा कि अपराध बढ़ जाना समाज के लिये चिंता का विषय है. क्योंकि पुलिस हर किसी को सुरक्षा नहीं दे सकती है. इसलिये समाज के लोगों की भी […]

नवगछिया :मसूदनपुर गांव से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद आरोपी युवक गिरफ्तार || GS NRWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – रंगरा के मसूदनपुर वैसी गांव से शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को रंगरा पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही बरामद कर लिया तो दूसरी तरफ पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक पिंटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. रंगरा थाने के थानाध्यक्ष माहताब खां ने बताया कि नाबालिक लड़की के पिता ने 25 जनवरी को घटना की बाबत रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस ने न्यायालय में नाबालिग लड़की का बयान कलमबद्ध करवाया गया है. DESK 04

नवगछिया : शार्प शूटरों ने हमला कर कुख्यात अपराधी खोखा सिंह की कर दी हत्या ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिले के कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा बिशु राउत पहुंच पथ पर गोला टोला के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने एकाएक हमला बोल कर कोसी दियारा के कुख्यात अपराधी कदवा के पचगछिया निवासी खोखा सिंह को मार डाला है. शूटरों की एक गोली खोखा के पंजरे से उपर लगी है. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है. अपराधियों द्वारा की गयी गोली बारी में खोखा के साथ चल रहे उसके चचेरे भाई रंजीत सिंह भी घायल हो गया है. रंजीत को हाथ में गोली लगी है. उसकी जान खतरे से बाहर है. जानकारी मिली है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर […]

नवगछिया :कटरिया रेलवे स्टेशन के पास युवक की गोली मार कर हत्या ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

मृतक के भाई के बयान पर चार नामजद रंगरा – रंगरा थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने सोहड़ा निवासी गगन कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने गगन के चेहरे पर चार गोली मारी है जिससे मौके पर ही मौत हो जाने की बात कही जा रही है. घटना की बाबत नवगछिया राजकीय रेल थाने में मृतक के भाई पवन यादव ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें चार लोगों रंगरा के ही मुरली गांव के दो भाइयों बबलू सिंह, डब्लू सिंह, रंगरा के ही चंद्रखड़ा निवासी नागे मंडल, प्रमोद मंडल और लालू मंडल को नामजद किया है. मृतक के भाई पवन सिंह ने बताया कि सोमवार को उसका भाई […]

नवगछिया के द्रोपदी आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस बच्चों ने लिया स्वछता का संकल्प ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के द्रोपदी आवासीय विद्यालय अनुमंडल अस्पताल रोड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । मौके पर विद्यालय के संचालक रणवीर कुमार झा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं गणतंत्र दिवस समारोह में झंडोत्तोलन के बाद बच्चों के बीच स्वच्छता का पाठ पढ़ाया । मौके पर विद्यालय के निर्देशक ए के झा ने बच्चों को बताया कि इस कोरोना काल में हमें पूर्णरूपेण शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है ।स्वच्छता से ही ना सिर्फ़ बीमारियां दूर होती है बल्कि मानसिक रूप से विकास होता है हमें पढ़ने और लिखने में भी मन लगता है । वही मौके पर विद्यालय के निर्देशक श्री झा ने बताया कि उनके विद्यालय में प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस से ही निशुल्क नामांकन लिया जाता […]