Month: January 2021

नवगछिया :कदवा में, शार्प शूटरों ने खोखा सिंह को गोली मार कर की हत्या || GS NEWS

ढोलबज्जाDESK 040

कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ गोला टोला के काली मंदिर समीप, पचगछिया टोला कदवा निवासी खोखा सिंह को शार्प शूटरों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे दिया. परिजनों ने बताया- खोखा सिंह अपने बाइक से चचेरे भाई रंजीत के साथ मिलन चौक की तरफ घूमने गए थे. जहां से वापस घर लौटने के दौरान जैसे हीं काली मंदिर के पास पहुंचे कि इसी बीच एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से पहुंच कर खोखा सिंह के दाएं पंजरे में गोली मार कर वापस मिलन चौक की ओर भाग निकले. खोखा सिंह को पंजरे में […]

नवगछिया :कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न जगहों पर शान से फहराया झंडा || GS NEWS

ढोलबज्जाDESK 040

प्रतिनिधि ढोलबज्जा: 72वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों पर शान से फहराया गया झंडा. ढोलबज्जा थाना में थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम, कदवा ओपी थाना में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, ढोलबज्जा के सुभाष चन्द्र बोस चौक पर जिप नंदनी सरकार, भगतसिंह चौक पर विनीत आनंद, पंचायत भवन ढोलबज्जा में मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, पंचायत भवन खैरपुर कदवा में मुखिया अजय कुमार, मनरेगा भवन कदवा दियारा में मुखिया अशोक सिंह, तीनों पंचायतों ढोलबज्जा, खैरपुर कदवा व कदवा दियारा के ग्राम कचहरी में सरपंच मुरारी भारती, बिरेंद्र मंडल व सिराज साह, उवि ढोलबज्जा में प्रधानाध्यापक रामदेव प्रसाद, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में अजय झा आदरै उवि कदवा में संजीव कुमार व मान्या पब्लिक स्कूल […]

नवगछिया : जब अपराधियों ने किया परेशान तो गांव से भागकर गैंगस्टर बन गया खोखा ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

ऋषव मिश्रा “कृष्णा”, मुख्य संपादक , जीएस न्यूज़ नवगछिया – खोखा सिंह एक सामान्य परिवार का कृषक था. मेहनत मजदूरी करना और अपने परिवार का पेट पालना बस इतना ही उसका सरोकार था. यह बात 90 के दशक की है खोखा का एक परिजन एक आटा चक्की मिल पर गेहूं पिसाने गया था. वहां पर एक गैंगस्टर पहले से ही मौजूद था. खोखा का उक्त परिजन उस गैंगेस्टर को देखने लगता है. वह गैंगेस्टर पूछता है तुम मुझे आंख क्यों दिखा रहे हो तो इस पर खोखा के परिजन ने शालीन शब्दों में जवाब दिया लेकिन बात नहीं बनी और बात झगड़े तक आ गई. मौके पर खोखा सिंह भी पहुंचे और दोनों के समझाने बुझाने का प्रयास किया जा […]

गगन सिंह हत्याकांड – जमीन विवाद में की गयी थी गगन की हत्या ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के कटरिया रेलवे स्टेशन के पास गोली मार कर हत्या किए गए मोटरसाइकिल सवार युवक की पहचान सोहोड़ा निवासी जदयू नेता पवन सिंह के भाई गगन सिंह के रूप में की गयी है. मंगलवार को पुलिस ने गगन सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के भाई जदयू नेता पवन सिंह के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी राजकीय रेल थाना नवगछिया में दर्ज की गयी है. जिसमें रंगरा के ही मुरली गांव के दो भाइयों बबलू सिंह, डब्लू सिंह, रंगरा के ही चंद्रखड़ा निवासी नागे मंडल, प्रमोद मंडल और लालू मंडल को नामजद किया है. मृतक के भाई पवन सिंह ने बताया कि सोमवार को उसका […]

नवगछिया के श्रीपुर में अलाव तापने के क्रम में वृद्ध महिला की झुलसने से मौत ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – अलाव तापने के क्रम में आग के चपेट में आ जाने से नवगछिया के श्रीपुर निवासी वृद्धा द्रोपदी देवी (70) की झुलसने से मौत हो गयी है. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में वृद्धा अंत्य परीक्षण किया गया है. मृतका के पुत्र संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जब घर में कोई नहीं था तो वृद्धा आग ताप रही थी इसी क्रम में उसके शरीर के कपड़ों में आग लग गई और देखते ही देखते उसकी मां आग में झुलस गयी. जब उन लोगों को जानकारी मिली तो वे लोग वृद्धा को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया. बुधवार को भागलपुर जाने के क्रम में वृद्धा की […]

रंगरा में भगवती क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में रुपौली की टीम ने कुमादपुर की टीम को किया पराजित||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – रंगरा में चल रहे टी 20 भगवती क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में बुधवार को तीसरे लीग मैच में पूर्णिया जिले के रुपौली की टीम ने रंगरा के कुमादपुर की टीम को 27 रनों से पराजित कर दिया है. पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी कर रही रूपौली की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 188 का स्कोर खड़ा किया. रुपौली के राम कुमार 52 रन, अभय 28 रन, राणा 21 रन बनाया. जवाब में कुमादपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 161 बना सकी. इस तरह रूपौली की टीम 27 रनों से जीत गयी. मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार रुपौली के राणा कुमार को घोषित किया गया. बुधवार को निर्णायक के रूप में […]

नवगछिया में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिया निर्देश||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नवगछिया : भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को नवगछिया, रंगरा के अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है. नवगछिया में जिलाधिकारी ने सीओ को कोविड 19 एवं विधानसभा चुनाव के विपत्र का जल्द से जल्द निपटान करने का निर्देश दिया. इस संदर्भ में कमिटी में शामिल पदाधिकारी एसडीओ टीओ पीजीआरओ एवं डीसीएलआर को भी निर्देश दिया गया है. डीएम ने नवगछिया अंचल के रंग रोगन करने का निर्देश नवगछिया सीओ को दिया है और आरटीपीएस में कार्य में किसी प्रकार की बाधा न हो उसके लिये भी आवश्यक निर्देश दिया. नवगछिया एवं रंगरा का दाखिल खारिज को तेजी से संदधारित करने का निर्देश कॉमन निर्देश दिया है. साथ ही रंगरा प्रखंड मुख्यालय को नए भवन में एक […]

नवगछिया में पौष पूर्णिमा के अवसर पर माँ कौशल्या का होगा पूजनोत्सव||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के ग्राम पंचायत कोशकीपूर सहौरा गाँव में, पौष पूर्णिमा के अवसर पर लगातार कई वर्षों से कोशी की रौद्र विभिषिका के कारण कई वर्षों से लगातार माँ कौशल्या का भव्य पूजन सहित मेले का आयोजन होता रहा है इस वर्ष भी माँ कौशल्या नाट्य कला परिषद की और से पूजन,हवन,रामधून संकीर्तन सहित दो दिवसीय दंगल का भी आयोजन रखा गया है!! मेले के आयोजन से पूरे गांव सहित क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष उल्लास का माहौल है !इस अवसर पर समाजसेवी शुभम कुमार ने बताया कि मेले के आयोजन से अपनी संस्कृति सभ्यता के जुड़ाव के साथ-साथ भाईचारे,प्रेम का विकास होता है!! DESK 04

नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा, बोली प्रभारी प्रधानाचार्य – नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में तिरंगा फहराया गया । मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रो० डॉ कुमारी सुदामा यादव ने झंडोत्तोलन किया . झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में श्रीमती यादव ने कहा कि नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति है यह जो आज की बेटियां हैं छात्राएं हैं वह कल की भविष्य हैं अपनी ताकत को पहचानिए और आगे बढ़े, महाविद्यालय हमेशा आपके बारे में सकारात्मक सोचते हुए आप को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहता है । झंडोत्तोलन के पूर्व कॉलेज की एनसीसी छात्राओं द्वारा पैरेड भी किया गया । वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में महाविद्यालय के डॉ सुशील कुमार मंडल,प्रोफेसर अनिल कुमार मंडल, प्रोफ़ेसर अशोक कुमार मंडल, डॉ सिकंदर चौधरी, […]