Month: January 2021

नवगछिया के रंगरा पीएचसी में कोविड 19 से बचाव के लिये वैक्सिनेशन शुरू ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद्र में गुरुवार से कोविड 19 से बचाव के लिये वैक्सिनेशन शुरू हो गया है. गुरुवार को कुल 100 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों का वैक्सिनेशन किया गया है. रंगरा पीएचसी में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी रंजीत कुमार को टीका लगाया गया. टीकाकरण कार्य का उद्घाटन रंगरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया था. टीकाकरण को लेकर रंगरा पीएचसी में तीन कक्ष बनाये गए थे और एहतियात के तौर पर सभी प्रकार की व्यवस्था की गई थी. रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी डॉ रंजन ने बताया कि टीकाकरण के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति सामान्य […]

नवगछिया :बनारसी लाल कॉलेज के शासी निकाय की हुई बैठक, नैक से मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के शासी निकाय की एक आवश्यक बैठक कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में संपन्न हुई. जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. साथ ही महाविद्यालय का नैक से मूल्यांकन कराने की तैयारी प्रारंभ कर देने की बात बताई गई. यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव सह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने बताया कि महाविद्यालय अब प्रगति की राह पर चल पड़ा है. जिसका प्रमाण महाविद्यालय में एनसीसी और एनएसएस की स्थापना कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जल्द ही पुस्तकालय को भी नए सिरे से कंप्यूटरीकृत कर दिया जाएगा. इसके साथ ही चौमुखी विकास पर भी बैठक में चर्चा की गई. साथ ही साथ […]

नवगछिया : 24 साल के अंदर खोखा सिंह के घर लूट कांड समेत तीन हत्याएं, परिजन गहरे सदमें में हैं || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगछिया टोला कदवा निवासी खोखा सिंह के हत्या के बाद उनके परिजन गहरे सदमें में हैं. परिजनों का कहना है कि 18 बीघा जमीन को लेकर अपने दयाद से ही वावाद विवाद चल रहा था. जिसको लेकर 10 जनवरी को एक पंचायती हुई थी, जिसमें पंचों सामने खोखा सिंह ने हर बात मान ली थी. घटना से पांच दिन पहले दीपनारायण सिंह ने पंचायती का अवहेलना कर मुकाबला करने की चूनौती खौखा को दे दिया था. जिसको खोखा सिंह ने हल्के में लिया. मृतक खोखा सिंह के परिजनों भाई इंदल सिंह, पत्नी अनिता देवी व ललिता देवी का कहना है कि- 1997 ईस्वी में खोखा सिंह एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो कुशल […]

नवगछिया में मना गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

गोड्डा सांसद सह भाजपा के दिग्गज नेता निशिकांत दुबे का जन्मदिन नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले दर्जनों ब्राह्मण समाज सहित सैकड़ों युवाओ के द्वारा धूमधाम से मनाया गया । जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सर्वप्रथम उनके दीर्घायु जीवन के लिये हवन का कार्यक्रम किया गया इसके बाद महाराज जी चौक पर संध्या के समय सैकड़ों लोगों के साथ केक काटा गया एवं मिठाईयाँ बाँटी गई । वहीं उनके जन्मदिन को लेकर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था की गई एवं मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में पंडित वैदिक ललित शास्त्री नंदलाल तिवारी सुरेंद्र जी नीरज शर्मा अमर कुमार निर्मल कुमार संतोष गुप्ता चंद्रगुप्त साह मिथुन महुआ मद्धेशिया राम कुमार […]

नवगछिया के छह केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया के छह परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा एक फरवरी से आरंभ होगी।परीक्षा को लेकर नवगछिया के जीबी कॉलेज, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय, इंटर स्तरीय विद्यालय, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय एवं श्री लालजी मध्य विद्यालय सिंधिया मकनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सभी छह परीक्षा केंद्र पर कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के कुल 4903 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जीबी कॉलेज में 1098, बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में 736, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में 745, इंटर स्तरीय विद्यालय में 669, रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में 813, लाल जी मध्य विद्यालय में 859 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा के अंदर बालिकाओं के लिए बनाया गया है. DESK 04

नवगछिया में इंटर की परीक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक कहा – कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए केंद्राधीक्षक ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण एव कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा अनुमंडल पदाधिकारी ने की एवं केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा को लेकर गश्ती दल एवं दंडाधिकारी के कर्तव्य को बताया. एसडीओ ने केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा में लगाए जाने वाले विक्षक नियमानुसार होंगे. इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. महिला पुलिस बाल की भी तैनात रहेंगे. परीक्षा केंद्रों पर विक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखेंगे, परीक्षार्थियों को समुचित […]

नारायणपुर : लोक कला मंजूषा कला दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – युवा मठ सिंहपुर पश्चिम के बैनर तले अध्यक्ष मधुर मिलन नायक के सानिध्य में मध्य विद्यालय शाहपुर में चल रहे दो दिवसीय मंजूषा कला प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि मंजूषा कलापांच रंगों में किस प्रकार उकेरी जाती है साथ ही विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि बिहुला द्वारा पन होगा का गुपनिया ,त्रिगुनिया रंग बताया.गुपनिया का मतलब गुलाबी,पीला,नीला,नारंगी हरा रंगों का इस्तेमाल होता है. त्रिगुनिया का अर्थ होता है तमोगुण , रजोगुण और सतोगुण होता है. कार्यक्रम के संयोजक सह युवा मठ के अध्यक्ष मधुर मिलन नायक ने कहा कि इस लोक कला को विरासत तरह समझना होगा कार्यक्रम में मंजूषा कला का प्रशिक्षण के दौरान मंजूषा […]

नवगछिया में बोले राजद नेता – अजय सिंह निर्दोष हैं, उन्हें गलत तरीक़े से फंसाया गया ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया- बीते मंगलवार को कदवा के पचगछिया निवासी खोखा सिंह हत्याकांड में राजद नेता अजय सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से विपक्ष के नेता सह विधायक प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, आपदा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव सहित अन्य ने विरोध जताया है. विरोध जताते हुए विपक्ष के नेता शैलेश कुमार ने कहा कि अजय सिंह एक सुलझे हुए इंसान हैं. इन्हें औछी राजनीति के तहत गलत तरीके से फंसाया गया है। वे बिल्कुल निर्दोष हैं. जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर से […]