Month: January 2021

आपदा से बचाव के लिए एसडीआरएफ ने छात्र छात्राओं को दी जानकारी

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया के रामधारी उच्च विद्यालय तेतरी और इंटर स्तरीय विद्यालय नवगछिया में आपदाओं से बचने और बचाने का उपाय को एसडीआरएफ टीम के द्वारा बताया गया. एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा के नेतृत्व में दोनों स्कूलों में लगभग 40 शिक्षक, 35 शिक्षिकाएं और 480 बच्चों ने भूकंप, आग और सर्पदंश से बचने का उपाय को बताया गया. बच्चों ने आपदाओं का मॉक दिल देखकर एसडीआरएफ टीम को पुनः आने का निमंत्रण भी दिया कि इस तरह का कार्यक्रम स्कूल में पुनः आ करके दोबारा किया जाए बहुत ही अच्छा लगा. दोनों स्कूल के प्रधानाध्यापक का सहयोग एसडीआरएफ टीम को मिला इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि भूकंप आने पर घबराना […]

भागलपुर :विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ संदेहास्पद स्थिति में मिला कोलकाता के वृद्ध का शव ||GS NEWS

भागलपुरDESK 040

परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर कल बलिया धार और वैभव होटल के बीच कोलकाता निवासी एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया है. सब की शिनाख्त कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित 20 बी राजा बजेंद्र स्ट्रीट निवासी 60 वर्षीय अनिल कुमार जयसवाल के रूप में की गई है. पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिल कुमार जैस्वाल वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के करकर डमा, 74 पांडव नगर मैं रहता था. मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं पाया गया है तो दूसरी तरफ उसके हाथ पर नियमित रूप से सुई देने के लिए आईभी कैथेटर लगाया गया था. जिस स्थल पर वृद्ध का शव बरामद किया गया उस स्थल […]

नवगछिया में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक को दी गयी समारोह पूर्वक विदाई ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – इंटर स्तरीय नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह के अवकाश प्रभारी प्रधानाध्यापक सह जीव विज्ञान के शिक्षक अशोक कुमार सिंह को विद्यालय परिवार में एक समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी है. श्री सिंह ने वर्ष 2015 में विद्यालय में नियोजित शिक्षक के रूप में योगदान दिया था. श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने महज 5 वर्षों तक विद्यालय परिवार को अपनी सेवा दी है लेकिन इन 5 वर्ष 11 माह में उन्होंने अपनी क्षमता और योग्यता का बेहतर उपयोग किया है. इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने संबोधन के क्रम में कुछ खट्टी मीठी यादों को साझा किया जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए. जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि श्री अशोक […]

ढोलबज्जा : कदवा में, जिप ने किया सखी सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण योजना का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

प्रतिनिधि ढोलबज्जा: युवा विकास सह समाज कल्याण फाउंडेशन के तहत् एनजीओ की ओर से नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार ने शुक्रवार को खैरपुर कदवा पंचायत के गोला टोला फोरलेन सड़क समीप, एक सखी सिलाई-बुनाई प्रशिक्षण योजना का शुभारंभ फीता काट कर किया. कार्यक्रम उद्घाटन के के बाद जिप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपील की है कि- हमारे समाज के महिलाएं मुख्यधारा से जुड़ कर आत्म निर्भर व खुद सक्षम बने. जिसके लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है. जिसमें पंजीयन का ₹850 देना होता है. इसी में महिलाओं को तीन महीने नि:शुलू सिलाई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाता है. जहां एक ट्रेनर बारह प्रशिक्षुओं को सिखाने का काम करेंगे. प्रशिक्षण प्राप्त के बाद प्रशिक्षु से परीक्षा […]

नवगछिया : पौष पूर्णिमा के मां कौशल्या मेला मे दो दिवसीय महादंगल का हुआ शुरुआत GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया:- अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अन्तर्गत सहौरा गाँव में कोशी तट के समीप प्रसिद्ध मेले पौष पूर्णिमा में मां कौशल्या की पूजन एवं हवन आचार्य कौशल जी के द्वारा पंडित मुकेश शास्त्री, प्रभात शास्त्री,अर्जुन शास्त्री ने संपन्न कराया। माँ कौशल्या के प्रांगण में अखण्ड रामधुन, दुर्गा पाठ के बाद रामायण पाठ, माँ कौशल्या नाट्य कला परिषद की ओर से जारी है। वहीं शुक्रवार को दो दिवसीय महादंगल का शुभारंभ हुआ। जिसमेंमध्यप्रदेश प्रदेश के पहलवान रिशू यादव, विपिन पहलवान ने अपने करतब दिखाए। वहीं दूसरी और महिला पहलवानों में से बनारस की बबली यादव, दिल्ली की खुशबू ने कुश्ती में अपने करतव दिखाकर सबको हैरान कर दिया। दोनों पहलवानों ने जबरदस्त कुश्ती के साथ नारी शक्ति का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। […]

नवगछिया में आज 30 नवंबर को बनेगा मानव श्रृंखला, सभी घटक दल होंगे सामने ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया- बिहार में विपक्षी दलों का महागबंधन राज्य में आज 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी में है। राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि ‘हम लोगों ने आज 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएंगे’। कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल के नेता इस मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। मानव श्रृंखला एन. एच. 31 से, पंचायत स्तर तक बनेगी। भाकपा माले ने भी मानव श्रृंखला में शामिल होने की घोषणा की है। श्री झा ने कहा कि, “किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की गारंटी करने, धान खरीद की सीमा समाप्त करने, बिहार में मंडियों को […]

रंगरा : बिहपुर ने कुर्सेला को 64 रनों से किया पराजित || GS NEWS

खेल कूदDESK 040

रंगरा – रंगरा में चल रहे टी 20 भगवती क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का चौथा और आखिरी लीग मैच में बिहपुर की टीम ने कुर्सेला की टीम को 64 रनों से पराजित कर दिया है. बिहपुर ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 224 रनों का टारगेट खड़ा किया. बिहपुर के बल्लेवाज़ देवाशीष ने 27 बॉल 38 रन, मिलन 12 बॉल 44 रन जोड़े. जवाब में कुर्सेला की टीम 16 ओवर में 160 रन बना कर सिमट गयी. बिहपुर के मिलन के शानदार गेंदबाजी 4ओवर में 23 रन दे कर 4 विकेट झटके. मैन आफ द मैच बिहपुर के मिलन को घोषित किया गया. ग्रामीण पप्पू ठाकुर ने मिलन को सम्मानित किया. मैच […]

नवगछिया : अपराधियों ने जदयू नेता को फोन पर दी जान मारने की धमकी || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह रंगरा के सोहोरा निवासी अखिलेश सिंह निषाद को अज्ञात अपराधियों ने उनके मोबाइल पर फोन कर उन्हें जान मारने की धमकी दी है और भद्दी भद्दी गालियां भी दी है. जदयू नेता ने कहा कि सुबह वह अपने घर पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे तो उसी समय उनके मोबाइल पर 7761961139 नंबर से फोन आया और उसके साथ पहले गाली गलौज की और फिर उसे जान मारने की धमकी भी दी. अखिलेश सिंह का कहना है कि जब उसने फोन करने वाले व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने फोन रख दिया और 15 मिनट के बाद फिर दोबारा उसके मोबाइल पर फोन किया और फिर उसके […]