Month: February 2022

समपार फाटक पर गाड़ी भैंकप हो जाने के कारण लगा भीषण जाम ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया व कटरिया स्टेशन के बीच मदन अहिल्या महिला कॉलेज समपार फाटक पर गाड़ी भैंकप हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी समपार फाटक पर शाम के छह बजे रूकी थी। यह गाड़ी छह बजकर 20 मीनट तक रूकी रही। इस कारण समपार फाटक पर जाम लग गया। जाम लगने से नवगछिया थाना, अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया बाजार जाने आने वालों को काफी परेशानी हुई। बताया गया कि अमृतसर से न्यूजलपाईगुड़ी ट्रेन नवगछिया स्टेशन पार करते ही यात्रियों ने. ट्रेन का चेन खीचकर रोक दिया। ट्रेन समपार फाटक पर ही रूकी रही। इस कारण समपार फाटक खोल भी नहीं सकते थे। समपार फाटक पर दोनो तरफ वाहनों का […]

नवगछिया के अस्पताल रोड़ में स्थित डिजिटल एक्सरे सेंटर में चल रही शराब पार्टी, पुलिस नें मारा छापा, दो को दबोचा ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित डिजिटल एक्सरे में शराब पीते दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिजिटल एक्सरे में शराब पार्टी हो रही हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी किया तो थाना क्षेत्र के ही तेतरी निवासी रूपेश कुमार राय, खरीक थाना के पश्चिमी घरारी निवासी मु. वाजिद को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। दोनो आरोपित को नवगछिया थाना के अनि मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 375 एमएल का एक बोतल, दो शराब का खाली बोतल बरामद किया हैं। इस संबंध में दोनो आरोपित के विरूद्ध […]

नवगछिया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।बैठक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो के अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव निश्चय के तहत उन्मुखीकरण जलापूर्ति योजना संचालन रखरखाव एवं अनुरक्षण के तहत पंप ऑपरेटरों का चिन्हित कर उत्तरदायित्व अंकित किया गया। बैठक में पीएचडी विभाग के जिला समन्वयक अंजार आलम ने पम्प ऑपरेटरों को हर महीने के गुरुवार को वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में एक जल चौपाल का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें गृह जल संयोजन प्राप्त परिवारों की संख्या, पेयजल के उपयोग का बजट, पेयजल के दुरुपयोग पर चर्चा, शिकायत निबंधन एवं निवारण पर चर्चा हुई। बैठक में बिभाग द्वारा एक टोल फ्री नंबर […]

बिहार बचाओ राजभवन मार्च को लेकर लोजपा रामविलास पार्टी की हुई बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

बिहार बचाओ राजभवन मार्च को लेकर लोजपा रामविलास की बैठक हुई। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की नवगछिया जिला इकाई की बैठक खरीक प्रखंड प्रखंड अंतर्गत सुरहा गांव में जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर शर्मा थे। श्री शर्मा ने 15 फरवरी को बिहार में बेहद गिरी हुई कानून व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं निरंकुश नीतीश सरकार को चेतावनी देने के लिए लोजपा रामविलास राजभवन मार्च करेगी। पुलिस हो या अफसर सभी भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहे हैं। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण जिम्मेदार है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश महासचिव सुरेश भगत ने कहा कि 15 फरवरी को पटना में होने वाले राजभवन मार्च ऐतिहासिक होगी। […]

तेतरी जीरोमाइल के पास बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर एक व्यक्ति हुए घायल|| GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया थाना के तेतरी जिरोमाइल के पास बाइक ने साइकिल को टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल रंगरा ओपी क्षेत्र के भवानीपुर निवासी महेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र विरेंद्र कुमार हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बताया गया कि विरेंद्र कुमार जगतपुर से साइकिल से घर वापस आ रहा था। तेतरी जिरोमाइल के पास बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पश्चात बाइक सवार मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। DESK 04 B