Month: February 2022

लुट के आरोपित को नवगछिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

लूटकांड के आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित कदवा बगड़ी टोला निवासी सुमन कुमार हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि 18 जुलाई को अपराधियों ने बाबा बिसुराउत पहुंच पथ पर से डिलवरी ब्याय से 23 हजार रूपये व मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने अनुसंधान किया तो आरोपित का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित को पास लूट का मोबाइल भी बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04 B

राजद कार्यालय में स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया राजद कार्यालय में स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में स्वरांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार ने किया। संचालन युवा जिला प्रवक्ता शुभम यादव ने किया। लता जी तैलीय चित्र पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। स्वरांजली सभा के पश्चात् प्रेस वार्ता में बताया की राजद सदस्यता अभियान के लिए चलों चलें गांव की और कार्यक्रम को मजबूती देगा।इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला सचिव महेश फौजी , वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार, नंदू यादव मौजूद थे। DESK 04 B

नवगछिया में JOCKEY शोरूम का उद्घाटन आज 13 को, पहलें 100 खरीदनें वाले को एक सुनिश्चित उपहार || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया शहरवासी को लगातार विभिन्न ब्रांड की खरीदारी करने का मौका अब शहर में ही मिलते जा रहा है । देश की सुप्रसिद्ध कंपनी जॉकी का पहला एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ आज 13 फरवरी 2022 से नवगछिया के गौशाला रोड हाई स्कूल के समीप पोखर के सामने हो रहा है । वहीं इस बाबत शोरूम के संचालक कुंदन कुमार सिंह ने बताया की शोरूम में इनरवियर आउटरवियर एवं हौजरी आइटम उपलब्ध है । शोरूम में मैन वुमन किड्स के सभी प्रकार के जॉकी ब्रांड के गारमेंट्स उपलब्ध है । बताते चलें कि शोरूम के द्वारा उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों हेतु एक विशेष उपहार की व्यवस्था की गई है जिसके तहत पहले एक सौ ग्राहक को एक उपहार भी दिया […]

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के हाथों अरुण यादव ने राजद का सदस्यता प्रमाण पत्र किया प्राप्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरराजनीतिDESK 04 B0

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पटना के 10,सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर राजद द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथों राजद के 2022 से 2025 तक के लिए अपना सदस्यता नवीनकरण करवाया। उक्त कार्यक्रम में राजद प्रमुख श्री लालू यादव जी ने अपने हाथों से युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव को राजद सदस्यता का प्रमाण पत्र दिया। श्री यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गरीबों में रामद प्रमुख आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथों सदस्यता प्राप्त किया। सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया। 12 फरवरी 2022 से 30 जून 2022 तक सदस्यता अभियान […]

पूसा नई दिल्ली के 60वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के द्वारा सबौर भागलपुर के रहने वाले डॉ रविंद्र पड़रिया को मिला बेस्ट कृषि प्रसार वैज्ञानिक पुरस्कार|| G S NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर, सच ही कहा गया है जिनके नेक इरादे हो उनके कदम सफलता खुद आकर चूमती है, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भागलपुर सबौर के रहने वाले वैज्ञानिक डॉ रविंद्र पड़रिया ने, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा , नई दिल्ली के 60 वे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा सबौर, जिला भागलपुर के रहने वाले डॉ रबिन्द्र पड़रिया को बेस्ट कृषि प्रसार वैज्ञानिक एवार्ड प्रदान किया गया Iयह एवार्ड कृषि प्रसार के बेहतर कार्य, शोध एवं शिक्षा के लिए दिया गयाI इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, कैलाश चौधरी के साथ- साथ सचिव डेयर एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, डॉ त्रिलोचन महापात्र तथा भारतीय कृषि अनुसंधान […]

पुलिस ने ई- रिक्शा व मोटरसाइकिल चोर धंधेवाजो को धर दबोचा,सात अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी भागलपुर,वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष समकालीन अभियान के तहत रात्री में ईशाकचक थाना से एक विशेष टिम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर भागलपुर के निर्देश पर गठित कि गई, जिसमें दो पुलिस वाहनों पर सशस्त्र बल के साथ पु०नि० सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पंकज कुमार धर्मेंद्र कुमार थे। रात्रि को करीब एक बजे पुलिस दल भोलानाथ पुल के पास पहुॅची तो एक ब्लु रंग के प्लसर मोटरसाईकिल पर बैठा व्यक्ति एवं एक ब्लु रंग के टोटो पर बैठा दो लड़कों में बातचीत करते हुए देखा तो पुलिस को देखते ही ये सभी भागने का प्रयास करने लगे. जिसके उपरांत पुलिस दल ने प्लसर पर […]

उत्पाद पुलिस ड्रोन कैमरे से हो गई लैस, दियारा क्षेत्र में शराब की भट्टीयां खोजने के लिए अब ड्रोन का कर सकेंगे उपयोग|| G S NEWS

अपराधबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के उत्पाद पुलिस ड्रोन कैमरे से लैस हो गई है, मुख्यालय से शुक्रवार को ड्रोन कैमरा और उसे चलाने का एक्सपर्ट भागलपुर पहुंच चुका है, उत्पाद पुलिस ने पहले दिन सबौर प्रखंड के राजन्दीपुर दियारा मे ड्रोन उड़ाकर कोसों फैले रेतीले मैदान और गंगा के कछार में शराब की भट्टियों की तलाशी को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिए हैं, ये इलाके इतने दुर्गम है यहां पहुंच पाना आसान नहीं है लेकिन ड्रोन के जरिए इन इलाकों की आसानी से निगरानी हो सकेगी। ड्रोन कैमरे से दियारा में शराब की भठ्ठी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई जा सकती है। बता दें कि ड्रोन की मदद से अब लाइव टेलीकास्ट की भी व्यवस्था जल्द ही की जाएगी साथ ही साथ […]

सैंडिस कंपाउंड सह जयप्रकाश उद्यान में विधि विरुद्ध हो रहे निर्माण के संबंध में अमरनाथ गोयंका ने की है कई जगह याचिका दायर|| G S NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,सैंडिस कंपाउंड सह जयप्रकाश उद्यान में विधि विरुद्ध हो रहे निर्माण के संबंध में शिकायत कर भागलपुर के रहने वाले अमरनाथ गोयनका ने आपत्ति जताई है और अपनी बातें नगर आयुक्त भागलपुर के प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भी जानकारी देते हुए हाई कोर्ट तक याचिका दायर की है , आज अमरनाथ गोयनका ने प्रेसवार्ता सह बैठक में कहा कि मैं भागलपुर के विकास का विरोध नहीं करता हूं परंतु विकास के नाम पर हो रहे विनाशकारी कार्यों से आहत हूं और सरकार से अनुरोध करता हूं कि भागलपुर के नागरिकों का हृदय सैंडिस कंपाउंड सह जयप्रकाश उद्यान को विनाश होने से बचाया जाए। उन्होंने बाग – बगीचे, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण, फव्वारे, तालाब आदि का जिक्र करते हुए […]