Month: February 2022

मैट्रिक की शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

मैट्रिक की परीक्षा के लिए शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक की परीक्षा होगी। इसके लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। बीएलएस कॉलेज नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मु. असफाक अंसारी तकनिकी सहायक पंचायत राज खरीक खुश्बु कुमारी को बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी खरीक दीपा कुमारी हैं। प्रसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी आपूर्ति निरीक्षक बिहपुर मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका गोपालपुर समदर्शी मेघा को बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी रीपा कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। जीबी कॉलेज नवगछिया में आपूर्ति निरीक्षक […]

नकली तार बेच रहे दुकानदार को नवगछिया पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नकली तार बेच रहे दुकानदार को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में एनकर कंपनी के फिल्ड आफिसर कोलकत्ता बड़ा बाजार निवासी विशाल मंडल ने बताया कि बहुत दिनों से नवगछिया स्टेशन रोड स्थित न्यू जय बाबा विश्वकर्मा इलैक्ट्रोनिक दुकान में नकली एकंर कंपनी का तार बेच रहे थे। हम लोगों ने जांच किया तो कई बंडल नकली तार बरामद हुआ। इसकी सूचना नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को दी गई। एसपी के सूचना पर नवगछिया थाना की पुलिस ने दुकानदार ललन कुमार को हिरासत में लिया। एंकर कंपनी का 80 बंडल नकल तार बरामद किया गया। बताया गया कि एंकर कंपनी का नकली तार साढ़े तीन सौ रूपये में मिल जाता हैं। वह साढ़ आढ़ सौ […]

नवगछिया एसपी की अपील – वैलेंटाइन डे पर अज्ञात महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचे || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : वैलेंटाइन डे पर अज्ञात महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचे। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि वैलेंटाइन डे पर साइबर फ्रांड से बचे। किसी भी अज्ञात महिला का फेसबुक, व्हाटसअप, मैसेजर पर पर दोस्ती स्वीकार करने से बचे। वैलेंटाइन डे पर साइवर ठग काफी सक्रिय हैं। वे लोग अज्ञात महिला से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। यदि आपने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया तो महिला द्वारा अश्लील मैसेंज करेंगे। वीडीओ काल पर आपसे बात कर उसे रिकार्ड कर लेंगी। इसके पश्चात वे लोग ब्लैकमेल का धंधा आरंभ करते हैं। आपके द्वारा वीडियो पर किया बात को युट्युब पर डाल देने की धमकी देंगी। आपके नजदीकी लोगों को भी वह […]

तिलकामांझी मुर्मू के जन्मदिन पर नागरिक विकास समिति के सदस्यों ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। अमर शहीद तिलकामांझी के जयंती के अवसर पर नागरिक विकास समिति एवं तिलकामांझी आदिवासी सुधार समिति के संयुक्त तत्वाधान में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया lउक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागरिक विकास समिति के सलाहकार रमण कर्ण ने कहा कि 11 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा क्षेत्रिय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, एवं घोरघाट पुल का नाम तिलक मांझी के नाम पर करने की मांग उन्होंने सरकार से की है । दीपोत्सव कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संथाल विषय का पढ़ाई विश्वविद्यालय एवं विद्यालय स्तर पर हो, इतिहास के पन्नों में वीर योद्धा तिलक मांझी के बलिदान एवं संघर्ष की चर्चा होनी चाहिए ।इस अवसर पर नागरिक विकास समिति के उपाध्यक्ष सतनारायण प्रसाद ,संगठन […]

शराब तस्करी के मामले में अभियुक्त को 10 साल की सजा व एक लाख के जुर्माना की सजा सुनाई गई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के एक्साइज कोर्ट दो शरद चंद्र श्रीवास्तव की कोर्ट ने शराब तस्करी के मामले में अभियुक्त संजीव कुमार को 10 साल की सजा और एक लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनाई। परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर 13 नवंबर 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई गाड़ी विक्रमशिला सेतु पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस के द्वारा जब घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की जानी शुरू की गई इसी क्रम में ड्राइवर के द्वारा गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस ने जप्त कर जांच की तो उसमें से 113 लीटर विदेशी शराब बरामद हुए। वही आरोपी ड्राइवर संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसको लेकर थाने में मामला दर्ज […]

धान नहीं बिकने के कारण किसानों ने किया टायर जलाकर व धान जलाकर विभाग के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को लेकर कई तरह की बातें करते हैं वही जमीनी हकीकत कुछ अलग ही बयां कर रहा है भागलपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर शहजाद पुर के द्वारा किसानों को धान की खरीददारी मे बड़ी अनियमितता बरती जा रही है,आज शहजादपुर मानिकपुर शाहकुंड मे सड़क पर किसानों का प्रदर्शन इस कदर फूटा कि लोग रोड पर टायर व धान जलाकर विरोध प्रदर्शन करते दिखे, जिसके चलते कई घंटों सड़क भी जाम रहा, जहां केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करते दिखते हैं वहीं सरकार के सिस्टम से आहत हो कर शहजादपुर ग्राम के सभी किसान का धान बारिश में खराब होने से […]

क्रांतिकारी तिलकामांझी मुर्मू के 273 वें जन्म दिवस के अवसर पर टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन में हुआ कार्यक्रम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तिलकामांझी के 273 वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर प्रतिकुलपति रमेश कुमार के अलावे विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारियों ने तिलका मांझी के स्टैचू पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत से हुआ, प्रति कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि तिलकामांझी 1857 का विद्रोह करने वाला अंग जनपद का पहला वीर सपूत था, सबसे पहले क्रांतिकारी के रूप में उभरता वीर तिलकामांझी के नाम पर 12 जुलाई 1960 में . भागलपुर विश्वविद्यालय का नाम तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय रखा गया, और उनसे कई क्रांतिकारियों ने प्रेरणा लेकर ही उनके नक्शे कदम पर चलने की कसम खाई जिससे हमारा देश आजाद हुआ और हम गुलामी […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री के अलावे कई मंत्रियों के साथ मिलकर किया नवनिर्मित घोरघाट पूल का विधिवत उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सुल्तानगंज के घोरघट पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सम्राट चौधरी के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया। 2006 से ही यह पुल बड़ी गाड़ियों के लिए बंद हो गया था। जिससे भागलपुर से पटना जाने के लिए बड़ी गाड़ियों को खगड़िया होकर जाना हो रहा था। वही छोटी गाड़ियों का आवागमन बेली ब्रिज के द्वारा चल रहा था। पुल का निर्माण 11 पॉइंट 16 करोड़ की लागत से किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। 2006 से ही पुल बंद होने के बाद से व्यावसायिक वाहनों को लंबी दूरी तय कर पटना की ओर […]

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें चित्रों पर पुष्पांजलि कर किया याद || GS NEWS

UncategorizedबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विवाह भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया , यह कार्यक्रम हर बूथों पर किया गया,बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के तहत होने वाले 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत यह भी एक मुख्य कार्यक्रम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन करता के अलावे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत राजनीतिक दल बनाने में भी काफी योगदान रहा है, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, वह राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी काफी अभीरुचि रखते थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने मीडिया से बात करते […]

12 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शुरू हो गई है तैयारियां || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,वैकल्पिक विवाद समाधान लोक अदालत सुलह मध्यस्थता केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अतुल वीर सिंह ने बताया कि नालसा के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है , जिसके तहत 2022 में चार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पहला राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को संपन्न होगा ,इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं । उन्होंने यह भी बताया कि आज के बैठक में सभी बैंक के अधिकारियों को बुलाकर कहा गया है जितने भी केस लंबित हैं उसे जल्द से जल्द राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह कराएं साथ ही साथ अधिवक्ताओं के साथ भी बैठक की गई इसमें कहा गया […]