Month: February 2022

मनाया तिलकामांझी मुर्मू का जन्मदिवस || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी महान विद्रोही तिलकामांझी मुर्मू का जन्म सन 11 फरवरी 1750 को बिहार के भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड के तिलकपुर गांव में संथाल परिवार में हुआ था, बाबा तिलकामांझी मुर्मू ने ब्रिटिश सरकार को दांतो तले नाखून चबाने पर मजबूर कर दिया था, आज तिलकामांझी चौंक पर उनके जन्मदिवस पर तिलकामांझी आदिवासी सुसार बैसी भागलपुर संस्थान के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही लोगों ने अपने संबोधन में उनके वीरता पर प्रकाश डाला। कई संथाल परिवार ने अपने तीर- कमान का भी पूजा किया साथ ही संथाल युवा- युवती ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं राष्ट्रीय शिल्पकार […]

NH 80 मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर लाइन रोड पर जमीन मालिकों ने लगाया रोक|| GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर पीरपैंती प्रखण्ड के महेशराम मौजा अंतर्गत NH 80 मुंगेर-मिर्जाचौकी रोड पर जमीन मालिको ने काम पर रोक लगा दिया है। जमीन मालिको का कहना है की रजिस्टर 2 में हमारे नाम से जमीन है। लेकिन विभाग के लापरवाही के कारण हमारे पिता जो मृत है उनके नाम से पर्चा निर्गत कर दिया गया है और बिना जमीन की राशी भुगतान किये जबरन विभाग द्वारा हमारी जमीन जब्त कर रहे है उनलोगों का कहना था कि अंचल पदाधिकारी पीरपैंती एवं विभाग के लापरवाही के कारण मृत व्यक्ति के नाम से पर्चा निर्गत कर दिया गया है। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी पीरपैती ने बताया कि ये मामला हमारे क्षेत्र का नही है। फोरलेन रोड मे काम कराने आये रोड रिजनल पदाधिकारी […]

Noimg

प्रेमी युगल के साथ मारपीट || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया बस स्टैंड में प्रेमी युगल के साथ मारपीट कर रहे थे परिजन। युवक युवति को नवगछिया थाना की पुलिस ने थाना लाया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक कटिहार जिला के डीएस कॉलेज रामनगर निवासी टुनटुन सिंह के पुत्र गोलू कुमार थे। युवति कटिहार जिला के गेड़ाबाड़ी थाना क्षेत्र के खेरिहा निवासी स्मिता कुमारी थी। टुनटुन सिंह व स्मिता कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्मिता कुमारी झारखंड से बस से अपनी दादी के साथ घर खेरिहा जा रही थी। इसी दौरान लड़की ने फोन कर लड़का को नवगछिया बुला लिया। लड़की बीच रास्ते में ही बस से उतर कर लड़का के साथ जाने लगी। दादी ने लड़की को […]

गोपालपुर इस्माइलपुर दियारा में किसानों की फसल सुरक्षा के लिए पहुँचा धुड़सवार दस्ता||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाDESK 04 B0

गोपालपुर इस्माइलपुर दियारा में किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए पहुंचा घुड़सवार दस्ता। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि दियारा में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पांच घुड़सवार पुलिस पहुंचा हैं। घुड़सवार दस्ता के गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में दियारा में आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी किया जायेगा। किसानों से कहा गया कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं हैं। किसी भी तरह से कोई परेशान करते हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस आपकी मदद करेगा। DESK 04 B

नवगछिया के तीनटंगा करारी में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन 11 से 14 फरवरी तक|| GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा करारी ग्राम में श्री श्री 108 शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया है । यह आयोजन 12 फरवरी से तीन दिवसीय है वही इस कार्यक्रम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यह भक्ति आयोजन 11 फरवरी शुक्रवार से कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगा एवं 12 फरवरी शनिवार से यज्ञ शुभारंभ होगा । 13 फरवरी को शिव पार्वती आपके द्वार कार्यक्रम में सभी मूर्ति का ग्राम में परिभ्रमण होगा एवं 14 फरवरी सोमवार को शिव पार्वती ,नंदी, गणेश कार्तिक एवं पंचमुखी बालाजी बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होगा । वही मौके पर मुरारी यादव बस्ती मंडल कुलेश्वर यादव टुनटुन मंडल अखिलेश यादव गोपाल […]