Month: February 2022

पीएम मोदी ने नीतीश को बताया समाजवादी तो भड़के काँग्रेस विधायक अजित शर्मा || GS NEWS

बिहारभागलपुरराजनीतिDESK 04 B0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दिये गए बयान पर कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने टिप्पणी की है। अजित शर्मा ने कहा कि चुनाव है तो प्रधानमंत्री जी को समाजवादी याद आता है। नीतीश जी इतना ही अच्छे हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दीजिये बिहार के युवकों को रोजगार दीजिये। किसी नेता के घर से कोई राजनीति में आकर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहे हैं तो इसमें उन्हें परेशानी क्यों हो रही है। बता दें कि कल रात न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को समाजवादी बताया था।इसके बाद विपक्ष हमलावर है। DESK 04 B

सुल्तानगंज में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर घोरघाट पुल का निरीक्षण करने डीएम व एसएसपी || GS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर, के सुलतानगंज में कल मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सुलतानगंज घोरघट पुल का निरक्षण करने डीएम सुब्रत कुमार सेन एंव एसएसपी बाबुराम दल बल के साथ.पहुचे।इस दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने घोरघट पुल का निरक्षण किया। वही पास में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित यात्रा को लेकर तैयारी की गई है। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। वही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने उद्घाटन स्थल और हेलीपैड का जायजा लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए हैं । DESK 04 B

नहीं बनाया राशि उठाव के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में घर , सर्टिफिकेट केस दर्ज || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरDESK 04 B0

इस्माइलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उठाव के बावजूद घर नहीं बनाने वाले पर सर्टीफीकेट केस किया गया हैं। इस्माइलपुर में 346 गोपालपुर में 72 लोगों के उपर सर्टिफिकेट केस किया गया। बताया गया कि पिछले कई महीने से लगातार आवास सहायक लाभुकों के घर जाकर घर बनाने के लिए कह रहे थे । किंतु उन लोगों ने घर बनाने का काम आरंभ नहीं किया था। उन लोगों को लाल नोटिस दिया गया। उसके पश्चात उसे पीला नोटिस दिया गया। किंतु इसके बावजूद उन लोगों ने घर नहीं बनाया। इस्माइलपुर बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर में 346 लोगों पर सर्टीफिकेट किया गया हैं। वहीं गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि […]

पीपेड मीटर का रिचार्ज हुआ समाप्त होते ही पंप की विद्युत आपूर्ति बंद, नल जल का पेयजल सेवा बंद || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

पीपेड मीटर का रिचार्ज समाप्त होते ही पंप की विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा हैं। ज्ञातव्य हो कि इस्माइलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर, नारायणपुर, पूर्वी भिट्ठा, पश्चिमी भिट्ठा पंचायत में जल नल योजना के द्वारा लगाए गए पंप में बिद्युत विभाग के द्वारा प्रीपेड मीटर लगाया गया हैं। प्रीपेड मीटर का रीचार्ज समाप्त हो गया हैं। जिससे की बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंप बंद हैं। इससे लोगों को जल नल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा हैं। इस संबंध में बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर प्रखंड के 25 वार्ड में जल नल योजना के तहत कार्य हुआ हैं। पंप पर प्रीपेड मीटर लगा दिया गया हैं। पीपेड मीटर का रिचार्ज […]

नवगछिया में इंटर की परीक्षा में प्रथम पाली में आठ छात्रा अनुपस्थित || GS NEWS

नवगछियाशिक्षाDESK 04 B0

नवगछिया में इंटर की परीक्षा में प्रथम पाली में आठ छात्रा अनुपस्थित थी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जीबी कॉलेज नवगछिया में एक छात्रा अनुपस्थित थी। 28 छात्राओं ने परीक्षा दी। बीएलएस कॉलेज में तीन छात्राएं अनुपस्थित थी। 114 छात्राओं ने परीक्षा दिया। मदन अहिल्या महिला कॉलेज में सभी 17 छात्राओं ने परीक्षा दी। इंटर स्तरीय हाईस्कूल नवगछिया में तीन छात्रा अनुपस्थित थी। 189 छात्राओं ने परीक्षा दी। रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में एक छात्रा अनुपस्थित थी। 18 छात्राओं ने परीक्षा दी। श्री लाल जी मध्य विद्यालय सिघिंया मकंदपुर में सभी 30 छात्राओं ने परीक्षा दिया। द्वूतीय पाली में 27 छात्राएं अनुपस्थित थी। जीबी कॉलेज नवगछिया में 10 छात्राएं अनुपस्थित थी। […]

मानसी थाना क्षेत्र में लूटी गई ट्रक को नवगछिया के जीरोमाइल से बरामद || GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

मानसी थाना क्षेत्र से लूटी हुई ट्रक नवगछिया के जिरोमाइल के पास एनएच 31 से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपित मानसी थाना क्षेत्र के चुक्ती निवासी राजा कुमार हैं। बताया गया कि सोमवार को मानसी थाना क्षेत्र के चुक्ती एनएच 31 के ओवर ब्रीज के पास अपराधियों ने चावल लदी ट्रक को चालक के साथ मारपीट कर लूट लिया था। घायल ट्रक चालक मुफ्फसील थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी संतोष कुमार हैं। चालक मानसी पीएचसी में इलाज करवाया। इसके पश्चात मानसी थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दिया। संतोष ने पुलिस को बताया कि वह खगड़िया रैक प्वाइंट से चावल लादकर गोगरी जा रहे था। इसी दौरान उसे अपराधियों […]

भागलपुर के 23 बिहार बटालियन एनसीसी कार्यालय पर गिर सकता है गाज|| GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

अभी तक शहर के 23 बिहार बटालियन के तहत कुल 18 विद्यालय व महाविद्यालय में करीब 2000 बच्चे ले रहे हैं अनुशासन व शिष्टाचार का पाठ रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में एनसीसी 1979 से कार्य कर रही है ,लगभग 43 साल हो गए भागलपुर में 23 बिहार बटालियन एनसीसी को।एनसीसी के तहत भागलपुर मे करीब 18 विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अनुशासन व शिष्टाचार का पाठ एनसीसी पढ़ाते आ रही है परंतु अब इस पर ग्रहण लगते दिख रहा है ।बताते चलें कि एनसीसी का जहां कार्यालय चला करता है वहां के मकान मालिक ने 1 मार्च को मकान खाली कर देने का आदेश जारी किया है, वही एनसीसी के सभी पदाधिकारियों कैडेट्स में काफी चिंता का विषय […]

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जीवन जागृति सोसाइटी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर किया निरीक्षण|| GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जीवन जागृति सोसाइटी को रेलवे स्टेशन चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का रखरखाव और सौंदर्य करण का जिम्मा नगर निगम द्वारा सौंपा गया है जिसके तहत आज जीवन जागृति सोसायटी अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह और शहर के कई प्रबुद्ध जन ने स्टेशन चौक पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही साथ उन्होंने बताया कि हमारी संस्था पर नगर निगम द्वारा जो विश्वास दिखाया गया है उस पर हम खड़े उतरेंगे, और अगले 1 साल तक सच्ची निष्ठा के साथ स्टेशन चौक के सौंदर्य करण में जुटे रहेंगे, और हम उम्मीद करते हैं भविष्य में स्टेशन चौक को बाबा भीमराव अम्बेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष […]

मालदा मंडल परिचालन विभाग द्वारा भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ संरक्षा सेमिनार का आयोजन||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,पूर्व रेलवे मालदा मंडल परिचालन विभाग द्वारा आयोजित संरक्षा सेमिनार का आयोजन भागलपुर स्टेशन के वीआईपी कक्ष में किया गया,जिसमें भागलपुर साहिबगंज सेक्शन ,भागलपुर बांका सेक्शन, भागलपुर जमालपुर सेक्शन एवं भागलपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर, पॉइंटमैन, शेंटमैन, गेटमैन ने भाग लिया। इस सेमिनार में संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए विस्तार से चर्चा किया गया, ऑल राइट सिग्नल का आदान-प्रदान, गेटमैन पॉइंटमेंट, सैंटमैन की ड्युटी आदि कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, सबों ने यह भरोसा दिलाया कि शत प्रतिशत सुरक्षित तरीके से ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस सेमिनार के आयोजन में बज्र भूषण तिवारी टीई भागलपुर, सुवेंदु कुमार टीआई भागलपुर, राजीव शंकर एसएस भागलपुर, प्रमोद कुमार सिंह सीपीटीएम भागलपुर के अलावे दर्जनों रेलवे के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित […]