Month: July 2022

राजद कार्यकर्ताओं ने घूरन शाह पीर बाबा दरगाह पर चढ़ाई चादर, लालू प्रसाद की सलामती के लिए मांगी दुआ ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत में सुधार के लिए भागलपुर में युवा राजद कार्यकर्ताओं ने घूरन शाह पीरबाबा दरगाह में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चादर चढ़ाया और उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बीमार होने की खबर मिलते ही पूरे राजद परिवार में सन्नाटा पसर गया है। लालू प्रसाद के स्वस्थ होने की कामना को लेकर सभी अपने अपने स्तर से दुआएं मांग रहे हैं, वही युवा राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के. जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसार उल हक ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव हमारे अभिभावक है, जब तक वह ठीक नहीं होंगे तब तक हमलोग दुआएं मांगते रहेंगे और उम्मीद है वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। इसको लेकर आज हमलोगों ने […]

नसरतखानी के नरसिंह भगवान मंदिर प्रांगण में निरंकारी संत समागम का हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

कार्यक्रम के दौरान सद्भाव आपसी भाईचारा व प्रेम का दिया गया संदेश भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।ललमटिया चौक नसरतखानी के नरसिंह भगवान मंदिर प्रांगण में निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सह प्रवचनकर्ता केन्द्रीय प्रचारक पंडित अब्दुल गफ्फार जो दिल्ली से आये थे के द्वारा किया गया | इसमें परमात्मा से साक्षात्कार कराया जाता है जो सर्वव्यापी सर्वमान्य , जो कन – कन में व्याप्त और निराकार है । जिसे ब्रह्म ज्ञानी द्वारा जाना जाता है और जानने का मार्ग बताया जाता है । इसमें न कोई हिन्दू न मुसलमान न सीख न इसाई सभी एक परमात्मा के संतान है । नर सेवा नारायण सेवा है । इसमें अध्यात्मिक ज्ञान दिया गया , और एकांकी, भजन और प्रवचन […]

93 भूमिहीनों को बसाने का DM भागलपुर नें दिया आदेश || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।आज भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में बैठक हुई। शंकर प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया की जिलाधिकारी के द्वारा 01नवम्बर 2021 को ही भूमिहीनों को बसाने के आदेश जगदीशपुर अंचलाधिकारी को दिया गया था। परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भूमिहीनों की मदद में भागलपुर सिविल कोर्ट के कुछ अधिवक्ताओं द्वारा भी नि शुल्क मदद किया जाता आ रहा है। अधिवक्ता नितेश निखिल एवं सौम्य आदर्श ने बताया कि जहा तक उनसे हो पाता है वो गरीबों की हमेशा निशुल्क मदद करते है और आगे भी करते रहेगे। और अधिवक्ता नितेश निखिल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा 1665 भूमिहीनों को अभियान बसेरा […]

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कोसी कटाव पीड़ित से किया मुलाकात , कहा – करूंगा जल्द मुख्यमंत्री से बात, उठाऊंगा आपके हक की आवाज || GS NEWS

कोसीनवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टसमस्यासरकारी योजनाBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी कोसी नदी में कटाव जारी, तकरीबन 100 घर कोसी की गोद में समा चुके, पूरे गांव के लोगों को खाने पर भी पड़ गए हैं लाले भागलपुर। नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी में कोशी का कटाव लगातार जारी है। अभी तक लगभग एक सौ घर कोसी नदी के गोद में समा चुके हैं, और सैकड़ों परिवार का आशियाना कोसी में समा चुका है। लगातार हो रहे कटाव का जायजा लेने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा कटाव स्थल पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने हो रहे कटाव का जायजा लिया। वहीं उन्होंने कहा है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को कटाव की विभीषिका झेलनी पड़ रही है। वहीं उन्होंने कहा कि कटाव निरोधी काम […]

बकरीद को लेकर नगर निगम जुटी साफ सफाई अभियान में, पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव ने दिया जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को धन्यवाद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बकरीद के शुभ अवसर पर पूरे शहर में साफ-सफाई को लेकर नगर निगम प्रशासन जुट गई है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार भागलपुर नाथनगर के चंपानाला पुल के पास कूड़ा डंपिंग को लेकर पहले 2 गड्ढे किए जाते थे परंतु इस बार 2 गड्ढे के बदले 4 गड्ढे किए जा रहे हैं जिससे कूड़ा कचरा इधर उधर ना रहे और शहर स्वच्छ दिखे। स्थानीय पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व नगर आयुक्त डॉ योगेश सागर को पूरे चंपानगर वासियों की ओर से धन्यवाद दिया और कहा यह बकरीद पर्व भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। भागलपुर इसकी मिसाल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी नजर भागलपुर शहर पर विशेष रहती है इसके […]

TMBU के पीजी Zoology विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी सेमिनार में पहुंचे कई विश्वविद्यालयों के कुलपति व शिक्षाविद भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी जूलॉजी विभाग में यूजीसी प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कई विशिष्ट पदाधिकारियों के साथ-साथ बाहर से आए कई विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय रिसर्च मेथोडोलॉजी के विविध आयाम रखा गया है। यह सेमिनार पीजी जूलॉजी विभाग और भारत सरकार के एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर (एईआरसी) बिहार-झारखंड के तत्वावधान में आयोजित किया गया।पीजी जूलॉजी विभाग के हेड व डीन एकेडमिक्स प्रो. अशोक कुमार ठाकुर राष्ट्रीय सेमिनार के कन्वेनर हैं जबकि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवोदिता प्रियदर्शिनी आयोजन […]

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन भागलपुर के कर्मियों ने बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर टीईटी के साथ मारपीट का निंदा करते हुए किया प्रदर्शन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।दिनांक 06 जुलाई को बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर 13402 डाउन एक्सप्रेस में कार्य कर रहे चेकिंग स्टाफ को उनकी ड्यूटी करने से GRP के किसी स्टाफ द्वारा रोका गया एवं मारपीट की गई। यह घटना काफी तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का निंदा करते हुए इसके विरोध में पटना शाखा ने विरोध प्रदर्शन किया एवं रेलवे अधिकारियों को उचित कार्यवाही एवं जांच हेतु पत्र भी लिखा। यह आग अब भागलपुर में भी सुलगने लगी है। आज यानी 8 जुलाई को ई.आर.एम.यू भागलपुर शाखा भी प्लेटफार्म नंबर एक पर इसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया ।प्रदर्शनकारियों का कहना था, यह काफी निंदनीय है ऐसा नहीं होना चाहिए । प्रदर्शन के दौरान दर्जनों भागलपुर शाखा के […]

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नगर वन योजना के तहत मनाया गया 73 वा वन महोत्सव ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी लोगों को पर्यावरण के तहत जागरूक करने को लेकर लगाए गए कई स्टॉल एवम घने व फलदार वृक्ष भागलपुर। वन जीवन है। इंसान को यदि इस धरती पर जीवित रहना है तो उसे सांस लेने की जरूरत है ।यदि सांस लेने में ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित नहीं होंगे। जिस तरह से रहना, खाना, पीना, सोना जरूरी है वैसे ही सांस लेना भी अति आवश्यक है ।सांस लेने का एकमात्र जरिया है, वह है वृक्ष। यदि वृक्ष नहीं होंगे तो हम ताजा सांस नहीं ले सकते। इसी बाबत पूरे भारतवर्ष में 1 जुलाई को लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ लगाने के लिए जागरूक करने को लेकर वन दिवस मनाया जाता है। बिहार सरकार […]

सुलतानगंज पुलिस ने हथियार के साथ तीन व्यक्ति एंव शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किये ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज पुलिस ने विभिन्न जगहों मे छापेमारी कर हथियार के साथ तीन एंव शराब के साथ एक गिरफ्तार। वहीं इस मामले मे थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि विभिन्न जगह मे छापेमारी के दौरान हथियार के साथ तीन व्यक्ति एंव शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किये हैं। जिसमें एक देशी कट्टा एंव.एक गोली के साथ सत्यम कुमार,आर्दश नगर,ओमकार कुमार कुम्हारगली,नीरज कुमार,सब्जी मंडी को तिलकपुर मोड के समिप गिरफ्तार किये गए हैं।साथ ही 10 लीटर महुआ शराब के साथ पवन विंद शिवनंदनपुर से गिरफ्तार किये गए हैं।आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर न्याय हिरासत मे जेल भेज.दिया गया हैं। DESK 04

आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा एवं मध्य विद्यालय बलाहा के पूर्व प्रधानाध्यापक सकलदेव सिंह का निधन || GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

पूर्व प्रधानाध्यापक के निधन से शोक व्याप्त हैं। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के कार्यकारिणी सदस्य सह आदर्श मध्य विद्यालय धरहरा एवं मध्य विद्यालय बलाहा के पूर्व प्रधानाध्यापक सकलदेव सिंह के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक हैं। युगेश कुमार, उप प्रधान सचिव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, भागलपुर, अभिमन्यु गोस्वामी, विनोद कुमार, जयशंकर ठाकुर, अनिल कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद ठाकुर, सुबोध चन्द्र यादव, राम शोषित कुमार यादव, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, दिनेश पंडित, जगदीश पासवान, नरेंद्र प्रसाद यादव, रणबीर सिंह,पवन कुमार सिंह, शंभु कुमार,सुनिल कुमार, बलराम रजक, गुरुचरण रजक , मुकेश पासवान शोक संवेदन व्यक्त किया हैं। Barun Kumar Babul