Month: July 2022

नवगछिया NH 31 मकंदपुर चौक पर आज शुक्रवार से 🌶️ Green Chilli 🌶️ का भव्य शुभारंभ

उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के एनएच 31 मकंदपुर चौक पर आज 8 जुलाई शुक्रवार को ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ होगा । पारिवारिक लोगों के साथ पूजा अर्चना के बाद मौके पर रेस्टोरेंट्स के संचालक प्रभात रंजन ने बताया कि ग्रीन चिली अपने स्वाद के लिए नवगछिया में जाना जाता है पूर्व में भी ग्रीन चिल्ली का एक ब्रांच नवगछिया के बम काली मंदिर के समीप स्थित था । पुनः ग्रीन चिली आधुनिक तकनीकों के साथ मकनपुर चौक के स्टेट बैंक एटीएम के समीप अपना नया ब्रांच शुभारंभ करने जा रहा है । इस रेस्टोरेंट में रोल्स, नूडल्स , फ्राईड राईस, चिल्ली पनीर समेत सभी चायनीज फ़ूड उपलब्ध है इसके साथ ही , पराठा और इंडियन फ़ूड पनीर मसाला, चिकन मसाला जैसे […]

नवगछिया : बकरीद का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने बकरीद का त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया हैं।नवगछिया थाना क्षेत्र में 12 स्थानों पर, कदवा ओपी क्षेत्र में एक जगह, परवत्ता थाना में तीन स्थानों पर, खरीक थाना क्षेत्र में 11 स्थानों, गोपालपुर थाना क्षेत्र में नो स्थानों, रंगरा ओपी क्षेत्र के सात स्थानों पर, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर, बिहपुर थाना क्षेत्र में 10 स्थानों पर, झंडापुर ओपी क्षेत्र में 10 स्थानों पर, भवानीपुर में 10 स्थानों, नदी थाना में तीन स्थानों पर दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। अनुमंडल कार्यलय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया हैं। नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेंगी। DESK 04

इस्माइलपुर एवं गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा पंचायत के विभिन्न योजनाओं का जांच || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर एवं गोपालपुर के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा गोपालपुर प्रखंड में सैदपुर एवं इस्माइलपुर प्रखंड में पूर्वी भिटठा पंचायत के विभिन्न योजनाओं का जांच किया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी मोहम्मद जिया ने वार्ड संख्या तीन एवं चार का नल जल सहित अन्य योजनाओं का जांच किया। जिसमें नल जल योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाली पेयजल के बारे में लोगों से जानकारी लिया। वहां पर उन्हाेंने लोगों से जानकारी भी लिया। इस्माइलपुर के प्रभारी पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वी भिट्ठा पंचायत के वार्ड संख्या छह का जांच किया। वहां पर उन्होंने दो विद्यालय, एक आंगनबाड़ी केंद्र एव पीडीएस दुकान का जांच किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जल नल योजना […]

जहांगीरपुर बैसी के कटाव पीड़ितों से मिलने पहुचेंगे विधायक दल के नेता अजीत शर्मा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में कटाव पीड़ितों से मिलने पहुचेंगे विधायक दल के नेता अजीत शर्मा। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बताया कि जहांगीरपुर में कटाव पीड़ित से आज मिलने जहांगीरपुर बैसी जायेंगे। जहांगीरपुर बैसी में कटाव की स्थिति काफी भयावह हैं। मंत्री रामसूरत राय के निर्देश के बावजूद भी कटाव रोकने के लिए कार्य नहीं किया गया। अंतत: पूरा गांव कट रहा हैं। कटाव से पीड़ित परिवारों के लिए सरकार किसी भी प्रकार का राहत सामग्री नहीं दे रहे हैं। कटाव पीड़ितों की स्थिति काफी खराब हैं। DESK 04

अवैध वसूली मामले में वायरल वीडियो के आधार पीएसआई लाइन क्लोज – चालक के ड्यूटी से एक माह रखा जाएगा अलग || GS NEWS

नवगछियाबिहाररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रीज के पास कथित रूप से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर किये गए जांच रिपोर्ट में बात सामने आयी है कि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त स्थल पर अवैध वसूली की जा रही है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि लेकिन पुलिस की गतिविधि संदेहास्पद जरूर है. पुलिस के लिए क्षवि महत्वपूर्ण होती है. इसलिए पीएसआई शशि कुमार को लाइन क्लोज किया गया है जबकि चालक गौतम कुमार को एक माह तक ड्यूटी से अलग रखने के निर्देश दिया गया है. DESK 04 B

बोले नवगछिया एसपी – स्कार्पियो चालक की हत्या मामले का जल्द होगा खुलासा || GS NEWS

नवगछियानिधनबिहारसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक में स्कार्पियो चालक हत्याकांड मामले में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि उन्होंने खुद मामले का पर्यवेक्षण किया है. केस के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. रहस्यमय मामला है. लूट करना अपराधियों की मंशा नहीं थी. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है. पेट्रोलिंग का व्यापक प्रभाव नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि पुलिस द्वारा की जा रही पेट्रोलिंग से घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आयी है. पुलिस जिले में कुल नौ जगहों पर रोज पेट्रोलिंग हो रही है. पेट्रोलिंग अभियान पर डीजीपी साप्ताहिक रिव्यू करते हैं. जब ऐसी स्थिति है तो इस कार्य में लापरवाही कतई […]

मासिक अपराध गोष्ठी में नवगछिया एसपी ने दिया आवश्यक निर्देश || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस मुख्यालय में एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस कर्मियों को खास निर्देश दिया गया है. सोसल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. एसपी ने कहा कि विभिन्न जगहों पर पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है. नवगछिया एसपी ने कहा कि विभिन्न थानों का थानावार समीक्षा किया गया जिसके बाद अच्छा करने वाले थानों की रैंकिंग भी की गयी. ओवरऑल रैंकिंग में रंगरा थाना प्रथम, दूसरे स्थान पर गोपालपुर और तीसरे स्थान पर इस्माइलपुर और […]