Month: April 2023

Noimg

नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ी राकेश कुमार गुप्ता ने मारा शतक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित भागलपुर में अंतर जिला (अंडर19) क्रिकेट प्रतियोगिता में भागलपुर ने लखीसराय को 68 रन से पराजित किया है. नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ी राकेश कुमार गुप्ता ने भागलपुर के तरफ से खेलते हुये 106 रन की पाली खेली है. शतक बनाने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी फाइटर जेम्स, प्रमोद शर्मा, अनुराग साह सहित कई खेल प्रेमियो ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. DESK 04

Noimg

दो बच्चो की मां प्रेमी संग हुई फरार, पति ने थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के मस्जिद रोड मस्जिद रोड निवासी विनोद कुमार रजक की पत्नी अपने दो छोटे छोटे बच्चो के साथ पिछले वर्ष सितंबर महीने से ही गायब है. विनोद कुमार रजक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. विनोद कुमार रजक ने बताया की उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे, अक्सर विवाद होता था. पिछले वर्ष मायके जाने का बहाना कर वह घर से फरार हो गयी. जब उसके मायके और पुलिस स्तर से महिला को पति के साथ ही रहने की बात कही गयी तो उसने प्रेम विवाह का प्रमाणपत्र भी दिखाया, हालांकि उस वक्त वह अपने मायके आ गयी लेकिन मायके से घर आने वक्त वह फिर से फरार हो गयी. […]

Noimg

जगतपुर में घास काटने के दौरान किसान की मौत – लू लगने से मौत हो जाने की है आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में अपने खेत में घास काट रहे किसान सुनील यादव की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. हालांकि परिजनों और पुलिस को आशंका है कि किसान की मौत लू लगने से हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने अनुमंडल अस्पताल भेजा. अनुमंडल अस्पताल में पुलिस द्वारा तैयार किये गए शव के पंचनामे में मौत का संभावित कारण लू लगना बताया गया था, बताया गया कि अनुमंडल अस्पताल में लू लगने से हुई मौत का गहंतापूर्वक अंत्यपरीक्षण संभव नहीं है. इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल से जेएलएनएमसीएच मयागंज भागलपुर रेफर किया गया. अनुमंडल […]

Noimg

ब्रजलेश्वरधाम में पार्वती मंदिर के शिल्पकार को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में मंगलवार को मंदिर कमिटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी ,सचिव श्याम राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा के संयोजन में मां पार्वती मंदिर निर्माण के शिल्पकार महाराष्ट्र माधव कुमार को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया.बता दें की मां पार्वती मंदिर का निर्माण पिछले वर्ष अगस्त माह से चल रहा था.मंदिर की प्रथम तल से शिखर की ऊँचाई 76 फिट है. जिसमें महाराष्ट्र के शिल्पकार माधव ने गुंबद का निर्माण किया है.इस मौके पर अजीत कुंवर ,संजय राय ,गोपाल चौधरी ,चंदन चौधरी ,डब्लू राय ,सुधीर पासवान ,लक्ष्मण चौधरी ,विजय राय ,संजय पांडे आदि मौजूद थे. DESK 04

Noimg

मध्य विद्यालय कोसकीपुर में अनियमितता, आजिज हो कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

आरोप छात्र-छात्राओं से किया जाता है बुरा बर्ताव नवगछिया अनुमंडल के मध्य विद्यालय कोसकीपुर की अनियमित व्यवास्था को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं. मंगलवार को सर्वप्रथम छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण एक जगह जमा हुए फिर जिलाधिकारी भागलपुर के कार्यालय पहुंच कर लिखित आवेदन दे कर शिकायत की है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय ने सबसे बड़ी गंडबड़ी यह कर दी है कि आठवीं कक्षा के अधिकांश छात्र छत्राओं के विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र में जन्मतिथि में. मनमाफिक तिथि को अंकित कर सबका जन्म वर्ष 2008 अंकित कर दिया है. कई छात्र छत्राओं ने बताया कि जब वे लोग स्कूल कहने जाते हैं तो डांट डपट कर भगा दिया जाता है. छात्र छत्राओं ने बताया कि मिड डे मील का […]

Noimg

नवगछिया थाने में ईद को शांति समिति की बैठक आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण के नेतृत्व में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में नवगछिया शांति समिति के सभी सदस्यों की मौजूदगी देखी गयी. थाना प्रभारी ने पर्व शांतिपूर्ण और भाई चारे के माहौल में मनाने के लिए गहन विचार विमर्श किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. तीन जगहों पर गश्त करने वाले दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मौके पर सम्मनित सदस्यों द्वारा बैठक में सुझाव भी दिए गए जिसे गंभीरता से लिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि ईद को लेकर ट्रेनों में भी अत्यधिक आवाजाही होगी. जिसे देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भी नजर रखी […]

Noimg

नारायणपुर : नयी शिक्षक नियमावली के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर – राजकीयकृत उच्च विद्यालय नारायणपुर के कला भवन में मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे उत्क्रमित ,उच्च व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नयी शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में बैठक आहूत किया. जिसकी अध्यक्षता राजीवकांत झा व संचालन ओमप्रकाश कुमार यादव ने किया. संघ के अनुमंडलीय सचिव डा. कुमार चंदन ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा नयी शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में वर्णित प्रावधानों में 2006 से 2020 तक नियुक्त शिक्षकों की हितों की उपेक्षा की गयी हैं. सरकार को इसपर पुनर्विचार करना चाहिए. शिक्षक रविन्द्र कुमार रवि ने बताया कि उक्त नीतियों के विरूद्ध बैठक में शिक्षक समुदाय ने वर्तमान में चल रहे द्वितीय चरण की जाति आधारित गणना कार्य […]

Noimg

भाजपा का एक शिष्टमंडल नवगछिया एसडीओ से किया मुलाकात ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया बाजार से नवादा नगरह धोबनिया जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर स्थिति में हो गई हैं जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद महामंत्री मुकेश राणा उपाध्यक्ष अजित कुमार प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार से मिलकर इस सड़क की मरम्मती कार्य कराने के लिए एक मांगपत्र. सौंपा मांगपत्र में बताया गया है कि नगरह धोबनिया नवादा के लोगों के आने जाने का यह मुख्य सड़क हैं सड़क जहाँ तहाँ जर्जर स्थिति में हो गई है जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके मरम्मती कार्य कराने की आवश्यकता है । मांग पत्र में सड़क की मरम्मती कार्य जल्द कराने की मांग रखी गई हैं। DESK 04

Noimg

अतिक्रमण पर चला अनुमंडल प्रशासन का डंडा, मकंदपुर चौक के दोनो तरफ अतिक्रमण को हटाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार मंगलवार को एक्सन मॉड में नजर आए। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार और नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नवगछिया के मकंदपुर चौक के दोनो तरफ सड़कों पर लगने वाले अवैध सब्जी दुकानों पर ठेला पर लगाने वाले दुकानो को हटाने का निर्देश दिया। वहीं कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी को भी जप्त किया गया। जिसके बाद दुकानदारों के निशानदेह पर नवगछिया बाजार स्थित पवन कुमार के दुकान में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् नवगछिया के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में लगभग 100 किलो कैरी बैग ( पन्नी) जब्त किया गया एवं दुकानदार पवन कुमार से 5000 रूपये जुर्माना की राशि वसूली की गई। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी […]