Month: April 2023

Noimg

आइसक्रीम का पैसा मांगने पर की पिटाई, अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया इलाज ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा भवानीपुर गांव में फ्री आइसक्रीम नहीं देने पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी आइसक्रीम विक्रेता जितेंद्र शाह की जबरदस्त पिटाई कर दी है. जितेंद्र शाह का इलाज अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया. जितेंद्र ने बताया कि वह भवानीपुर आइसक्रीम बेचने गया था. इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उससे तीन आइसक्रीम लिया और मूल्य एक आइसक्रीम का दे रहा था. विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी. जितेंद्र ने बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता है. मारपीट के दौरान जितेंद्र को सर, हाथ, पैर में गंभीर चोट आई है. DESK 04

Noimg

पॉलिथीन जब्ती से नवगछिया बाजार में मचा हड़कंप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों के साथ नवगछिया बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती हेतु छापेमारी की गयी. लगभग 100 किलो कैरी बैग (पन्नी) जब्त किया गया. दुकानदार पवन कुमार से 5000 रूपये जुर्माना की राशि वसूली की गई. प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन उपविधि 2018 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी व्यक्ति (निर्माता, उत्पादक, विक्रेता, प्लास्टिक कैरी बैग के घरेलू उपयोगकर्ता, स्टॉकिस्ट) साथ पाये गये प्रतिबंधित समान इस उपकानून के प्रावधान में उल्लेखित अनुसार पकड़े जाने पर जब्ती के साथ जुर्माना भी वसूल करने की बात कार्यपालक पदाधिकारी ने कही है. DESK 04

Noimg

रंगदारी नहीं देने पर केले के बागान में किया उपद्रव, 50 हजार की क्षति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रंजीत कुमार भगत ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर सुनील कुमार झा, गौरव झा, अंकित झा, सुजीत झा पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर केले के बागान में उपद्रव कर 50 हजार रुपये का नुकसान कर देने का आरोप लगाया है. रंजीत ने कहा कि कई खान्ही की चोरी भी कर ली गयी है. रंजीत ने कहा कि सभी आरोपी के द्वारा धमकी दी गई है कि अगर थाना स्तर से कोई कार्रवाई की गई तो वह फिर बागान उजाड़ देगा और हत्या भी कर देगा. परवत्ता पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. DESK 04

Noimg

ईद में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर थाना परिसर में मंगलवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का अध्यक्षता सीओ बलिराम प्रसाद एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया.बैठक में बीडीओ सतीश कुमार भी मौजूद थे. बैठक में दोनों कौमों के बुजुर्ग , बुद्धिजीवी एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे.वही बैठक में बताया गया की ईद 21या 22अप्रैल को चांद दिखने के बाद मनाया जायेगा.ईद -उल- जुहा त्योहार आपसी एकता , सामजिक सद्भाव एवं आपसी मिल्लत का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाये।वही थानाध्यक्ष ने कहा की ईद मेंं गड़बड़ी फैलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें , अफवाह ना फैलाये।किसी भी प्रकार की जानकरी हो […]

Noimg

कांति नरेश कन्या मवि में बाल सांसद का हुआ आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – मंगलवार को कांति नरेश कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे में बाल संसद और मीना मंच का गठन लोकतांत्रिक पद्धति से किया गया.प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की मौजूदगी में बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए हुई वोटिंग में आमना खातून द्वारा 13 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुई.वहीं माधव कुमार उपप्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित हुआ. बाल संसद के सुगमकर्ता शिक्षक मो फैजी इमाम के संचालन में प्रधानमंत्री और उपप्रधानमंत्री की सहमति से विभिन्न छोटे समूह से चयनित बाल. संसद के अन्य चयनित सदस्यों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा किया गया.शिक्षा मंत्री निधि कुमारी, उप शिक्षा मंत्री छोटी कुमारी,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री कायनात खातून, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री राजलक्ष्मी कुमारी,जल एवं कृषि मंत्री आरुषि कुमारी, उप जल एवं […]

Noimg

26 अप्रैल को लगेगा शिविर ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर प्रखंड परिसर में 26 अप्रैल को दिन के दस बजे से सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि शिविर में बैट्री चलित ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर , श्रवण यंत्र, बैसाखी , कृत्रिम अंग आदि प्रदान किया जायेगा. राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक अक्षमता व दिव्यांगता होने पर नित्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा.इसके लिए आधार कार्ड व संबंधित कागजात लाना होगा.वहीं बीडीओ ने पीएचसी मेंलू व हिट वेव की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया. वहां उपस्थित चिकित्सक,स्वास्थ कर्मी व एएनएम को आवश्यक निर्देश दिये. DESK 04

Noimg

ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया के खरीक थाना परिसर में ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव रंजन कुमार और संचालन थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने किया. बैठक में दोनों सम्प्रदायों के गणमान्य एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने मौजूद लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में प्रशासनिक गाइडलाइन के साथ त्योहार मनाने का अपील की. वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने और किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले बक्से नहीं जाएँगे.उन्होंनेअपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन करते हुए सौहार्द और सादगी के साथ त्योहार मनाएं. मौके पर जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, मुलायम प्रसाद यादव समेत अन्य मौजूद थे. DESK 04

Noimg

दरोगा को डीआईजी ने प्रशस्ति-पत्र और नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर डीआईजी विवेकानंद के कार्यालय में मंगलवार को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक – 2023 के अवसर पर आयोजित सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह में खरीक थाना में पदस्थापित दरोगा सनोज कुमार राजवंशी और इस्माइलपुर के चनवीर यादव को बिहार डीजीपी द्वारा जारी राज्य स्तरीय प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर डीआईओ ने सम्मानित किया गया।.सनोज को पूर्व में रंगरा थाना वर्तमान में खरीक थाना तथा चनवीर को पूर्व में रंगरा व वर्तमान में इस्माइलपुर थाना में तमाम चुनौतियों के बाबजूद गिरफ्तारी, बरामदगी,उदभेदन समेत विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी कार्यों में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है. DESK 04