Month: April 2023

Noimg

सृजन घोटाले में सीबीआई की 2 सदस्यीय टीम पहुंची भागलपुर ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

अमित कुमार और मरोरमा देवी के चार मकानों पर ढोल बजा कर किया नोटिस चस्पा भागलपुर।बिहार के सबसे बड़े सृजन घोटाले में सीबीआई की दो सदस्य टीम भागलपुर पहुंची। वही कोर्ट के आदेश पर टीम के द्वारा पुलिस के साथ अमित कुमार और मनोरमा देवी के चार मकानों पर ढोल बजाकर 82 का नोटिस चस्पा कि या। वही इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार के मकान पर भी टीम के द्वारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। अमित कुमार और रजनी प्रिया घोटाले के बाद से ही फरार हैं वही बैंक मैनेजर सुमित कुमार पिछले 6. महीने से फरार हैं।वही कोर्ट के द्वारा नॉन बेलेबल वारंट जारी करने के बावजूद भी यह लोग कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। […]

Noimg

अतिक्रमण पर चला अनुमंडल प्रशासन का डंडा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।अतिक्रमण पर चला अनुमंडल प्रशासन का डंडा, मकंदपुर चौक के दोनो तरफ अतिक्रमण को हटाया।नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार एक्सन मॉड में नजर आए। अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार और नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने नवगछिया के मकंदपुर चौक के दोनो तरफ सड़कों पर लगने वाले अवैध सब्जी दुकानों पर ठेला पर लगाने वाले दुकानो को हटाने का निर्देश दिया। वहीं कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी को भी जप्त किया गया। जिसके बाद दुकानदारों के निशानदेह पर नवगछिया बाजार स्थित पवन कुमार के दुकान में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद् नवगछिया के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में लगभग 100 किलो कैरी बैग ( पन्नी)जप्त किया गया,एवं दुकानदार पवन […]

Noimg

तेज धूप को देखते हुए भागलपुर नगर निगम ने शहर के कई चौक चौराहों पर की शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर।पूरे सूबे में तपती गर्मी का तापमान सातवें आसमान पर है, भागलपुर में 42 से 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने के चलते लोग दिन में घरों से निकलना बंद कर दिए हैं, वही दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रिक्शा चलाने वाले और यात्री को गर्मी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,इसको लेकर नगर निगम ने विशेष कवायद जारी की है, उन्होंने तेज धूप को देखते हुए हर चौक चौराहे पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की है, वहीँ इस दौरान स्टेशन चौक पर भी आने जाने वाले यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है जहां लोग पानी पीकर अपने गले को तृप्त कर रहे हैं और नगर निगम का धन्यवाद देते दिख रहे हैं। […]

Noimg

सोने के आभूषण बनाने के दुकान में कोलकाता के कारीगर की हुई मौत, मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, के सोना पट्टी स्थित सोने के आभूषण बनाने के दुकान में कोलकाता के कारीगर पिंटू कुमार की मौत हो गई। मृतक पिंटू दो साल से भागलपुर में विकेश कुमार नामक व्यक्ति के दुकान में सोने के आभूषण बनाने का काम करता था। अहले सुबह आभूषण बनाने के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और वह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। DESK 04

Noimg

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में जप्त किए विदेशी शराब ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर। एक तरफ जहां जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है वहीं दूसरी तरफ शराब के तौर पर मौत को दावत देने वाला शराब का व्यवसाय अभी भी भागलपुर में जारी है। ताजा मामला भागलपुर के बाईपास टीओपी का है । बाईपास टीओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान 75 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। वही पिकअप वाहन के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है।जप्त शराब की कीमत पांच लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है।बाईपास टीओपी प्रभारी ओम प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से पिकअप वैन में भारी मात्रा में शराब थाना क्षेत्र से गुजरेगी। जिसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा जांच […]

Noimg

बाढ़ व सुखाड़ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिला अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी जिलाधिकारी ने स्कूल के समय में किया परिवर्तन, अब विद्यालय की छुट्टी होगी 10:45 में भागलपुर।बाढ़ और सूखाग्रस्त क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए एवं उनके कार्य पर विस्तार पूर्वक रणनीति बनाने हेतु कार्य करते हुए समय अवधि को ध्यान में रखकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं बाढ़ व सुखाड़ ग्रस्त क्षेत्रों के कई पदाधिकारी के बीच वर्चुअल बैठक की गई जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई , इसी बाबत आज भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में भी जिलाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक के. अलावे कई पदाधिकारियों के बीच इस पर चर्चा हुई वही भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार गर्मी को देखते हुए […]

Noimg

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दिया बड़ा बयान, कहा- करोड़ों की लागत से बनाई गई बिग डैडी रेस्टोरेंट में लगाई गई दुश्मनी से आग ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास स्थित बिग डैडी रेस्टोरेंट और पीछे के छ: मकान में आग लगने के मामले पर जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि यह आग दुश्मनी के तहत लगाई गई है। इस होटल को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे और दुश्मनों के द्वारा आग लगाकर क्षति पहुंचाई गई है। वहीं उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से मौत पर मुख्यमंत्री ने सही कहा था कि जो पिएगा वह मरेगा। वही बीजेपी के द्वारा मुख्यमंत्री के मुंह में उंगली देकर मुआवजा दिलवाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी बीजेपी के लोग करा रहे हैं और उनके साथ भी सोची समझी साजिश के तहत यह किया गया है। DESK 04

Noimg

जदयू विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट के साथ छह घरों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर,- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां जदयू विधायक गोपाल मण्डल के बेटे के रेस्टोरेंट बिग डैडी रेस्टोरेंट में आग लग गई है, इस भयावह आग में रेस्टोरेंट और पीछे के छह मकान जलकर राख हो गए हैं, अग्निशमन की सात गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया है, अहले सुबह लगी आग में पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया है, मामला बरारी थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पहुंच पथ का के समीप का है। कुछ महीने पूर्व इसी होटल के चारदीवारी को लेकर हुए विवाद और गोलीबारी मामले में दोषी विधायक पुत्र 3 महीने की सजा काट कर कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकले हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा […]

Noimg

अवैध रूप से रेल टिकट बनवाने का कारोबार करने वाला कैफे संचालक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – रेलवे सुरक्षा बल नवगछिया के सअनि राम लाल प्रसाद, आरक्षी संतोष कुमार एवं कुर्सेला स्टेशन पर कैम्पिंग ड्यूटी में तैनात आरक्षी विरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा रेलव आरक्षित ई-टिकट के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी का कार्य कर रहे थे. भंगाहा बाजार स्थित दूकान लीला साइबर कैफे पर गए तो वहां एक व्यक्ति मिले जिन्होंने स्वयं को दूकान का संचालक. बताते हुए अपना नाम/पता- शिव प्रकाश मंडल उम्र-26 वर्ष पे०-अगम लाल मंडल सा० भंगाहा वार्ड-7 थाना- पोठिया ओपी, जिला-कटिहार बताया. तलाशी के नियमों का पालन करते हुए जब उक्त दूकान पर मौजूद व्यक्ति शिव प्रकाश मंडल के पास से मिले टच स्क्रीन मोबाइल रियल मि 5 की जांच की गयी तो उसमे दो एक्टिव […]