Month: April 2023

Noimg

लोजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – लोजपा चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत रंगरा प्रखंड के कोसकीपुर गांव में प्रखंड अध्यक्ष रोशन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जन पंचायत यात्रा के माध्यम से पूरे बिहार की हर गांव में जाएगी गांव जाकर गांव की मूलभूत सुविधाओं से कौन गांव कितना दूर है. यह भी देखेगी साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री पिछले 18 सालों से सिर्फ कुर्सी के लिए बिहार को बर्बादी के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया पूरा प्रदेश आज भ्रष्टाचार अपराध से त्रस्त है. साथ ही उन्होंने कहा कि जितने दिनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

Noimg

घर के सामनों को निकालने गया था गुलशन, गिर गयी छत और जिंदा जल गया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : आग लगी के दौरान बीरबन्न गांव में चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल था. आग की लौ इतनी प्रचंड थी कि किसी को कुछ भी निकालने का मौका न मिला. आनन फानन में लोग अपने अपने घरों में जा कर अधजले सामनों या फिर कुछ जरूरत के सामानों को निकाल रहे थे. इसी क्रम में गुलशन कुमार अपने घर में कुछ सामनों को निकालने के लिए घुसा. लेकिन घर में घुसते ही घर की छत गुलशन के उपर गिर गयी और गुलशन उनके नीचे दब गया. इसके बाद फायर ब्रिगेट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया लेकिन तब तक गुलशन की मौत हो चुकी थी. उसके अधजले शव को बाहर निकाला गया. गुलशन का […]

Noimg

पकड़ा गांव से 195.55 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में एक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – पकड़ा गांव से 195.55 लीटर विदेशी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने पकड़ा निवासी चंद्रशेखर सिंह उर्फ दीवानी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी मिली है कि शराब बरामदगी के मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज की गयी है. जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इधर कदवा पुलिस ने लक्षमिनियां गांव से फरार वारंटी लूचो मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि गोपालपुर पुलिस ने गोपालपुर गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देशी चुलाई शराब, एक मोटरसाइकिल, एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है. मौके से आरोपी भागने में सफर रहा. DESK 04

Noimg

ढोलबज्जा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर सरपंच ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर ढोलबज्जा बाजार में हुए अतिक्रमण को हटाने को हटवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है की ढोलबज्जा बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया हैं जिससे हाट लगने में जगह की कमी हो जाती है जिससे राजस्व का नुकसान सरकार को होती है। इन्हीं अतिक्रमणकारियों की वजह से सन् 1987 ई० में स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा नष्ट हो गई है। अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिती बनी रही है जिससे अग्निशमन एम्बुलेंस व पुलिस वाहन भी आ जा नहीं सकती है। पंचायत भवन से लेकर सुभाष चौक होते हुए भगत सिंह चौक से […]

Noimg

नवगछिया भाजपा पार्टी कार्यालय में मनाया ज्योतिबा फूले की जयंती समारोह ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंगलवार को पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती समारोह जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फूले के तस्वीर पर पुष्पाजिंली अर्पित किया गया इसके उपरांत उनके जीवनी पर प्रकाश डलाते हुए विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सामाजिक न्याय के लिए, जातिगत भेदभाव और समाज में फैले अंधविश्वास को ख़त्म करने के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष किया। वही बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले नारी शिक्षा […]

Noimg

पुलिस का वाहन हाइवा से टकराया,एक की मौत, चार घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

नवगछिया साहू पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो जाने की घटना पूरे इलाके में चरचा का विषय बना हुआ था. कई स्थानीय लोग इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा नो पार्किंग एरिया में खड़ा था और एका एक पुलिस का वाहन असंतुलित होते हुए हाइवा से जा टकराया. घटना के तुरंत बाद चीख पुकार मच गयी तो सूमो गोल्ड वाहन पर आगे बैठे दो पुलिस कर्मी वाहन में बुरी तरह से फंस गये थे. एक तो स्थानीय लोगों ने आसानी से निकाल लिया लेकिन दूसरा बुरी तरह से वाहन में फंसा हुआ था. इस घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि फिर […]