Month: April 2023

Noimg

कस्तूरबा विद्यालय जयरामपुर में मनाया गया अभिभावक बैठक सह प्रवेशोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिहपुर टाइप 4 में मंगलवार को शत प्रतिशत कक्षा 9 में नामांकन को लेकर अभिभावक बैठक सह प्रवेशोत्सव मनाया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीसी रवीश कुमार ,पुर्व जिप सदस्य घंटू सिंह ,पंसस प्रतिनिधि राजीव चौधरी उर्फ नुनु व गगन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत करिश्मा ,ज्योति ,काजल व नेहा कुमारी स्वागत गान गाकर किया. वहीं बैठक की अध्यक्षता संचालक रवि कुमार व संचालन लेखापाल अनुज कुमार मिश्रा ने किया.इस बैठक में अभिभावक को कक्षा 9 में छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन कैसे होगा. इसकी विस्तार से जानकारी एवं यहां मिल रही सुविधाओं के बारे बताया. वहीं मंगलवार को 20 छात्राओं ने कक्षा 9 में नामांकन कराया.इस मौके पर प्रभारी […]

Noimg

नवगछिया में फिर सामने आया करोना संक्रमण का मामला ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किये गये रैपीड एंटीजन किट से करोना जांच में दो कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान की गयी है. संक्रमित लोगों में एक हरनाथचक का व्यक्ति है तो एक जहांगीरपुर वैसी गांव का व्यक्ति है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों सक्रमित रोगियों के संपर्क में पिछले दिनों आये लोगों को भी जांच कराने का निर्देश दिया गया है. जबकि दोनों संक्रमित रोगियों को कोरोना किट देते हुए होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी गयी है. श्री सिन्हा ने कहा कि अस्पताल में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया गया है. जिन्हें भी शुरूआती लक्षण हो, वे अस्पताल आ कर जांच करवा सकते हैं. मालूम हो कि सोमवार को भी नवगछिया […]

Noimg

नगरह में जमीन विवाद में हुई मारपीट में तीन घायल, विधायक गोपाल मंडल समेत अन्य पर मारपीट का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के नगरह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में नगरह निवासी उमाकांत गौस्वामी, जयप्रकाश गौस्वामी, चंदन गौस्वामी है. अनुमंडल अस्पताल में उमाकांत और जयप्रकाश का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी मिली है कि गेंहू की फसल कटनी के दौरान गांव के लोगों द्वारा ही तीनों के साथ मारपीट की गयी. जबकि जयप्रकाश और उमाकांत ने पत्रकारों को बताया कि उनलोगों के खेत में जबरन गेहूं की कटनी की जा रही थी. जब उनलोगों को पता चला तो वे लोग मौके पर जमीन का कागजात लेकर पहुंचे. पहुंचने पर उनलोगों ने देखा कि वहां गोपालपुर विधानसभा […]

Noimg

भीषण आगजनी से नारायणपुर बीरबन्ना में सौ से ऊपर घर खाक ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

आगलगी की घटना में युवक की जलकर मौत दर्जन से अधिक मवेशी भी जले कुछ झुलसे नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत के बीरबन्ना गांव के यादव टोला वार्ड नंबर 9 और 10 में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लगी की घटना में युवक व दर्जनों मवेशी सहित फूस – खपरैल से बने करीब एक सौ बीस घर जल जलकर राख हो गया हैं.आग लगने का सही कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन ग्रामीण सूत्र बताते है कि दोपहर में किसी के यहां सत्तू के लिए मकई- चना भूजा जा रहा था. आग अनियंत्रित होकर देखते ही देखते पूरे गांव को अपने लपेट में ले लिया. घटना में बीरबन्ना निवासी अरविंद यादव के इक्कीस वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार […]

Noimg

संगठन से मिलेगी मजबूती होगा विकास – डॉ दीपक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर स्थित एक विवाह भवन में एक दिवसीय जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ जन कल्याण परिषद नाम की संस्था का निर्माण हुआ । कार्यक्रम के आयोजक डा दीपक कुमार साह थे. कार्यक्रम जाति को संगठित करने, जमीनी स्तर पर लोगों की समस्या का समाधान कराने, जरूरतमंद को शिक्षा स्वास्थ्य एवं आवश्यक वस्तु की उपलब्धता करवाने जैसे मुद्दे पर कार्य करनें हेतु संगठन के निर्माण हेतु आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार साह संग्रामपुर अध्यक्ष वाणिज्य समिति सह सती स्थान गालिमपुर थे । वहीं मौके पर इं.नंदकिशोर साह पूर्व एसडीओ, निरंजन कुमार साह, प्रवीण कुमार पिंकू शंकर साह,उपेंद्र साह उपस्थिति थे । कार्यक्रम में सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया […]

Noimg

बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का फाइनल 16 को नारायणपुर में ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित प्रथम बिहार बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( बीबीपीएल ) के क़्वालिफायर व एलिमिनिट्रेट मैच के साथ-साथ फाइनल मुकाबले 16 अप्रैल को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर नारायणपुर में खेला जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव नितिका राजपूत एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर,नारायणपुर के प्राचार्य सुनील कुमार के देखरेख में फाइनल मैच को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। राउंड रोबिन लीग मैचों के आधार पर पूर्व में खेले गये मुकाबले में बिहार वारियर्स ने […]

Noimg

कोरोना काल में जिन कर्मियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार वालों को दी गई अनुकंपा पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के कृषि विश्वविद्यालय सबौर के सभागार में कृषि विश्वविद्यालय सबौर में काम करने वाले स्टाफों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र का वितरण किया। कोविड काल मे जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई थी उनके परिजनों को पत्र दिया गया। कूल 12 लोगों को कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने नियुक्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान काम करते हुए बीएयू के जिन कर्मियों की मौत हुई थी उनके बच्चों को अनुकम्पा पर नौकरी के लिए कुलपति से कहा था। हमारी सरकार की यही प्राथमिकता की है नौकरी दी जाए। दस लाख नौकरी का हमने वादा किया उसका ही ये पार्ट है। एग्रीकल्चर में 9 हजार बहाली बीपीएससी और एसएससी को देने के लिए वैकेन्सी के लिए हैंडओवर किया […]

Noimg

शंकरपुर गांव में अचानक आग लगने से दर्जनों आशियाने हुए राख, लाखों का हुआ नुकशान ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवर व नगद, नजरों के सामने धू धू कर जल कर हुए खाक भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में अचानक आग लग गई। आग तेजी के साथ पूरे गांव में फैल गई। जिससे गांव के दर्जन भर से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। वही घरों में रखा सामान भी पूरी तरीके से जल गया। अनाज, कागजात, रुपए,ट्रैक्टर सहित लोगों का सारा आशियाना जलकर थोड़ी ही देर में राख हो गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी किसी तरह से आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास करते रहे। लेकिन आग इतनी विकराल हो गई थी की आग पर घंटो काबू नहीं हो पाया जा सका। […]