Month: January 2024

राममय हुआ नवगछिया अनुमंडल : कहीं निकाली गई झांकी तो कहीं कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुआ धार्मिक दिवस नवगछिया अनुमंडल में सोमवार का दिन ऐतिहासिक और धार्मिक अनुष्ठानों का दिन रहा। जहां इलाके के सभी गांव में बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दीप उत्सव मनाया गया तो कहीं पर राम लक्ष्मण और सीता बनकर झांकी घुमाई गई। इसके अलावे पूरे क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ श्री राम का ध्वजा लेकर और उनके जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा भी निकली गई। लोगों ने मंदिरों में दीपावली की तरह पूजा अर्चना करते हुए दीप जलाए और बच्चे और युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ पटाखे छोड़कर श्री राम के मंदिर स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जाहिर की। […]

Noimg

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भवानीपुर में मनाया दीपोत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण के बाद किए जा रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया। लोगों ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भवानीपुर काली मंदिर मे 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीप त्योहार मनाया। यही नहीं मंदिर के अलावे सभी ने अपने घरों में भी श्रद्धा पूर्वक दीप जलाया। बच्चों और युवाओं ने खुशी में पटाखे छोड़कर अपनी खुशी को व्यक्त किया। भवानीपुर काली मंदिर में सोमवार की सुबह से ही भक्तों की टोली पहुंचकर पूजा अर्चना कर भक्ति भजन प्रारंभ कर दिया था । जबकि गांव में भगवान श्री राम के भगवा रंग का ध्वज […]

Noimg

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आए हैं – श्रवण सोनी ||GS NEWS

नवगछियाबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 04 B0

अयोध्या रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचमुखी बालाजी धाम में हुआ भव्य आयोजन नवगछिया : सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्री राम आए हैं …. राम आए हैं तो अंगना सजाऊंगी … कण कण में है राम मन मन में है राम … जैसे दर्जनों भजन पर भक्त जमकर झूम रहे थे . मौका था नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम में आयोजित भजन संध्या का . वही इस बाबत मंदिर के संस्थापक शंकर बाबा व पंडित निर्मल बाबा ने बताया कि सोमवार को अहले सुबह से ही मंदिर में विभिन्न प्रकार के आयोजन किया जा रहे थे । जिनमें हनुमान चालीसा पाठ,सुंदरकांड पाठ, रामचरितमानस पाठ सहित कई तरह के पाठ का आयोजन किया गया । श्री […]

Noimg

श्री राम पहुंचे शबरी की कुटिया,मीठे बेर चखकर भगवान श्री राम हुए आनंदित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कलाकारों ने अभिनय से शबरी और श्री राम के प्रसंग को किया चरितार्थ भागलपुर : एक तरफ जहां पूरा देश रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा में उत्सव मना रहा वही भागलपुर में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहां शबरी और श्री राम के प्रसंग को कलाकारों ने चरितार्थ करते हुए अपना अभिनय किया. इस अभिनय में श्री राम ने शबरी के बरसों की प्रतीक्षा को समाप्त कर उनके कुटिया में प्रवेश करते हैं और उनके मीठे बेर जो वह चख चख कर अपनी थाली में सजा रखी थी उसे खाकर श्री राम काफी आनंदित होते हैं । वहीं श्री राम के दर्शन कर शबरी काफी भाव विभोर हो जाती है । ऐसे दृश्य को सचमुच कलाकारों ने जीवंत कर दिया […]

Noimg

रामलला के कलश शोभा यात्रा में दिखी गंगा जमुनी तहजीब ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाने वाली एक बड़ी तस्वीर सामने आई है, जब भागलपुर के गोलाघाट से प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई तो सराय किला घाट में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर और राम के भक्तों को माला पहनकर स्वागत किया . इस दौरान एक और जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी काफी खुशी है तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा स्वागत किया जाने से उत्साहित राम भक्तों ने देश के प्रधानमंत्री से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए […]

Noimg

रामलाल के गर्भगृह में विराजमान होते ही मंदिरों में रामायण पाठ तो कहीं अष्टयाम सहकीर्तन का हो रहा आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : पूरे देशवासियों का पिछले 500 सालों का सपना पूरा हो गया ।भगवान राम अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए इसकी खुशी पूरे देश के साथ भागलपुर में भी मनाया जा रहा है भागलपुर के विभिन्न मंदिरों में 24 घंटे का अष्टयाम सकीर्तन तो किसी मंदिर में रामायण पाठ किया जा रहा है। कचहरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में सत्कार क्लब के द्वारा 24 घंटे का सीताराम का जाप शुरू हो गया है जिसका समापन मंगलवार शाम में होगा और शाम में 5100 दीपों से दीपावली मनाया गया । इसके साथ ही क्लब के द्वारा आतिशबाजी भी किया गया । इसको लेकर धर्मेंद्र कुमार ने बताया की आज का दिन बहुत खुशी का दिन है इस मौके पर […]

Noimg

मेयर ने शहर के चौक चौराहों पर अलाव और रेन बसेरा का किया औचक निरीक्षण , दिखी कई कमिया || GS NEWS

भागलपुरसमस्याManjusha Mishra0

भागलपुर एक तरफ जहां ठंड का सितम जारी है वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने अभी तक गरीबों के लिए आवंटित हुए कंबल का वितरण नहीं किया है साथ ही अलाव के लिए लकड़ी जो चौक चौराहा पर दी जा रही है उसकी मात्रा भी काफी कम है साथ ही अलाव जलाने के लिए ना तो केरोसिन तेल डीजल ही ढंग से दिया जा रहा है और लकड़ी भी सुखी ना होकर गीली लकड़ी दी जा रही है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही रेन बसेरा में रहने वाले लोगों ने कहा कि पहले से अच्छी व्यवस्था है परंतु जब मेयर ने निरीक्षण किया तो पाया कि एक ही नाम के कई लोग हैं […]

Noimg

दो हज़ार रुपये नहीं देने पर साथी को मारा चाकू, खंजरपुर के बढ़गाछ चौक के पास की घटना, आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधभागलपुरManjusha Mishra0

भागलपुर साथ में दो दोस्त बैठकर गांजा पी रहे थे इसी दौरान एक ने दूसरे साथी को दो हज़ार रुपये देने को कहा, देने से मना करने पर गांजा काटने वाले चाकू से ही साथी को चाकू से गोंदकर घायल कर दिया फिर नशे की हालत में चाकू लेकर चौक के पास इधर-उधर घूमने लगा सूचना मिलते ही मौके पर बरारी पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया, बड़ी खंजरपुर निवासी राजकुमार महाल्दार को हनुमान घाट निवासी लुक्का यादव ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया घायल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है उसकी हालत गंभीर है जख्मी राजकुमार ने बताया कि मैं लुक्का दोनों गांजा पीने बैठे थे मैं गंजा काट रहा था […]

Noimg

नौ होमगार्ड के जवान हुआ सेवानिवृत्त सम्मानित कर दी गई विदाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के नौ गृह रक्षा को सेवानिवृत होने से नवगछिया प्रखंड कार्यालय स्थित बिहार रक्षा वाहिनी कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस विदाई समारोह में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के सभी नेता उपस्थित थे। विदाई समारोह में डेलीगेट विमल कुमार सिंह ने बताया कि नौ गृहरक्षों में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर पासवान, वितन दास, विनोद सिंह, उमेश ठाकुर, रमेश गुप्ता, शंभू मंडल, देवेंद्र नारायण यादव, कुलदीप ऋषि देव आदि लोक सेवा निवृत्त हुए इन सभी सेवानिवृत्ति गृह रक्षों को संघ के द्वारा अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर समारोह पूर्वक विदाई दिया गया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी रंजन कुमार व आदि लोगों उपस्थित […]