Month: January 2024

अंग प्रदेश से प्रभु श्री राम का गहरा संबंध, यज्ञ से किसानों के चेहरे पर लौटी थी खुशी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

अंग प्रदेश से प्रभु श्री राम का गहरा संबंध, यज्ञ से किसानों के चेहरे पर लौटी थी खुशी अंग प्रदेश की भूमि हमेशा से ऋषि मुनियों के बीच आस्था का केन्द्र रहा है. राजा रोमपाद के समय अंग प्रदेश में सुखाड़ से हाहाकार मच गया था, उस वक्त श्रृंगी ऋषि ने यहां यज्ञ संपन्न करवाया था. जिसके बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई थी. त्रेता युग से जुड़ी कई कहानी किस्से आज भी रामचरितमानस समेत अनेकों ग्रंथों में वर्णित है. अंग प्रदेश में राजा रोमपाद और उनकी रानी वर्शिनी को कोई संतान नहीं हो पा रही थी. रानी वर्शिनी श्री रामचंद्र की माँ कौशल्या की बहन थी और राजा दशरथ और रानी कौशल्या ने अपनी […]

Noimg

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व ढोलबज्जा में निकली शोभायात्रा ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ढोलबज्जा में राम भक्तों के द्वारा गाजे-बाजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, सीता माता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो ढोलबज्जा भगवती मंदिर से निकलकर गांधी चौक, शहीद भगत सिंह चौक, गरैया विष्णु यज्ञ स्थल, ढोलबज्जा बाजार होते हुए भगवानपुर भ्रमण करते हुए ढोलबज्जा भगवती मंदिर में समाप्त किया गया।यात्रा निकालने से पूर्व क्षेत्र में हनुमान ध्वज लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया गया था। ढोलबज्जा भगवती मंदिर में काशी के पंडितों द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। ढोलबज्जा सत्संग मंदिर में सत्संग और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। ढोलबज्जा गरैया के विष्णु […]

Noimg

नवगछिया के घाट ठाकुरबाड़ी में श्री राम चरित्र मानस अखंड पाठ का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : असंख्य सनातन धर्मलंबियों के कामना पूर्णता की ओर अग्रसर अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि पर रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में घाट ठाकुरबाडी नवगछिया में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ , श्री रामचरितमानस नवाह यज्ञ समिति एवं सांवरिया सरकार नवगछिया व नवगछिया शहर के समस्त भक्तों के कल्याणार्थ प्रतिनिधित्व यजमान के रूप में महंत श्री सिया वल्लभ जी के द्वारा सनातन धर्म प्रतिष्ठाथ श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन 21 जनवरी 2024 से आरंभ होकर 22 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम हो रहा हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी भक्तजन लगे हुए हैं । उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंडित वैदिक ललित शास्त्री के हवाले से दी गई . […]

Noimg

बिहुला विषहरी मंदिर सहित संकटमोचक हनुमान मंदिर परिसर को दीया से सजाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सती बिहुला के मायके नवगछिया में रविवार को उत्साहित रामभक्तों ने श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर नवगछिया के बिहुला विषहरी मंदिर सहित संकटमोचक हनुमान मंदिर परिसर को दीया से सजाया गया । बिहुला विषहरी मंदिर में दीया से श्रीराम का नाम लिख सजाया गया । मौके पर नवगछिया के समाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा,पार्षद चम्पा कुमारी,कौशल जायसवाल, श्रीराम पाठक, रेणु कुमारी, संगीता कुमारी, मंजूषा कलाकार खुशी श्री, राजेश साह, पप्पु कुमार, हर्षित राज, माही श्री, सम्राट राणा, समर कुमार सहित अन्य ने रविवार की दीपोत्सव में मंदिर को सजाने संवारने का कार्य कियामुकेश राणा ने बताया कि नवगछिया भी देव भूमि रही जो हमलोगो के लिए गर्व की बात है । DESK 04 B

Noimg

मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ताइक्वांडो सेंटर नवगछिया में किया गया।ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकाश चौरसिया ने बताया की टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सा जिला महासचिव ) थे । इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच जेम्स, मोहम्मद नाजिम मोनी कुमारी ,अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे। टेस्ट में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा । टेस्ट मैं उत्तीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :- रेड वन- प्रिया कुमारी ब्लू बेल्ट – देवा श्री ।,ग्रीन वन -अभय कुमार ,अदिति शर्मा ,भव्या शर्मा अनन्या, अनुप्रिया। ग्रीन बेल्ट वैभव प्रसाद। DESK 04 B

Noimg

जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों का असली वारिस राजद प्रमुख लालू यादव ही हैं : अरुण यादव | | GS NEWS
 

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया 21 जनवरी, 2024राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्मशताब्दी समारोह भव्य तरीके से दिनांक 24 जनवरी 2024 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया है। इस समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद के अन्य वरिष्ठ नेतागण सहित पूरे राज्य भर के पार्टी के नेता कार्यकर्ता और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले शामिल होंगे। वहीं भागलपुर जिला से हजारों की संख्या में राजद कार्यकर्ता समारोह में भाग लेने पटना जाएंगे। जिसकी तैयारी जोरशोर से भागलपुर जिला राजद के अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और नवगछिया जिला राजद के अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान […]

Noimg

बिहपुर विसस्तरीय जदयू की बैठक का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:पटना में 24 जनवरी को आयोजित हो रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह में भाग लेने तैयारी हेतु रविवार को बिहपुर विसस्तरीय जदयू की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल एवं संचालन नाराणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार,जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती,बिहपुर प्रभारी शिव प्रसाद गरोदिा,गोपालपुर के सूरज राय,भागलपुर जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा व संतोष सहनी,राजनीतिक सलाहकार मनोरंजन मजुमदार आदि मौजूद थे।प्रमंडलीय प्रभारी श्री सरकार ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले से कल ट्रेन व नीजि वाहनों अलावा नवगछिया पलिस जिले से साठ बसों से पटना रवाना होगें पार्टी के सिपाही।वहीं जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा कि पुलिस जिले के दोनो विस से आठ […]

Noimg

तीनटंगा दियारा में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सार्वजनिक मां काली स्थान भीमदास टोला में युवाओं के सहयोग से तीनटंगा दियारा में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन का किया गया, जिसमें बच्चें, युवाओं और बुजुर्गों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और प्रसाद भी वितरण किया गया। उपस्थित सभी को यह संदेश दिया कि 22 जनवरी की शाम अपने अपने घरों में दीपक जलाकर खुशी मनायें। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद एवं थाना प्रभारी बिट्टू कमल दलबल के साथ उपस्थित थे । कार्यकर्तागण में गणेश मंडल वार्ड कमिश्नर मुखिया सिकंदर दास सरपंच योगेंद्र मंडल वियास जी दास समिति अध्यक्ष राजकुमार रजक मनोज मंडल भाजपा बंशीधर जयसवाल पंचायत अध्यक्ष निरंजन […]

बुनियादी विद्यालय में चोरी ,मध्याह्न भोजन पर होगा असर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा दक्षिण पंचायत अंतर्गत राजकीय बुनियादी अभ्यास विद्यालय नगरपारा में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीणों के माध्यम से प्रधानाध्यापक संजय झा को हुई. संजय झा ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि व भवानीपुर पुलिस को दी. मामले में भवानीपुर ओपी प्रभारी चंदन कुमार ने घटनास्थल का मुयआना किया. प्रधानाध्यापक ने मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर रसोईघर, स्टोर रूम व कार्यालय से छह बोरी चावल , मध्याह्न भोजन का सभी बच्चों के प्लेट व बर्तन , खेल सामग्री व शिक्षण अधिगम सामग्री सहित अन्य सामान चोरी कर ली है. ओपीध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज […]