Month: January 2024

Noimg

शिक्षा संवाद का किया गया आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : शिक्षा संवाद का आयोजन नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक भीम दास तीनटंगा दियारा उत्तर पंचायत में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक सेवक कुमार मंडल के द्वारा की गई । कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु भारतीय द्वारा किया गया । मौके पर मुखिया सिकंदर दास भूतपूर्व मुखिया भुवनेश्वर दास राजकुमार रजक डॉक्टर संजय कुमार सिंह मनोज मंडल व्यास जी दास सरपंच योगेंद्र प्रसाद मंडल सहायक रुचि कुमारी सुनील कुमार न्यूटन कुमार अनिल कुमार यादव नीतू भारती मुस्कान कुमारी विनोद कुमार अमित कुमार शबनम कुमारी राजहंस मंडल मुरलीधर मंडल संजय कुमार विश्वजीत पासवान राजीव कुमार मृत्युंजय कुमार विजय यादव ललिता कुमारी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्रा एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित […]

Noimg

18 कार्टून प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के जहान्वी चौक पर पिकअप गाड़ी से पुलिस नें किया बरामद नवगछिया : काेरेक्स कफ सीरप को जाह्नवी चौक से बरामद किया. परवत्ता थाना अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि अनि अशोक कुमार को सूचना मिली कि प्रतिबंधित कफ सीरप की बड़ी खेप पिकअप गाड़ी से आ रही है. सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण ने दंडाधिकारी के तौर पर नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन को तैनात किया. परवत्ता थाना की पुलिस जाह्नवी चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी. इस दौरान पिकअप गाड़ी भागलपुर से आ रही थी. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. सशस्त्र पुलिस बल ने खदेड़ कर पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, […]

Noimg

ढोलबज्जा भगवती मंदिर में काशी की तर्ज पर होगा भव्य संध्या महाआरती ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन नवगछिया के कोसी नदी पार ढोलबज्जा के भगवती मंदिर में काशी के विद्वान पंडितों के द्वारा काशी गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बड़ी संख्या में तैयारी की जा रही है। मंदिर को सजाने-संवारने का काम स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा धूमधाम से किया जा रहा है। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 2100 दियों से भी भगवती मंदिर को जगमग किया जाएगा। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ढोलबज्जा के सभी मंदिरों में युवा संगठनों के द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। ढोलबज्जा दियारा गांव में दो दिवसीय 22 जनवरी से 24 जनवरी तक श्री श्री 108 […]

पूर्व सरपंच को अर्म्स एक्ट मामले में तीन वर्ष की सजा | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

वर्ष 2016 में पुलिस ने सुमन चौधरी के रसोइघर से किया था हथियारों का जखीरा बरामद नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर पंचायत के पूर्व सरपंच को अर्म्स एक्ट मामले में तीन वर्ष की सजा नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राकेश रंजन सिंह ने सुनायी. सजा गोपालपुर थाने के बड़ी मकंदपुर के सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी को सुनायी गयी. वर्ष 2016 में गोपालपुर थाना की पुलिस ने सुमन चौघरी के रसोइघर से हथियारों का जखीरा बरामद किया था. पुलिस ने आठ कट्टा, तीन देसी पिस्तौल, दो चार्जर, तीन मैगजीन, 311 जिंदा कारतूस रसोइघर के छज्जे पर प्लास्टिक के झोला में बरामद किया गया था. गोपालपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष के बयान पर […]

Noimg

कासिमपुर कदवा में पेड़ से गिरकर गरुड़ का बच्चा घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। दुनिया भर में जहां बिहार के भागलपुर जिले के कदवा दियारा को विलुप्तप्राय पक्षी भगवान विष्णु के वाहक गरुड़ों की प्रजजन स्थली कहा जाता है। वहीं इनदिनों लगातार इस कोसी दियारा क्षेत्र में पेड़ से गरूड़ के बच्चे का गिरने का सिलसिला जारी है।कदवा दियारा पंचायत के कासिमपुर कदवा गांव में एक पेड़ से गरुड़ का बच्चा गिरकर घायल हो गया। जिसका स्थानीय स्तर पर चिकित्सक डॉ नगीना राय और राजीव कुमार ने घायल गरुड़ के बच्चे का उचित उपचार शुरू किया। डॉ नगीना राय और राजीव कुमार ने कहा कि घायल गरुड़ के बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के सुंदर वन भेजा जाएगा। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। DESK 04 B

Noimg

नवगछिया के स्टेशन रोड में होगा भव्य भंडारा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया:- अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर मे श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा नवगछिया स्टेशन रोड में भंडारा का आयोजन किया जाएगा। बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि यह आयोजन प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं। वही उपस्थित इस कार्यक्रम के संयोजक शशि शेखर साह ने बताया भंडारा का. कार्यक्रम 22 जनवरी को दिन के 2 बजे से शुरू हो जाएगी सनातनी प्रेमियों के आने तक प्रभु श्री राम की कृपा से चलती रहेगी। भंडारा में पूरी, सब्जी, बुनिया,और रायता की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सचिव संदीप गुप्ता, […]

Noimg

22 जनवरी को बुढ़ानाथ मंदिर में 108 पंडितों द्वारा होगा हनुमान चालीसा का पाठ ,भजन संध्या के बाद किया जाएगा रावण दहन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश श्रीराममय हो गया है, अयोध्या में 16 जनवरी से ही यह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है जिसको लेकर पूरे देश के मंदिरों में पूजा पाठ भजन कीर्तन से लेकर भंडारा तक शुरू हो गया है इसी बाबत आज भागलपुर के बुढ़ानाथ मंदिर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बुढ़ानाथ मंदिर के महंत ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह बुढ़ानाथ मंदिर में 108 पुजारी के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा उसके बाद शहर में राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की शोभायात्रा निकाली जाएगी, शोभा यात्रा कार्यक्रम के बाद मंदिर प्रांगण में लोक कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का […]

Noimg

साहब मुझे न्याय चाहिए…मैं जाती हूं नहाने …गांव के कुछ मनचले लड़के बनाते हैं मेरा वीडियो… ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक विवाहिता महिला अपने घायल बुजुर्ग पिता के साथ घूम रही थी चेहरे पर काफी परेशानी दिख रही थी जब पत्रकारों ने उससे परेशानी पूछा तो उसने ऐसी बातें बता दी जो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे , पीड़ित महिला जब बाथरूम जाती थी तो उसके ही गांव के कुछ मनचले लड़के बाथरूम की छेद से उस लड़की का वीडियो बनाते थे, जब लड़की ने विरोध किया तो उसके परिवार वालों को मनचले कुछ लड़कों ने रॉड से मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देते दिखे अब जान माल की गुहार लगाने व […]

Noimg

बोले विधायक गोपाल मंडल – मोदी जी अड़ियल हैं दानव की तरह डकारते हैं ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दुलारे विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तो नाम भी नहीं सुना है, और तो और नरेंद्र मोदी को पहचानने से भी इंकार कर दिए हैं….चौकिये नहीं…यह बातें मीडिया के हवाले नहीं की जा रही है ….यह बातें गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल खुद बयान में कहते दिख रहे हैं…उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी कहां से आए हैं हमें नहीं पता ….उनका नाम भी मैं नहीं सुना हूँ… कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को भी नहीं पहचानते थे अब तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पहचानने से इनकार कर दिया है … इतना ही नहीं ….उन्होंने कहा […]

Noimg

अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विराट 108 कन्या पूजन एवं कन्या भोज का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश श्रीराममय हो गया है अयोध्या में इसको लेकर 16 जनवरी से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं जिसको लेकर पूरे देश के मंदिरों में पूजा पाठ भजन कीर्तन से लेकर भंडारा कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है . इसी बाबत अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अलीगंज ठाकुर बाड़ी मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के द्वारा विराट 108 कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अधिकारियों के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04 B