Month: January 2024

Noimg

किसान मेला सह उद्यान एवं पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

जिलधिकारी ने किया विधिवत उद्घाटन, बेहतर करने वाले किसानों को किया गया पुरस्कृत भागलपुर : बिहार कृषि विभाग कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में स्वरोजगार सृजनार्थ किसान मेला सह उद्यान एवं पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया । यह कार्यक्रम कृषि विभाग परिसर तिलका मांझी भागलपुर में आयोजित की गई, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा भागलपुर के द्वारा यह आयोजन किया गया, इस किसान मेला एवं पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया गया, वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि किसान मेला का मुख्य उद्देश्य है इस मेले से किसान देखकर सीखें और अपनी उपज में बेहतर करें ,वहीं उन्होंने कहा […]

Noimg

भागलपुर के चंपानगर में मनाया गया 37वां बुनकर शहादत दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के चंपानगर के मदनी नगर गोलबंद चौक के मैदान में 37 वां बुनकर शहादत दिवस मनाया गया . इस बंकर शहादत दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष पर दर्जनों बुनकर जमा हुए और कुछ वर्षों पहले जो बुनकर अत्याचार व पीड़ा से शहीद हो गए थे उनको याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई और उनके अत्याचार और पीड़ा की चर्चा लोगों तक की गई वहीं कार्यक्रम के दौरान जमा हुए बुनकरों ने कहा कि हम लोगों को 24 घंटे बिजली मिले 90% सब्सिडी मिले और हम लोगों का टैरिफ अलग हो कार्यक्रम के दौरान बुनकर महासभा के महासचिव अशफाक अंसारी सचिव अध्यक्ष के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता दर्जनों बुनकर व ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04 B

Noimg

आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी संवाद का पटना में होगा आयोजन, तैयारी को लेकर हुई बैठक || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 24 जनवरी को पटना में कर्पूरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर हर प्रखंड स्तर व जिला स्तर पर विशेष बैठक की जा रही है ताकि यह कर्पूरी ठाकुर संवाद कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पटना पहुंचे और इन कार्यक्रमों के उद्देश्य को समझें और लोगों तक साझा करें इसको लेकर . भागलपुर के में भी जनता दल यूनाइटेड के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए और बैठक में यहां से पटना जाने की तैयारी को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। DESK 04 B

Noimg

पतंग उड़ाने के दौरान बच्चों में हुई थी झड़प, सनकी पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कर दिया घायल | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : बरारी थाना अंतर्गत बड़ी खंजरपुर मिश्रा टोला में रात्रि में आपसी विवाद के कारण कुणाल तांती के द्वारा एक ही परिवार के 05 लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया।सभी पीड़ित जख्मी स्थिति में थाना आए जिन्हें ईलाज हेतु मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया इस मामले में बरारी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 04 घंटे के अंदर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त कुणाल तांती को गिरफ्तार कर लिया गया।कुणाल तांती के घर के कमरे से लोहे का हथौड़ी तथा 01 ड्रेगर चाकू भी पुलिस ने बरामद किया। DESK 04 B

Noimg

कुख्यात अपराधकर्मी मो० चाँद को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर पिछले वर्ष 8 दिसंबर को कुख्यात अपराधकर्मी मो० चाँद ने नाथनगर गुदरी बाजार में ठेकेदार मो० शोहराब को गोली मार कर जख्मी कर दिया था।इस संबंध में नाथनगर थाना में कांड दर्ज किया गया था, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी अनुसंधान की सहायता से मो० चाँद को नाथनगर रेलवे स्टेशन से फिल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किया। मो० चाँद ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान जारी है। DESK 04 B

Noimg

अवैध खनन व परिवहन भंडारण के विरूद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : सुबह करीब 09 बजे गुप्त सूचना मिली कि आठ-दस की संख्या में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जो हबीबपुर के रास्ते हुसैनाबाद जायेगी। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में साथ ही पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।खनन निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से अलीगंज हुसैनाबाद मुख्य सड़क पर छापामारी की गई तो 08 ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड पकड़ा गया साथ ही 06 चालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर वाहन के मालिक एवं चालक के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त में राजेश कुमार,अमरजीत, दीपक कुमार, सिंटु कुमार, सुधाकर, मुकेश यादव है। DESK […]

Noimg

इस्माइलपुर सीओ के कराया केस दर्ज – पुलिस पर पथराव में 40 नामजद समेत एक सौ अज्ञात पर केस ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर के समीप इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर डीमाहा पंचायत के जफरूदास टोला में गुरुवार को लक्ष्मीपुर दियारा आने वाली मुख्य सड़क किनारे बसे अतिक्रमणकारियों का घर हटाने के दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस से झड़प व पथराव करने के मामले इस्माईलपुर थाना में इस्माइलपुर अंचलाधिकारी के लिखित आवेंदन पर कांड दर्ज किया गया। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने कहा, इस मामले में दयानंद मंडल पिता विष्णुदेव मंडल, रंजीत मंडल पिता दयानंद मंडल समेत कुल 41 नामजद व एक सौ अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने कहा, गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। DESK 04 B

Noimg

गोपालपुर प्रमुख मामले में भागलपुर जिलाधिकारी नें की सुनवाई, फैसला रखा सुरक्षित ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर के प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव मामले की सुनवाई डीएम भागलपुर ने पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार को किया। बताते चलें कि गोपालपुर प्रखंड के बारह पंचायत समिति सदस्यों में से आठ पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख रिंकू देवी पर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पांच जनवरी को दिया था। पंचायत समिति सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन मिलने पर बीडीओ गोपालपुर ने 18 जनवरी को पंचायत समिति की विशेष बैठक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने की तिथि निर्धारित किया था। इस बीच प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी पटना उच्च न्यायालय अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर पंचायत समिति सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर होने की जानकारी देते हुए […]

Noimg

जमीन संबंधी विवाद की जांच करने पहुँचें प्रभारी सीओ सहित कई अन्य पदाधिकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक के चकरामी दियारा क्षेत्र के चकरामी मौजा में दो लोगों के बीच जमीन संबंधी विवाद की जांच करने प्रभारी सीओ नीतेश कुमार सेठ,आरओ भरत कुमार झा व भवानीपुर पुलिस में एसआई मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ दियारा पहुंचें और मामले में स्थलीय जांच की.सीओ ने बताया कि दो लोगों के बीच जमीन संबंधी विवाद का मामला है. राजस्व कर्मचारी के साथ जाकर जांच किया. किसानों को भयमुक्त रहने को कहा. रैयतों से जमाबंदी का आधार सीडिंग कराने का अनुरोध किया. किसी तरह का जमीन विवाद की स्थिति में जनता दरबार में आने को कहा गया . DESK 04 B