Month: January 2024

Noimg

बहुजन समाज के सक्रिय समाजकर्मियों एवं छात्र-नौजवानों की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के बैनर तले बिहपुर के खादी भंडार परिसर में बहुजन समाज के सक्रिय समाजकर्मियों एवं छात्र-नौजवानों की बैठक हुई. जानकारी देते हुए समाजिक न्याय आन्दोलन बिहार गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बैठक में प्रखंड स्तरीय संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी पर चर्चा हुई. निर्णय हुआ कि 29 जनवरी को बिहपुर में संविधान बचाओ-देश बचाओ,भाजपा भगाओ-देश लोकतंत्र बचाओ रैली किया जाएगा. बैठक में यह भी तय हुआ कि एक हज़ार से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष,छात्र-नौजवान सड़क पर उतरकर भाजपा-आरएसएस के संविधान विरोधी चरित्र को जनता के सामने उजागर किया जाएगा.बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के गौतम कुमार प्रीतम और सामाजिक कार्यकर्ता रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र […]

Noimg

दो ग्रामीण शिक्षक के अन्यत्र तबादले को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ को ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय आशाटोल में कार्यरत दो ग्रामीण शिक्षक के अन्यत्र तबादले को लेकर आशाटोल के रंजीत कुमार ने सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेंदन बुधवार को नारायणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा है. शिक्षा समिति सदस्य सरिता देवी, मुन्नी देवी, पूजा देवी, आशा देवी, निभा देवी, श्रवण शर्मा, हरिकिशोर शर्मा, वार्ड सदस्य नकुल कुमार, रंजीत कुमार, मुरली शर्मा, अमन, सागर, राजेश, प्रवेश, सुभाष समेत सैकड़ो ग्रामीणों के हस्ताक्षर करके शिक्षक को हटाने की मांग की है. आवेंदन में लिखा है कि राजकीय कृत मध्य विद्यालय आशाटोल के दो ग्रामीण शिक्षक के विद्यालय में रहने से पठन पाठन कार्य बाधित होती है। ग्रामीण शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने का काम नही करते हैं.उनकी अपनी मर्जी चलती है। […]

छात्राओं पर फब्तियां कसने को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़े,जमकर चली लाठी डंडे ||GS NEWS

अजब - गजबनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

मामला उच्च विद्यालय बभनगामा का बिहपुर प्रखंड के राजकीयकृत उच्च विद्यालय बभनगामा में बुधवार को कक्षा संचालन के दौरान अनुशासनहीन छात्र द्वारा सिटी बजाकर छात्राओ पर फब्तियां कसने का विरोध करने को लेकर के दो छात्र गुट आपस में भीड़ गए.देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो गुटों से दर्जनों छात्र लाठी-डंडे लेकर विद्यालय परिसर में ही आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू कर दी.पूरा विद्यालय परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. एक दूसरे पर प्रहार शुरू हो गई.लाठी डंडे चलता देख सभी शिक्षक व अन्य छात्र इधर-उधर भागने दौड़ने लगे.मारपीट में दोनो पक्षों से आधा दर्जन छात्र के जख्मी होने की सूचना मिल रही है. वही एक छात्र का सिर फट गया है.जिसका […]

Noimg

जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर जदयू की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – जदयू जिला संगठन नवगछिया के पार्टी कार्यालय में बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देशानुसार आगामी 24 जनवरी 2024 को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह वेटरनरी कॉलेज परिसर पटना के कार्यक्रम में भाग लेने तैयारी हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती एवं संचालन अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद ने किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भागलपुर अजय कुमार मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, जिला संगठन प्रभारी सूरज प्रकाश राय एवं शिव प्रसाद गरोदिया मौजूद रहे. वही प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने वाले एकमात्र नेता है जिनका नाम नीतीश कुमार है. उन्होंने अति पिछड़ा समाज […]

Noimg

ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी अनन्या का चयन बिहार सब जूनियर टीम में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी अनन्या का चयन बिहार सब जूनियर टीम में किया गया है । ताइक्वांडो कोच सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार टीम 37 व राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ जाएगी। यह प्रतियोगिता 2 से 4 फरवरी को होने वाली है। अनन्या ने राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। बिहार टीम में चयन होने पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव संरक्षक आरपी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स मोनी कुमारी सावित्री सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक रामकुमार साहू, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह अशोक सिंह एमडी नाजिम ,अमित कुमार विकास चौरसिया राजेश कुमार राजू प्रमोद शर्मा आदि ने बधाई […]

राम मंदिर निर्माण में गरूड़ की प्रतिमा लगाने से कदवा में हर्षोल्लास ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के प्रवेश द्वार पर गज, सिंह, हनुमान और गरूड़ की प्रतिमा स्थापित की गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से पहले चार मूर्तियों की तस्वीर जारी की है। इसमें गज, सिंह, हनुमान के साथ विलुप्तप्राय पक्षी भगवान विष्णु के वाहक गरूड़ भी दिख रही है।जिससे भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के कोसी नदी पार कदवा दियारे के लोगों में काफी हर्षोल्लास का माहौल है।मंदिर की एक तरफ की सीढ़ी पर जहां हनुमान जी की मूर्ति को लगाया गया है, वहीं दूसरी ओर गरुड़ जी की मूर्ति को सजाया गया है।स्वागत की मुद्रा में दिख रहे हैं गरूड़ महाराजरामलला मंदिर के सिंह द्वार […]

Noimg

एलईडी स्क्रीन पर श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाईव ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:अयोध्या में 22 को होने वाले श्रीरामलला प्राण पतिघ्ठा को लेकर पूरा इलाका राममय हो गया है।वहीं बिहपुर में श्री रामलाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के प्रखंड संयोजक सह बिहपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवलकिशोर दास ने बताया कि यह पत्रक वितरण का कार्य 15 जनवरी तक चलेगा।वहीं उन्होंने कहा कि घरों में पूजित अक्षत पहुंचने पर लोग बड़े ही भाव से उसे ग्रहण कर रहे हैं।वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि वे 22 जनवरी के बाद अपने सुविधानुसार कभी अयोध्या जाकर रामलला का मंदिर में दर्शन व पूजन भी करें।महंत श्री दास ने कहा कि गांव में लोगों द्वारा न सिर्फ पूजित अक्षत का बल्कि उसे लेकर आने वालों का अभिनंदन किया जा ाहा है।22 जनवरी को […]

Noimg

मधुमक्खी पालन व प्रसंस्करण जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:बुधवार को प्रखंड के अमरपुर गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा भागलपुर के द्वारा मधुमक्खी पालन व प्रसंस्करण जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।यह कार्यक्रम अमरपुर में प्रगतिशील किसान संजय कुमार चौधरी के संयोजन में संपन्न हुआ।प्रखंड लेखापाल धीरज प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव,परियोजना निदेशक आत्मा प्रभात कुमार सिंह व सहायक निदेशक उद्यान भागलपुर अभय कुमार मंडल ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक निर्देशक उद्यान द्वारा मधुमक्खी पालन की योजनाओं की जानकारी दिया।वहीं परियोजना निदेशक आत्मा प्रभात कुमार सिंह ने कह कि शहद उत्पादन क्षमता में बिहार पूरे देश में अव्वल है।वहीं भागलपुर इसका ब्रांड बन गया है।इस मौके पर प्रगतिशील किसान संजय कुमार चौधरी के […]

Noimg

बसपा नेता व समाजसेवी पूर्व सरपंच कमल किशोर यादव का निधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रत्याशी रहे बहुजन समाज पार्टी नेता समाजसेवी व पूर्व सरपंच रंगरा प्रखंड क्षेत्र के चापर निवासी कमल किशोर यादव का पिछले सोमवार की देर रात्रि अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया ।उनके निधन से रंगरा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। चापर स्थित उनके पैतृक निवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक की भीड़ उमड़ पड़ी। बताते चलें की कमल किशोर यादव सधुआ चापर पंचायत के सरपंच भी रहे थे ।वे गरीब गुड़बों, दलित एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहे साथ ही वे पूर्व में बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़कर गोपालपुर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी […]