Month: January 2024

Noimg

ट्रिपल मर्डर से दहला नवगछिया का ग्रामीण इलाका नवटोलिया || GS NEWS

UncategorizedManjusha Mishra0

प्रेम विवाह करना पड़ा भारी, पति पत्नी समेत मासूम को दी खौफनाक सजा नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के प्रेम प्रसंग में शादी करना मंहगा पड़ गया । तीन वर्ष पूर्व हुई प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार वालों ने पत्नी – पत्नी सहित दो वर्षीय मासूम की हत्या कर दी हैं । बताया जा रहा हैं कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया गांव में प्रेम प्रसंग में शादी से नाराज लड़की के परिवार वालों ने युवक उसकी पत्नी सहित दो वर्षीय मासूम बच्ची को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और उसकी दो वर्षीय बच्ची […]

Noimg

नवगछिया के विनोबा टोला इस्माइलपुर में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर विनोवा टोला प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ । वृंदावन से पधारे हुए श्यामा गोपाला जी महाराज ने श्रीमद् भागवत का माध्यम बताते हुए कहा कि भागवत वेदरूपी वृक्ष का पका हुआ फल है। जिसमें न छिलका है न गुठली है बस रस-ही-रस है जिसे पीकर जीवात्मा एवं मृतत्मा सभी शांति मुक्ति का प्रप्ति करते हैं। क्योंकि यह साक्षात भगवान की वाङ्गमयी मूर्ति है। इस क्रम में दस्तान देते हुए भक्ति महरानी के दोनों पुत्र ज्ञान वेराग्य की मुच्छा भागवान से कैसे दूर हुई। इसका महात्मों बताते हुए भक्ति के साथ ज्ञान वैराग्य की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही साथ गौकर्ण उपाख्यान देते हुए आत्म […]

Noimg

बिहपुर मंडल भाजपा की बैठक डाकबंगला मैदान में आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहपुर मंडल भाजपा की बैठक डाकबंगला मैदान बिहपुर में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया. बैठक में मंडल भाजपा के सभी 13 शक्ति केंद्रों के प्रभारी का मनोनयन किया गया. जबकि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मंडल संयोजक प्रो.गौतम व सह संयोजक डा.दिलीप व संजय राय को बनाया गया है.वहीं युवा मतदाता कार्यक्रम का मंडल संयोजक चंद्रकांत चौधरी व सह संयोजक आजाद चौधरी व राहुल कुमार को बनाया गया। इस बैठक में सभी शक्ति केंद्रों से पार्टी नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे DESK 04 B

Noimg

युवा क्रिकेट क्लब पहाड़पुर के तत्वावधान में क्रिकेट मैच आयोजित | | GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर : नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर के मैदान में सोमवार को क्रिकेट मैच का आयोजन युवा क्रिकेट क्लब पहाड़पुर के तत्वावधान में आयोजित की गयी. मैच के शुरूआत में बीपीएससी शिक्षक चंदन कुमार , नंदन कुमार रजक, जितेन्द्र कुमार, राजद नेता प्रमोद नागर, जदयू नेता रंजीत मंडल व अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. आयोजक ने बताया कि सोमवार का मैच महद्दीपुर और मड़ैया के बीच खेला गया. महद्दीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 114 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में मड़ैया की टीम नेआठ विकेट खोकर जीत हासिल की.गोलू कुमार मैन ऑफ द मैच घोषित हुआ. DESK 04 B

Noimg

जय श्री राम जयघोष के साथ नवगछिया से अयोध्या के लिए पैदल निकलें दंपति ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के पंचमुखी बालाजी धाम नवादा से शुरू की यात्रा नवगछिया : अयोध्या स्थित रामलला के दर्शनार्थ स्टेशन रोड नवगछिया के भक्त श्रीरामा कुमार और उनकी धर्म पत्नी आरती गुप्ता सोमवार को सुबह 9:00 बजे श्री पंचमुखी बालाजी धाम नवगछिया से अयोध्या धाम तक की पैदल यात्रा पर निकलें हैं। श्री राम के प्रति अगाध भक्ति और श्रद्धा देखकर रास्ते में हर कोई स्तब्ध है। 612 किलोमीटर की यात्रा को उम्मीदत: 22 से 24 दिनों में पूरा करने की योजना है। इनका कहना है कि अगर हम दोनों प्राणी को अन्य देवी देवताओं के साथ भगवान् श्रीराम का आशीर्वाद रहा और समय से रामनगरी पहुंच जाएंगे तो हम दोनों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकेंगे। […]

Noimg

नवोदय में चाक से बच्चों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में प्राचार्य रोशन लाल के प्रयास से नई स्किल डेवलपमेंट के बैनर तले चाक से मिट्टी के बर्तन बनाने का विधि और उसमें मनचाहा डिजाइन डालने के लिए नारायणपुर निवासी मणिलाल पंडित के द्वारा विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय में छात्र छात्राओं को खुद से चाक चलाने एवं मिट्टी के बर्तनों को विभिन्न आकार देने की तकनीक से अवगत कराया गया। कुल्हड़ हो या दीपावली के मौके पर आपके घर आने वाला मिट्टी का दिया, बर्तन से लेकर सुराही तक इसी चाक से तैयार की जाती है। प्राचार्य रोशन लाल ने कहा पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य किसी कोर्स की प्रॉपर ट्रेनिंग लेकर खुद में कोई नई स्किल डेवलप करना ही कौशल प्रशिक्षण है। […]

Noimg

प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी बधाई | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: कन्या इंटर स्कूल , सोनवर्षा बिहपुर भागलपुर के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर डॉ. नृपेश कुमार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, नवगछिया अनुमंडल इकाई ने बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि नई जिम्मेदारी को कर्तव्य पूर्वक निभायेंगे जिससे विद्यालय सतत रूप से आगे बढ़ेगा। संघ के सचिव डॉ. कुमार चंदन ने कहा कि नृपेश जी अब सजगता के साथ विद्यालय प्रबंधन का काम करेंगे और आने वाली कठनाइयों को दूर करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व जिला सचिव डॉ. सत्यजीत, पूर्व प्रमंडल सचिव अशोक यादव,राजेश कुमार, जिला कार्य समिति सदस्य प्रविंद्र यादव,उपाध्यक्ष निलेश राय,मुरली धर शर्मा, अरविंद ठाकुर, प्रशांत झा, आदि मौजूद थे । DESK 04 B

Noimg

डीलर संघ ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन | | GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:एक जनवरी से ही प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फेयर प्राइस डीलर्स एसोशिएशन का राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू है।वहीं इस कड़ी में एसोशिएशन के बिहपुर प्रखंड ईकाई डीलर संघ ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन भी लगातार आठवें दिन/सोमवार को भी जारी रहा।वहीं सोमवार को डीलरों ने मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्री मांगों का सामूहिक हस्ताक्षयुक्त आवेदन प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को सौंपा।डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा व सचिव गौरव कुमार ने बताया कि सामूहिक हस्ताक्षयुक्त आवेदन सौंपने वालों में सिकंदर राम, किशोरी पासवान,मटरू रजक,अजीत राय,जितेंद्र कुमार,राजेश सिंह,कुमारी रंजीता सिन्हा व रीना कुमारी व मीना देवी आदि समेत अन्य कई डीलरों की मौजूदगी थी। DESK 04 B

Noimg

चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लेकर प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर बिहपुर मंडल भाजपा की बैठक डाकबंगला मैदान परिसर बिहपुर में हुई।बैठक में मंडल भाजपा के सभी 13 शक्ति केंद्रों के प्रभारी का मनोनयन किया गया।वहीं युवा मतदाता कार्यक्रम का मंडल संयोजक चंद्रकांत चौधरी व सह संयोजक आजाद चौधरी व राहुल कुमार को बनाया गया।जबकि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मंडल संयोजक प्रो.गौतम व सह संयोजक डा.दिलीप व संजय राय को बनाया गया है।इस बैठक में सभी शक्ति केंद्रों से पार्टी नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे।इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने किया।बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे। DESK 04 B