Month: October 2024

Noimg

शौच करने गए वृद्ध की डुबने से मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पहाड़पुर-नगरपारा कर्पुरी कोसी तटबंध के किनारे मंगलवार की सुबह नदी की उपधारा में शौच करने गए वृद्ध भवानीपुर निवासी 70 वर्षीय जयप्रकाश मंडल की डुबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने आवश्यक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की पहल में जुटे थे लेकिन ग्रामीणों ने बताया की मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार के साथ सरकारी सहायता राशि लेने से मना करने पर स्वजन साथ ग्रामीणों की मॉग पर कोसी नदी की उपधारा में डुबे वृद्ध के शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। DESK 04 B

Noimg

दो पक्षों में गोलीबारी, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर गॉव में दो पक्षों के आपसी विवाद में गोलीबारी को लेकर एक दुसरे ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। एक पक्ष के भ्रमरपुर निवासी सत्यम कुमार ने गॉव के ही प्रिंस कुमार, सोनल झा, भरत झा, बंटी झा के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट कर रंगदारी मांगने का विरोध करने पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही दुसरी ओर भ्रमरपुर निवासी अजीत उर्फ बंटी झा ने भ्रमरपुर निवासी नवनीत झा, नितेश झा, छोटू झा, अमित झा, सुमन झा के विरुद्ध गाली-गलौज मारपीट व गोलीबारी कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिक दर्ज कराया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया की आवेदन पर कांड दर्ज […]

Noimg

एक बच्चे के पिता एक बच्चे की माँ संग फरार ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव से एक बच्चे के पिता अपने ही गॉव के एक बच्चे की मॉ के साथ प्रेम प्रसंग में फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर महिला के पीड़ीत पिता राजेश शर्मा ने गॉव के ही रोशन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रेमा देवी के साथ साथ मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसय अखरी टोला निवासी रणजीत शर्मा, रणधीर शर्मा समेत छह लोगों के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया की प्राथमकी दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 04 B

Noimg

12 वर्षीय छात्र 7 दिनों से लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

परिजन सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहें है तलाश नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित वर्धमान एकडमी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले एक 12 वर्षीय छात्र पिछले 7 दिनों से लापता है। परिजन सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से लापता छात्र की तालाश कर रहा है। छात्र रंगरा थाना क्षेत्र का झल्लू दास टोला गांव निवासी राजेंद्र राम का 12 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार है। जो पिछले 10 अक्टूबर से वर्धमान एकडमी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल से दिन के करीब 1:30 बजे से गायब है। इस संबंध में लापता बच्चे की मां रीना देवी ने बताया कि 10 अक्टूबर को जब हम बच्चों को लेने हॉस्टल गए तो बताया कि बच्चा आधा घंटा पहले यही था लेकिन अब मिल नहीं रहा […]

Noimg

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में तेजस्वी पब्लिक स्कूल के बच्चों को दिया गया हेलमेट ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीआईजी विवेकानंद और नवगछिया एसपी पूरण कुमार ने तेजस्वी पब्लिक स्कूल के बच्चों को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में वैभव आनंद (पिता: संतोष कुमार सिंहा ), ब्यूटी कुमारी (पिता: रजनीश कुमार रौशन), रिया कुमारी (पिता: रविशंकर आचार्य), आयुष कुमार (पिता: विभाष कुमार), उमंग आनंद (पिता: लड्डू कुमार ठाकुर), मौसम कुमारी (पिता: संजय कुमार), आयुष कुमार (पिता: आशुतोष कुमार), भाव्या झा (पिता: राकेश झा), गौरव कुमार (पिता: उदय कुमार सिंह), आकर्षक कुमार (पिता: अभिमन्यु), अनोखा गुप्ता (पिता: दीपक कुमार) और अंतरिक्ष […]

Noimg

नवगछिया के रसलपुर में भव्य अखंड राम धुन का आयोजन प्रारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

स्वामी आगमानंद जी महाराज की उपस्थिति में शुरू हुआ कार्यक्रम नवगछिया एसपी ने दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 7, रसलपुर में स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में दो दिवसीय अखंड राम धुन का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 24 घंटे तक चलेगा, जिसका विधिवत उद्घाटन नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वामी आगमानंद जी महाराज की उपस्थिति में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन किए जा रहे हैं। आयोजक मुकेश यादव ने बताया कि उनके पिता द्वारा इस कार्यक्रम की रूपरेखा वर्षों पूर्व बनाई गई थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। मंगलवार को स्वामी आगमानंद […]

Noimg

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

पुलिस उप महानिरीक्षक भागलपुर विवेकानंद हुए शामिल नवगछिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस केन्द्र नवगछिया में किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर विवेकानंद, भागलपुर एसडीएम, नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नवगछिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र भागलपुर एवं अद्योहस्ताक्षरी के द्वारा नवगछिया पुलिस जिला के आमजन, मिडियाकर्मी एवं स्कूल के बच्चों को आई सी आई सी आई लंबर्ड इंस्योरेन्स कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए कुल 1000 निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया एवं यातायात थाना/ जह्वावी टीओपी को रेनकोट- 50, बटन लाइट- 25, केन- 50, ट्राली 25 सामान का वितरण कराया […]

Noimg

सधुआ चापर पंचायत की वार्ड सदस्या को मारपीट कर किया घायल , गंभीर रूप से घायलावस्था में मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

-सधुआ चापर गांव में कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का चलता है राज,अपराधी गांव के आम लोगों पर लगातार ढा रहे हैं कहर नवगछिया : पिता के श्राद्ध में 50 हजार मदद के रूप में उधार दिए पैसा वापस मांगने पर सधुआ चापर पंचायत के वार्ड नंबर 04 की वार्ड सदस्या सोनी देवी को मारपीट कर अधमरा कर दिया।जिसे गंभीर रूप से घायलावस्था में आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ चापर पंचायत अंतर्गत चापर गांव की बताई जाती है। इस संबंध में पीड़ित वार्ड सदस्या सोनी […]

Noimg

शरद पूर्णिमा पर होगी अमृत वर्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बुधवार को यानी आज अश्विन का पूर्णिमा है । जिसे शरद या शीत पूर्णिमा के रूप मनाते है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण या पूर्णिमा माना जाता है।पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी धरा पर आती हैं। लोग अपनी श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। और उसकी किरणों से अमृत की वर्षा होती है। इसलिए रात भर चांद की रोशनी में खीर रखी जाती है और अगले दिन मां लक्ष्‍मी को अर्पित करके प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है। इसी दिन से ठंड की भी शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों के जानकार पंडित […]

Noimg

प्रशिक्षु आईएएस ने नप में कार्यपालक पदाधिकारी पद पर दिया योगदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बाजार में दुकानदारों से साफ सफाई को लेकर किया जागरूक नवगछिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने नगर परिषद कार्यालय नवगछिया में योगदान दिया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवगछिया मुकेश कुमार द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया एवं उन्हें नगर परिषद, नवगछिया का प्रभार सौंपा गया।प्रभार ग्रहण करने उपरांत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी के साथ आईएएस बाजार में घुमकर चोरों तरफ शहर के साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होने दुकान के आगे फेके गये पन्नी और कुड़ा को डस्टबीन में फेकने की बात दुकानदारों से कही और कार्यालय कर्मी को निर्देश देते हुए बाज़ार में माइकिंग कराते हुए बाजार में यत्र तत्र सड़कों, चोक चौराहा पर कुड़ा नही फेकने, कुड़ा को […]