Month: October 2024

Noimg

कोलकाता अस्पताल में मेडिकल छात्रा के रेप-मर्डर पर भागलपुर के डॉक्टरों का धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

भागलपुर : कोलकाता के एक अस्पताल में मेडिकल छात्रा के साथ हुई नृशंस हत्या के मामले में आंदोलन का सिलसिला जारी है। इस मुद्दे को लेकर भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दिवसीय धरना दिया। केंद्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और जेडीए के डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश लेते हुए भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का समर्थन किया। डॉक्टरों ने सरकार से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरने में शामिल डॉक्टरों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरने में डॉ. सौरव कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. विवेक, डॉ. आमिर, डॉ. मिले चौरसिया और अभिनव समेत […]

Noimg

संयुक्त आयुक्त सह सचिव के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। राज्य मुख्यालय के निर्देश के आलोक में आरटीए सेक्रेटरी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार भागलपुर प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त सह सचिव मोहम्मद वारिश खान के नेतृत्व में एमभीआई एसएन मिश्रा के द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नवगछिया जीरोमाइल, टोल प्लाजा ख़रीक, बिहपुर, रँगरा चौक पर वैसे वाहनों के विरुद्ध कार्यवाई की गई जिसके पास बैध कागजात उपलब्ध नही थे या कागजात फैल थे। इस दौरान वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। इस अभियान में बिना परमिट के परिचालित चल रहे वाहनों पर कार्यवाई के लिए विशेष जोड़ दिया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की जांच की गई जांच में यह पाया गया कि अधिकांश वाहन परमिट से आच्छादित थे जिसके पास […]

Noimg

बढ़ई मिस्त्री की पिटाई से मौत: पत्नी ने कहा मेरे पति पर चोरी का आरोप गलत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर बायपास थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी मोड़ के पास सोमवार को एक बढ़ई मिस्त्री, संजय शर्मा (35), को चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटा गया। घायल अवस्था में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी काजल ने आरोप लगाया कि उनके पति एक मेहनती मिस्त्री थे और उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाकर पीटा गया। काजल ने कहा, “मेरे पति पैसे का तगादा करने गए थे, वे चोरी नहीं कर सकते।” संजय की पिटाई की घटना के बाद उसकी पत्नी और परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने संजय की गंभीर स्थिति देख फूट-फूट कर रोना शुरू कर दिया। इस मामले में बबरगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी […]

Noimg

सुलतानगंज में शहीद जवान शुभम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

सुलतानगंज के शमशान घाट पर भारतीय सेना के शहीद जवान शुभम सिंह उर्फ संगम के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि दी गई। शुभम सिंह की शहादत राजस्थान के कोटा बॉर्डर पर बीमारी के कारण हुई थी। अंतिम संस्कार के मौके पर कोटा से आए भारतीय आर्मी के जवानों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और आसमानी तीन फायर रिंग की। इस दौरान मिलकी गाँव के सैकड़ों लोगों ने शुंभम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद के परिजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई भारतीय जवान और स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे, जिन्होंने शहीद की वीरता को याद किया। DESK 04 B

Noimg

सुलतानगंज में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसआई प्रणव कुमार, सागर कुमार, प्रियंका कुमारी, बबलू पंडित, संगम कुमारी और अजीत कुमार ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान कई मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात की जांच की और बिना हेलमेट या कागजात के पाए गए चालकों को कागजात लाने के लिए ऑनलाइन फाइल करते हुए मोटरसाइकिलें छोड़ दीं। इस दौरान दर्जनों मोटरसाइकिल चालक और पुलिस कर्मी मौके पर उपस्थित थे। यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों के पालन के लिए किया गया है। DESK 04 B

Noimg

बकाया पैसा मांगने पर युवक की पिटाई: चोरी का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक संजय शर्मा को बकाया पैसा मांगने पर स्थानीय लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर पीट दिया। घटना डीवीसी कॉलोनी मोड़ के पास हुई, जहां संजय की पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने संजय पर लोहे की चोरी का आरोप लगाया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। बबरगंज थाने की पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक कोई गवाह नहीं मिला। घायल के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने वार्ड 42 के पार्षद अरशदी बेगम के पति को सूचित किया। पार्षद ने घायल के […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान: एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवगछिया कार्यालय में एकदिवसीय सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर, सह प्रभारी मनीष पांडे, बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला प्रभारी कन्हाई मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा, आलोक सिंह और गुलाबी सिंह ने संबोधित किया। अनिल ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान से भाजपा आज वटवृक्ष की तरह विकसित हो रही है। मनीष पांडे ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आम जनमानस की सेवा में तत्पर है, जिससे लोगों में पार्टी के प्रति स्नेह बढ़ता है। […]

Noimg

नवगछिया में बाढ़ के बाद जलजमाव, राहत के लिए कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के सहौरा, मदरौनी, रंगरा, गोपालपुर, सधुवा, चापर, तिनटंगा सहित अन्य गांवों में हालिया बाढ़ के बाद जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ प्रभावित परिवारों का कहना है कि हालाँकि बाढ़ से राहत मिली है, लेकिन जलजमाव के कारण उन्हें नए संकट का सामना करना पड़ रहा है। सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फांगिंग, चुना और डीडीटी छिड़काव की आवश्यकता है। जलस्तर कम होने के साथ ही मौसमी बीमारियों, जैसे डेंगू, मलेरिया और स्किन डिजीज का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मशीनों और कीटनाशक गैसों का छिड़काव शीघ्र किया जाए, ताकि क्षेत्र […]

Noimg

अनियंत्रित गति से आ रही कार ने तीन मवेशियों को मारा धक्का, कार पर सवार चालक सहित तीन घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

घटना के बाद मौके पर जूटी सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों कार सवार को बंधक बनाकर की पिटाई काफी मशक्कत बाद दोनों घायलों को ग्रामीण के चंगुल से पुलिस ने छुड़ाया नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक से सुकटीया बाजार जाने वली पी डब्ल्यू डी सड़क मार्ग पर रंगरा से सुकटिया की ओर तेज रफ्तार से अनियंत्रित गति से जा रही एक कार ने पहले डुमरिया गांव के बौधी मंडल की दो मवेशियों को धक्का मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद कार चालक ने अपने कार की गति को और बढ़ा दिया और तेजी से गोपालपुर की तरह तरफ भागने लगा। इसी दौरान भट्ठा टोला कमलाकुंड गांव के समीप तीसरे मवेशी को भी […]

Noimg

गंगा नदी में नाव डूबने से किशोरी लापता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के ईस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबारी के पास गंगा नदी में एक छोटी नाव के डूबने से 15 वर्षीय किशोरी सपना कुमारी लापता हो गई है। सपना, केलाबारी निवासी वकील मंडल की पुत्री है, जो खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि केलाबारी गांव के लोग नाव से गंगा नदी पार कर उस पार खेतों में काम करने जा रहे थे। सपना परवल का लत्ती लगाने के लिए दूसरे के खेत में मजदूरी करने जा रही थी। नाव में कुल छह लोग सवार थे, लेकिन अचानक नाव डूब गई। सभी लोग तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन सपना लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों […]