Month: October 2024

Noimg

नवगछिया में हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारी बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: खादी भंडार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम की तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार मंडल ने की। बैठक में यात्रा के मार्ग को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें जहान्वी चौक से सत्यम होटल होते हुए नया टोला मिलन चौक तक स्वागत और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, मिल टोला स्टेशन रोड होते हुए वैशाली होटल चौक पर सभा का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सभी सनातनी और धर्म प्रेमियों की सहभागिता की अपील की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अक्टूबर 2024 को 1 बजे खादी भंडार में एकत्र होकर 2 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस बैठक में […]

Noimg

अभाविप कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दुर्गा तेतरी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय सेवा शिविर के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं को तेतरी मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए प्रसाद वितरण किया गया। अभाविप के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से मेला में किए गए सेवा कार्यों के लिए मिले स्नेह और समर्थन के प्रति सभी कार्यकर्ता आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने अगले वर्ष नए उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटने का वादा किया। तेतरी मेला कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत राय ने अभाविप कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मेले की विधि व्यवस्था में […]

Noimg

पंचायत समिति की बैठक में बाढ़, शिक्षा, स्वास्थ्य का मुद्दा रहा छाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक बीडीओ खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बैकठपुर दुधेला के मुखिया अरविंद मंडल, शाजादपुर के मुखिया कैलाश मंडल ने कहा कि बाढ़ के कारण जिस शिक्षक का प्रतिनियुक्ति प्रखंड के अन्य विद्यालय में किया गया था, प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद एक या दो शिक्षक पुनः अपने विद्यालय में आते हैं। प्राथमिक विद्यालय नगरपारा अनुसूचित जाति टोला, प्राथमिक विद्यालय दुधेला टू, प्राथमिक विद्यालय नयावास गनौल को मध्य विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था जिसे शिक्षा विभाग का आदेशानुसार अलग करने का भी प्रस्ताव लिया गया है। कृषि विभाग से कहा गया की बाढ़ के समय किसानों के बीच समय पर बीज वितरण करने का […]

Noimg

जश्न ए गौसुलवरा व जलसा का होगा आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में मंगलवार को दिन के नौ बजे से जश्न ए गौसुलवरा व जलसा का आयोजन बडे ही धुम धाम के साथ किया जा रहा है इस को लेकर खानका में तैयारी पुरी कर ली गई है . 11 वीं शरीफ को लेकर खानका को आकर्षक तरिके से सजाया गया है खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी, एवं नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने बताया कि इस त्योहार को ग्यारहवीं शरीफ के नाम से भी जाना जाता है मंगलवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक कुरान खानी, उसके बाद मिलाद शरीफ ,जलसा ,तकरीर व नातऱीफ होगा . उसके बाद आम लौगो के बीच शिरणी तकशीम किया […]

Noimg

बिहपुर सीढ़ी घाट पर डूबे युवक का पंद्रह घँटे बाद शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020भागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना गेट के सामने सीढ़ी घाट पर रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान डूबे बिहपुर विक्रमपुर के युवक का शव एसडीआरएफ टीम के द्वारा घटना के पंद्रह घँटे बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे बरामद कर लिया गया। ज्ञात हो कि रविवार दोपहर करीब दो बजे बिहपुर सीढ़ी घाट पर चार युवक स्नान कर रहे थे। इसी बीच विक्रमपुर के दो सुभम कुमार पिता गजेंद्र यादव उर्फ गाजो उम्र 18 वर्ष और सुधांशु कुमार राय पिता संतोष कुमार राय में तैराकी की होड़ लगी जिसके बाद दोनो नदी में कूद गए। जहां गहरे पानी मे चले जाने से दोनो डूबने लगे। वही सुधांशु किसी तरह बचकर पानी से निकल गया जबकि सुभम गहरे पानी में डूब गए। […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड में नाले की सफाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश ||GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के नूरपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में नाले की सफाई की समस्या गंभीर होती जा रही है। लंबे समय से नाले का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर नाले की मरम्मत कराने की कोशिश की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्याएं साझा की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। उनका कहना है कि बार-बार चंदा जुटाकर कार्य करने के बावजूद नाले का पानी फिर से सड़क पर आ जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि […]

Noimg

15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में 18 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता नवगछिया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से खेल भवन सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में राज्य स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता अंडर- 14, अंडर – 17 और अंडर – 19 का मंगलवार 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजन होना है जिसमें बिहार के 30 जिले के कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, मधुबनी गया, अरवल, जहानाबाद, सारण रोहतास, गोपालगंज, वैशाली, बक्सर नालंदा, भोजपुर, कटिहार, सिवान, दरभंगा, मधेपुरा , समस्तीपुर जिले से अंडर – 14 में 10 बालिका खिलाड़ी और 2 कोच, अंडर- 17 में 11 बालिका. खिलाड़ी और 2 कोच, अंडर-19 में 11 बालिका खिलाड़ी […]

Noimg

जिलाधिकारी कार्यालय में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सभी पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा तथा आशा व्यक्त की कि काली पूजा और छठ पूजा भी बेहतर तरीके से संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय काम करने का है। जो पदाधिकारी/ कर्मी काम नहीं करेंगे वे अनिवार्य सेवा निवृत्ति या विभागीय दंड के भागी होंगे। प्रखंड स्तरीय कोई पदाधिकारी/कर्मी काम नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव दिया जाए। विधि शाखा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने भू माफिया, खनन – माफिया एवं दुर्दांत अपराधियों से संबंधित 25 बड़े मामले […]