Month: October 2024

Noimg

कहलगांव थाना की पुलिस ने ग्रामीण के साथ किया अभद्र व्यवहार ||GS NEWS

कहलगांवबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: कहलगांव थाना क्षेत्र में एक विवाद के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब पुलिस ने एक स्थानीय मंदिर में महिलाओं के साथ शराब पीकर पहुंचे सिट्टू यादव और उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। मंदिर प्रांगण में महिलाएं गीत गा रही थीं, तभी शराब के नशे में धुत सिट्टू यादव ने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद बुद्धूचक थानेदार मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, थानेदार ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में कहलगांव के डीएसपी […]

Noimg

दो पक्षों में नोकझोंक के साथ मारपीट ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर ,शाहपुर – चौहद्दी , नारायणपुर-चौहद्दी व भ्रमरपुर में दुर्गा पूजा में नाट्य कला परिषद द्वारा नाटक का आयोजन किया गया था.इस बार मेला में मारपीट और गोली चलने का मामला भी प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर – चौहद्दी और नारायणपुर रेलवे-स्टेशन परिसर में दो पक्षों में नोकझोंक के साथ मारपीट हुई.जहां शुक्रवार की रात्रि नाटक में नर्तकी पर ढ़ेला फेंकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व गोली बारी की बात कही जा रही है.नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास किसी के घर पथराव का भी बात सामने आ रही है. हालांकि गोलीबारी की घटना से पुलिस प्रशासन ने इंकार किया है.भ्रमरपुर में देवी की संध्या आरती […]

Noimg

तेतरी से एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना पुलिस ने तेतरी से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया थाना को सूचना मिली कि तेतरी स्थित काली मंदिर के पास दो व्यक्ति घूम-घूम कर स्मैक बेच रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवगछिया थाना सशस्त्र बल के साथ तेतरी स्थित काली मंदिर के पास पहुंचे तो पुलिस को देख दो व्यक्ति भागने लगा. वहीं पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया. पकड़े गये व्यक्ति की पहचान तेतरी निवासी आशीष कुमार के रूप में हुयी है. पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक कुल 30 पैकेट जिसका वजन-2.91 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया. पूछताछ […]

Noimg

जय माँ दुर्गे से गुंजायमान हुआ तेतरी का इलाका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

तेतरी वाली दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा का विषर्जन नवगछिया – शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ दशमी तिथि को भक्तों ने धूमधाम से त्योहार मनाया। इस वर्ष भी कलश विसर्जन की प्रक्रिया ने विशेष महत्व हासिल किया। देशभर में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में रखे कलशों को विसर्जित करने का क्रम शुरू किया, जिसमें हर जगह पूजा के बाद उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत तेतरी दुर्गा मंदिर में शनिवार को सुबह 10 बजे कलश विसर्जन का आयोजन किया गया। भक्तों ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर कलश को श्रद्धा पूर्वक घुमाया और फिर बगल की नदी में विसर्जित कर दिया। यह दृश्य भक्तों के लिए अत्यंत भावुक था, जहाँ उन्होंने […]

Noimg

मोटरसाइकिल सहित 750 एमएल विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

कारोबारी फरार नवगछिया। थाना एवं एएलटीएफ टीम द्वारा स्टेशन चौक के समीप वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देख मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से पीछा किया गया परंतु उक्त मोटरसाइ‌किल पर सवार व्यक्ति मोटरसाइ‌किल सड़क किनारे छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात् मोटरसाइकिल रजि संख्या बीआर 10 एके 4669 की तलाशी लेने के क्रम में रॉयल ग्रीन प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की 750 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 332/24 धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत कांड दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है। DESK 04 B

Noimg

एक देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया। रंगरा थाना को सूचना मिली कि ग्राम भवानीपुर स्थित काली मंदिर के आस-पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु रंगरा थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची तो पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के बल के सहयोग से खदेकर पकड़ लिया गया। तत्पश्चात् पकड़ाये व्यक्ति रँगरा भवानीपुर निवासी राजू कुमार पिता रघुनंदन यादव बताया गया। वही तलासी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। DESK 04 […]

Noimg

अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया। रंगरा थानांतर्गत दुर्गा पूजा ड्यूटी में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस बल ग्राम कुमादपुर दुर्गा मंदिर के समीप तैनात थे तभी अर्द्धरात्रि करीब 2 बजे हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनकर उक्त स्थान के पास पहुँचे तो देखे की ग्रामिणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर रखा है। पकड़ाये व्यक्ति रँगरा के साधुवा गांव निवासी शिवम कुमार पिता प्रमोद सिंह की तलाशी के क्रम में एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 94/24, धारा-25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK 04 B