Month: October 2024

Noimg

ट्रेन से कटकर पशुपालक की मौत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

युवक कान में ब्लूटूथ लगाकर रेल ट्रैक पर बैठकर सुन रहा रहा गाना नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम मौजमाबाद ढाला समीप शनिवार की संध्या करीब 4:25 बजे भैंस चराने के दौरान एक पशुपालक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहपुर निवासी जयप्रकाश यादव के 17 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गौरी यादव बताया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक डाउन रेल ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। बताया गया कि युवक ने कान में ब्लूटूथ लगाया हुआ था। तभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ […]

Noimg

मामूली विवाद में घर मे घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट, सर फोड़ा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

पीड़ित महिला ने थाना में दिया आवेदन गोपालपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतरा नवटोलिया निवासी रूपम कुमारी पति रोविन कुमार ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर मारपीट का केस दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि 11 अक्टूबर को प्रात: करीब 7:30 बजे घर के सफाई के दौरान पानी सड़क पर आ जाने से आक्रोशित पड़ोस के नवनीत कुमार, मनीष कुमार दोनो के पिता रमण कुमार, रमण कुमार पिता स्व भुजंगी सिंह एवं पिंकी देवी पति रमण कुमार मेरे घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। वही मेरे पति जब बचाने आया तो अभियुक्तों ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। शरीर के अन्य अंगों में भी गहरा जख्म एवं […]

Noimg

स्नान करने के दौरान तैराकी की होड़ में दो युवक डूबा||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

एक की बची जान शव की तलाश जारी नवगछिया। बिहपुर थाना के सामने सीढ़ी घाट पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे स्नान करने के दौरान तैराकी की होड़ में दो युवक डूबने लगे, जहां एक कि किसी तरह जान बची वही एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी गजेंद्र यादव उर्फ गाजो यादव का पुत्र सुभम कुमार उम्र 18 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पूर्व चार युवक सीढ़ी घाट पर स्नान कर रहे थे तभी सुभम कुमार और संतोष कुमार राय के पुत्र सुधांशु कुमार राय के बीच नदी को पहले पार करने के लिए तैराकी की होड़ लगी जहां दोनो युवक नदी में कूद […]

Noimg

गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से की मारपीट, केस दर्ज ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर निवासी यदुनंदन कुमार मंडल पिता ब्रहमदेव मंडल ने रविवार को झंडापुर थाना में आवेंदन देकर दबंगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि शनिवार की शाम वार्ड संख्या 12 से भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर विसर्जन देखने जा रहे थे तभी जयरामपुर उतरवारी टोला निवासी सौरभ कुमार चौधरी उर्फ मिट्ठू चौधरी पिता राजेश चौधरी उर्फ टुनटुन, मंजीत चौधरी पिता फंटूस चौधरी ने अपने चार पहिया वाहन से उतरकर हीरा बाबा गेट के सामने हाथ में रॉड और श्रीनट लिए आसपास के लोगो को. बेवजह गाली-गलौज कर रहा था जिसका मैंने विरोध किया जिसपर दोनो अभियूक्त ने रॉड औऱ थ्रीनट से मेरे सर पर प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। […]

Noimg

नमन आंखों से भक्तों नें दी माँ विदाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

प्रशासनिक चाक चौबंद के बीच शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ दुर्गा पूजा नवगछिया : पूरे प्रशासनिक चाक चौबंद के बीच रंगरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया है। दशमी तिथि को पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार एवं रविवार को विभिन्न पूजा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया गया है।इस अवसर पर मां के भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन जुलूस में मां के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित श्रद्धालु एवं भक्त जन‌ शामिल होकर माता को बिदाई दी। रंगरा प्रखंड क्षेत्रका सबसे प्रतिष्ठित रंगरा के दुर्गा मंदिर के प्रतिमा क समीप स्थित कलवलीया धार […]

Noimg

सबौर प्रखंड के मसाढू गांव में कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे भागलपुर के जिलाधिकारी ||GS NEWS

बाढ़बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सबौर प्रखंड के मसालू में लगातार कटाव जारी है जिसको लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आज सबौर के मसाढू गांव का निरीक्षण किएएवं कटाव निरोधक कार्य का अवलोकन करने के बाद कार्य में तेजी लाने के आदेश पदाधिकारी को दिए। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिनका घर कटाव में विलीन हो गया है उसे उचित मुआवजा भी दिया जाएगा एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी को भी जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि जो भी पुल पुलिया कमजोर है उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाए। DESK 04 B

Noimg

नम आंखों से मां दुर्गा को किया विदा ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में विजयादशमी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। बिहार के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा माँ दुर्गे के विसर्जन को देखने और एक झलक पाने को तकरीबन एक लाख श्रद्धालु मन्दिर पहुँचे। ढोल झाल की थाप और जय माँ दुर्गे के जयकारे से जयघोष से इलाका गुंजायमान हो उठा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाया विसर्जन के बाद महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना को लेकर एक दूसरे को सिंदूर लगाया वहीं श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माँ को विदा किया। DESK 04 B

Noimg

दुर्गा पूजा के विजयादशमी पर कमरगंज माँ दुर्गा मंदिर में दंगल प्रतियोगिता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत में दुर्गा पूजा के अवसर पर विजयादशमी के दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कमरगंज माँ दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव और मंदिर की समिति के सदस्यों ने मिलकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गंगनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी मंडल, पूर्व मुखिया शंकर यादव, और रिटायर बिहार पुलिस ब्रमदेव यादव मौजूद रहे। अनिरुद्ध यादव और बीएसएफ के जवान बब्बन यादव ने बताया कि यह दंगल प्रतियोगिता पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. नंदु पहलवान के सम्मान में आयोजित की जाती है, जो अपने समय में भारत केशरी रह चुके थे। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को […]

Noimg

जिछो हजरा पोखर किनारे हुआ रावण दहन: बुराई पर अच्छाई की जीत ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड क्षेत्र में दशहरे की धूमधाम के बीच विशनपुर जिछो हजरा पोखर किनारे आयोजित रावण दहन समारोह ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना। मेला संयोजक दीपक सिंह की पहल पर माता राणी का विसर्जन भी किया गया। लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार और मंजीत सिंह ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया। इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ने हिस्सा लिया। रावण दहन के बाद, श्रद्धालुओं ने शेष बचे टुकड़ों को घर ले जाने की होड़ मचाई, जिसे बुरी आत्माओं से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। दीपक सिंह ने कहा कि रावण दहन से यह संदेश मिलता है कि अहंकार मनुष्य का शत्रु है, और हमें इसे कभी भी अपने मन […]

नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए किया गया। निरीक्षण के दौरान मुकेश कुमार ने पंडालों की सजावट, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने पंडालों के संचालकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुकेश कुमार ने सभी पंडालों में अग्निशामक उपकरणों की उपलब्धता, बिजली की उचित व्यवस्था और सामुदायिक स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि इस पर्व को […]