Month: October 2024

Noimg

आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया हैं । नवगछिया के पकड़ा निवासी घायल महिला नीतीश कुमार की पत्नी किरण कुमारी ने बताया कि घर में बल्ब जलाने को लेकर मनीष कुमार की पत्नी सोनम देवी (गोतनी ) ने बल्ब जलाने पर बल्ब बंद कर दी ज़ब मैंने बल्ब जलाने के लिए बोला तो गाली गलौज करने लगी. विरोध करने पर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया. जहां घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया. घायल महिला ने मारपीट को लेकर नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. DESK 04 B

Noimg

तेतरी में मारपीट कर दो युवकों को किया घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र तेतरी में मारपीट कर दो युवकों को घायल कर दिया. घायल के परिजनों ने बताया कि तेतरी के निहाल कुमार और धोनी कुमार दास घर से चूल्हा और गैस सिलिंडर चुरा कर दूसरे के यहां बेच दिया. जब पूछने गया, तो निहाल कुमार, धोनी कुमार दास व पिता बेंगो उर्फ अमित दास ने तेतरी के सुबोध दास के पुत्र शिवम कुमार और रोहित कुमार को ईंट व रॉड से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल के परिजनों ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि तीन नवंबर 2023 को इस्माइलपुर थानांतर्गत सेवकी बासा के पीछे भंवरा के पास काम कर लौट रही मनोज मंडल की पत्नी को जमीन विवाद में चंडी स्थान के सोनू साह ने पेट में चाकू मार कर जख्मी कर दिया था. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. जख्मी के फर्द बयान पर इस्माइलपुर थाना कांड दर्ज किया गया. अनुसंधान के आधार पर आज कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सोनू साह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना का कारण जमीन विवाद बताया. DESK 04 B

Noimg

कार के धक्के से युवक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप के पास कार के धक्के से युवक घायल हो गया. घायल युवक गोपालपुर निवासी सुरेश हरिजन के पुत्र विकास हरिजन ने बताया कि वह तीन लोगों के साथ एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था. तभी प्राइवेट कार जिसमें पुलिस प्लेट लगा हुआ था. रॉन्ग साइड से आकर धक्का मार दिया. जिससे युवक वहीं पर बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने कार चला रहे पुलिसकर्मी सहित कार को जप्त कर लिया. मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया. घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया. जहां घायल हुए युवक का प्राथमिक उपचार किया गया. DESK 04 B

Noimg

अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम तिनटंगा करारी स्थित मोनु कुमार पिता प्रदीप यादव के द्वारा अपने घर के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी किया गया है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना गश्ती टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सत्यापन उपरांत उक्त व्यक्ति के घर छापामारी करने पर 01 देशी कट्टा एवं 01 खोखा बरामद किया गया साथ ही मोनु कुमार पिता प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 231/24 धारा-25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके आपाराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। DESK 04 B

Noimg

छिनतई कांड के अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। थानांर्तगत दिवा गश्ती के क्रम में स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक महिला के साथ चैन छिनतई की सूचना पर गश्ती टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर ग्रामिणों के सहयोग से छिनी गई मंगलसूत्र के साथ दिग्विजय सिंह पिता हरिशंकर प्रसाद सिंह साकिन पकड़ा थाना नवगछिया को गिरफ्तार किया गया। वही छीनी हुई मंगलसूत्र बरामद किया गया। इस संबंध में वादिनी गुंजन कुमारी पति सत्यवान कुमार साकिन बलाहा थाना भवानीपुर के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 326/24 धारा-304 (2)/317 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। DESK 04 B

Noimg

परबत्ता थानांतर्गत कुल 343.320 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं वाहन जप्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। परबत्ता थाना अंतर्गत रात्रि गश्ती के क्रम में गश्ती पदाधिकारी पुअनि सुजीत कुमार शर्मा सशस्त्र बल के साथ विक्रमशीला पहुँच पथ स्थित वैभव होटल के पास भ्रमणशील थे। तभी नवगछिया जीरोमाइल की ओर तेजी से जा रही पीला रंग का महिंद्रा मैजिक वाहन संख्या बीआर 50 पी 1302 को शक के आधार पर पीछा करने पर उक्त वाहन का चालक बलिया धार के पास वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तत्पश्चात् उक्त वाहन का तलाशी के क्रम में विभिन्न कंपनी के कुल 343.320 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 30 (ए)/41 (1) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की […]

Noimg

एसडीओ नें शक्तिपीठ तेतरी दुर्गा मंदिर का लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने शक्तिपीठ तेतरी दुर्गा मंदिर का जायजा लिया. इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में वाच टावर लगाए गए हैं. पुलिस उसर से ही निगरानी कर रही हैं. मंदिर परिसर में पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती की गई है. जो भी दंडाधिकारी अनुपस्थित होंगे उस पर कार्रवाई की जायेगी. व्हाटसअप ग्रूप में दंडाधिकारी को समय समय पर फोटो डालना होता हैं. तेतरी दुर्गा मंदिर के मेन रोड पर ट्रैफिक नहीं हो. इसके लिए इस रोड पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया हैं. वाहन रूकने के लिए स्टैंड भी बनाए गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसद मेला परिसर में निशुल्क चिकित्सा सेवा व निशुल्क जल सेवा दे […]

Noimg

तीन दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : तीन दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन नवगछिया प्रखंड के तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह शामिल हुए. गुरुवार को देर शाम विधिवत रुप से उद्घाटन किया गया है. उद्घाटन करने वालों में मेला समिति के अध्यक्ष रामाकांत राय, सावित्री पब्लिक स्कूल के डारेक्टर राम कुमार साहू, गणेश राय, बबूल चौधरी, कार्यक्रम संयोजक अनुज कुमार चौरसिया, प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद, ने संयुक्त रुप से दिप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है की इसमें नि:शुल्क पादुकालय, नि:शुल्क चिकित्सा सेवा, नि:शुल्क पेय जल सेवा, मेला में छोटे-छोटे बच्चों का खोया-पाया सहित कई तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे. इस दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने […]