Month: March 2025

Noimg

भागलपुर। बेटी के शादी का कार्ड (निमंत्रण) देने बहन के घर आए पिता की सड़क हादसे में मौत|| GS NEWS

घटनासड़क दुर्घटनाDESK 1010

भागलपुर : बेटी के शादी का कार्ड (निमंत्रण) देने बहन के घर आए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसका शव का पोस्टमार्टम रविवार को भागलपुर में करवाया गया। दरअसल, शनिवार के रात करीब 11:00 बजे मृतक अपने बहन शीला देवी के घर साइकिल से बेटी की शादी का निमंत्रण देने के लिए घर गया हुआ था। निमंत्रण देकर जब वापस घर लौट रहे तब अज्ञात वाहन से उसे रौंद दिया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई . मरने वाले की पहचान परशुराम मंडल के पुत्र दिनेश मंडल(56) के रूप में की […]

Noimg

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में फसल लूट के मुख्य आरोपी श्याम मंडल गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में फसल लूट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि रूपेश कुमार साहु ने इस्माइलपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 20 फरवरी 2025 को श्याम मंडल और उसके साथियों ने मिलकर उनके खेत में तैयार सरसों की फसल लूट ली। इस शिकायत के आधार पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार किया। श्याम मंडल का अपराधिक इतिहास भी रहा है, और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब अन्य […]

Noimg

नवगछिया में होली और रमजान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : इस वर्ष होली और जुम्मा का पर्व एक ही दिन, होली और रमजान के अवसर पर प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शनिवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने की, जिसमें पुलिस प्रशासन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। एसडीओ ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी और शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। एसडीओ ने यह […]

Noimg

महिला दिवस पर बिहुला नारी गौरव सम्मान में महिलाओं को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नवगछिया नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष चम्पा कुमारी की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को बिहुला नारी गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य कंचन कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य इंद्रा कुमारी, हेमलता चौहान, डॉ. मीना कुमारी और रूपम प्रियदर्शनी ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कुल 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें समाजसेवी महिलाएं, शिक्षिकाएं, स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी महिलाएं, आत्मनिर्भर महिलाएं, महिला सफाईकर्मी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं, और सोशल मीडिया पर […]

Noimg

अतिक्रमण पर मापी कार्य, सीओ से नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : शनिवार को अंचलाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण की जगह पर मापी अमीन द्वारा मापी का कार्य किया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को मोहर्रम कमेटी और स्थानीय ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने सीओ लवकुश कुमार से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। कमेटी के सदस्य जावेद खान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सीओ लगातार समय बढ़ाते जा रहे हैं और कुछ लोग अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय समाज में घटनाएं हो सकती हैं। शनिवार को सरकारी अमीन सौरभ कुमार और कमेटी द्वारा नियुक्त मापी अमीन के द्वारा मापी कार्य किया गया। […]

Noimg

राज्य सीनियर एकल व युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप हाजीपुर में शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया टीम का विजय अभियान प्रारंभ नवगछिया : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित लाला सहनी स्मृति बिहार राज्य सीनियर एकल, युगल (पुरूष/महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर में शुरू हुई। चैंपियनशिप के पहले दिन नवगछिया की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। मिश्रित युगल के पहले मुकाबले में नवगछिया के आशीष और कोमल कुमारी की जोड़ी ने मेजबान वैशाली के विनोद और वंदना की जोड़ी को 37-35, 35-32 से हराया। वहीं दूसरे मिश्रित युगल मुकाबले में नवगछिया के अंकित शर्मा और अन्नू की जोड़ी ने बाढ़ के विकास और अंजली की जोड़ी को मात दी, और अपने विजय अभियान की शुरुआत की। चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन […]

Noimg

नवगछिया राष्ट्रीय लोक अदालत में 525 ऋण वसूली मामलों का निष्पादन, लाखों की वसूली ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 8 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान बैंक के ऋण वसूली के 525 मामलों, बीएसएनएल के 8 मामलों, सुलहनीय मामलों के 213 मामलों और बिजली बिल के 114 मामलों का निपटारा किया गया। इस विशेष अदालत के दौरान, बैंक के 12.97 करोड़ रुपये का समझौता हुआ, जबकि 2.15 करोड़ रुपये की ऋण वसूली की गई। बीएसएनएल के 7469 रुपये का समझौता हुआ, साथ ही 5795 रुपये की ऋण वसूली की गई। नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायाधीशों और पैनल अधिवक्ताओं की मदद से कुल पांच बेंच बनाए गए थे, जिनमें से प्रत्येक बेंच पर विभिन्न प्रकार के मामलों का निष्पादन […]

नवगछिया में शादी समारोह के दौरान नाबालिगों का देशी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में एक शादी समारोह के दौरान दो नाबालिग लड़कों का देशी कट्टा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दोनों नाबालिग पीले रंग की ड्रेस में भोजपुरी गाने पर नाचते हुए हथियार लहरा रहे हैं। वीडियो में “देखबो के काम देतो पुलिस, प्रशासन, नेता बाप बने के कोशिश नय कर, बांस कर देबो रे बेटा” गाना बज रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम के “टुनटुन कुमार सिंह वीडियो एडीटर” नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने मामले […]

Noimg

बजट सत्र में नारायणपुर और खरीक प्रखंड में स्टेडियम बनाने की मांग विधायक ने की ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सर्वोदय बिहपुर जर्जर स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए किया आग्रह नवगछिया। बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने बजट सत्र में बिहार सरकार खेलमंत्री से विधानसभा अंतर्गत नारायणपुर और खरीक प्रखंड में स्टेडियम बनाने की मांग किया साथ ही बिहपुर प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बहुत पहले बने जर्जर स्टेडियम का जीर्णोद्धार के लिए आग्रह किया। दूसरा नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर और खरीक प्रखंड अंतर्गत दो खेल मैदान, तुलसीपुर उच्च विद्यालय और बहत्तरा उच्च विद्यालय है। उक्त खेल के मैदान में स्टेडियम बनाने की अनुशंसा की। DESK2025