Month: March 2025

Noimg

टीम इंडिया की जीत के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन, ग्रामीणों ने की प्रार्थना ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुररति जयरामपुर गांव में टीम इंडिया की जीत के लिए ग्रामीणों ने कमल किशोर झा के दरवाजे पर सौ से अधिक लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इस आयोजन में भजन कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिसमें सभी लोग ‘पहुना ससुराल में रहू ना’ के धुन पर उत्साहित होकर इंडिया की जीत की कामना करते हुए भावुक होकर श्रद्धा अर्पित कर रहे थे। सुंदरकांड के पाठ के दौरान लोग हर्षोल्लास से झूमते हुए तालियां बजाते रहे। इस दौरान कार्यक्रम में राजीव रंजन झा, अमरनाथ झा, मदन मोहन झा, अमर ठाकुर, अजीत झा, ब्रह्मदेव मिश्र, दीपक महंत, काजल कुमारी, द्रौपदी देवी, वर्षा कुमारी, ममता कुमारी, विमला देवी, रितिका कुमारी, रिया कुमारी, कसक कुमारी […]

श्री श्याम फागुन उत्सव की विशाल निशान शोभा यात्रा आज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

निशान यात्रा के पूर्व जलाई गई बाबा की ज्योत, किया गया भजन कीर्तन व निशान पूजन नवगछिया। हर वर्ष कि भाँती श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा आज सोमवार को श्री श्याम फाल्गुणोत्सव विशाल निशान शोभा यात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से 201 श्याम भक्तों द्वारा हाथों मे खाटू वाले श्याम का निशान लेकर श्याम के भजनो पर झुमते नाचते निकाली जाएगी। इसके पुर्व रविवार को संध्या 6 बजे मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर मंदरोजा भागलपुर के लिए सुबह 6 प्रस्थान करेगी। निशान शोभा यात्रा में श्याम भक्तों पर नगर वासियों के द्वारा फूलों की बारिश होगी एवं रास्ते मे […]

Noimg

राज्य सीनियर एकल बॉल बैडमिंटन में पुष्कर व प्रियंका विजेता || GS NEWS

खेल कूदDESK 1010

चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब वैशाली को व नवगछिया उपविजेता भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली ) में खेली जा रही राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया के पुष्कर कुमार ने बाढ़ के रोहित कुमार को 35-21,35-24 से पराजित कर एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान वैशाली की प्रियंका कुमारी ने वैशाली की हीं प्रिया कुमारी को 35-26,35-30 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में नवगछिया के अंकित व सूरज की जोड़ी ने नवगछिया के ही राजा व आशीष जी जोड़ी को 35-28,35-25 से एवं महिला वर्ग […]

Noimg

शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन || GS NEWS

बिहारDESK 1010

भागलपुर। टाउन हॉल में रविवार को शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 813 नव नियुक्त शिक्षकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ एन के यादव, बिहपुर विधायक इं कुमार शैलेंद्र, महापौर डॉ वसुंधरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा, अब आप शिक्षक बन गए हैं। आपके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी आ गई है और भी जिम्मेवारी एवं अच्छी सेवा प्रदान करने की, जिस प्रकार चिकित्सा एक सेवा है, उसी प्रकार शिक्षा भी एक सेवा […]

Noimg

पहले बिहार में जंगल राज था और अब एफआईआर राज- आरपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आसा || GS NEWS

बिहारDESK 1010

भागलपुर: भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा इलाके के गोराडीह में आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार की मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “पहले बिहार जंगल राज था और अब एफआईआर राज है।” उन्होंने कहा कि बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन बढ़ती आबादी के बावजूद राज्य में अपेक्षित विकास नजर नहीं आ रहा है। आरसीपी सिंह ने वर्तमान नीतीश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जिस प्रकार के विकास की आवश्यकता थी, वह इस सरकार के कार्यकाल में दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ मिलकर […]

Noimg

बिक्रमशीला हिंदी विद्यापीठ के द्वारा होली मिलन समारोह पर कवि गोष्ठी का आयोजन || GS NEWS

विक्रमशिलाDESK 1010

भागलपुर। अखिल भारतीय साहित्य संस्कृति संस्थान और विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ बाराहाट ईशीपुर की बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन सी राज कोचिंग विजय कॉलोनी में हुआ। कमेटी के अध्यक्ष हरे राम निराला, डॉ योगेश कौशल, प्रो सुदामा महतो, डॉ दीपंकर, गुरुदेव सर, सचिव मुकेश आजाद, उप सचिव चंदन राज, पत्रकार शिवम गोस्वामी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर होली मिलन समारोह पर कवि गोष्ठी का शुभारंभ किया। डॉ योगेश कौशल ने कहा, होली है भाई होली है बुरा ना मानो होली है।आओ मिलकर खुशियां मनाये, अपनों को हम रंग लगाए। किसी को ना ठेस पहुंचाए, नए नए पकवान खाएं। सबों ने कविता के माध्यम से हवा में गुलाल है, चारों ओर कमाल है खुशियां है, उड़ रही […]

Noimg

लूट की नीयत से कहलगाँव में दवा व्यवसायी के घर पहुंचे थे अपराधी, विरोध करने पर गोली मारकर हुए फरार ||GS NEWS

अपराधकहलगांवDESK 1010

भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर दवा कारोबारी कुमोद गुप्ता को हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कहलगांव शहर के पुरानी सरकारी अस्पताल के पास स्थित लक्की मेडिकल के मालिक कुमोद गुप्ता शनिवार की देर रात प्रतिष्ठान बंद कर अपने घर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने मुख्य द्वार खुलवाया तभी पहले से घात लगाए चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे जबरन बिक्री के पैसे को लेना चाहा। सूत्रों ने बताया कि गुप्ता ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया और फिर आसपास के लोगों को आते देख अपराधियों ने हथियार से प्रहार कर उन्हें घायल […]

Noimg

शहर में निकाला गया भव्य इंद्रधनुष श्री श्याम निशान शोभा यात्रा || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

मेहंदी उत्सव, महाप्रसाद, भजन संध्या व छप्पन भोग का होगा आयोजन रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर भागलपुर,केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ द्वारा शहर में आज भव्य इंद्रधनुष श्री निशान शोभा यात्रा निकाला गया। निशांत शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष बूढ़े बच्चे सभी नए-नए परिधान में अपने हाथों में निशान शोभायात्रा लेकर जब निकले तो पूरा शहर केसरियामय हो गया और श्री श्याम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया, सभी श्रद्धालु अबीर गुलाल की होली खेलना शुरू कर दिए, वहीं श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला सभी भक्ति धुनों पर खूब थीरकते दिखे । पूरा शहर श्री श्याम के फागुन के होली के रंगों में शराबोर हो गए। वहीं कल श्री श्याम महोत्सव 2025″ का भव्य आयोजन किया […]

Noimg

बढ़ता बजट,बढ़ता बिहार, नई दिशा, नया दौर, सुशासन से समृद्धि की ओर विषय पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने की प्रेस वार्ता ||GS NEWS

बिहारDESK 1010

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर भागलपुर, बढ़ता बजट,बढ़ता बिहार, नई दिशा, नया दौर, सुशासन से समृद्धि की ओर विषय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने एक प्रेस वार्ता में बजट को लेकर और बिहार वासियों की सौगात को लेकर कई बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी दुनिया में चमक रहा है। पहले के बिहार में और अब नीतीश कुमार के सुशासन के काल के बिहार में बहुत अंतर है। वहीं उन्होंने बिहार के मखाना बोर्ड सबल आत्मनिर्भर किसान क्रेडिट कार्ड विक्रमशिला विश्वविद्यालय भागलपुर के दो एयरपोर्ट किसानों के लिए एमएसपी पर खरीद बिक्री एथेनॉल प्लांट से लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सड़क […]

Noimg

भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से शहर के टाउन हॉल में शिक्षकों के बीच किया गया नियुक्ति पत्र वितरण|| GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से शहर के टाउन हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रमआयोजित किया गया. इस दौरान 8 सौ से जायदा नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. नियुक्ति पत्र मिलते ही नव नियुक्त शिक्षकों के चेहरे खिल उठे और सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने बिहार सरकार को धन्यवाद दिया.टाउन हॉल में प्रारंभिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल के हाथों तृतीय चरण का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, वहीं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान भाजपा के बिहपूर विधायक […]