Month: March 2025

Noimg

बर्ड फ्लू ने बिहार में दी दस्तक, चिकन खाने से हो सकता है खतरा || GS NEWS

आपदाDESK 1010

भागलपुर में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि, मुर्गियों को मारने की प्रक्रिया शुरू प्रशासन ने चिकन खाने से परहेज करने और सतर्क रहने की दी सलाह भागलपुर : अगर आप भी चिकन खाने के शौकीन हैं, तो सतर्क हो जाएं क्योंकि बिहार में बर्ड फ्लू (H5N1) का खतरा बढ़ गया है। भागलपुर जिले के बरारी स्थित कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां के सभी मुर्गों को नष्ट करना शुरू कर दिया है। कुक्कुट प्रक्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, और पटना से विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कुक्कुट प्रक्षेत्र में कुछ मुर्गियों की […]

नवगछिया पुलिस का सख्त कदम: दोहरे और अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, नवगछिया पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा और अन्य स्थानों पर दोहरे अर्थ वाले या अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे गानों का प्रसारण समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और बच्चों की मानसिकता पर। पुलिस प्रशासन ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, और गानों के प्रसारण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। DESK2025

Noimg

नवगछिया पुलिस ने तीन कार्टून लॉटरी टिकट किया बरामद, टोटो चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कार्टून लॉटरी का टिकट बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में लॉटरी का टिकट स्टेशन रोड नवगछिया होते हुए मक्खातकिया पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने मक्खातकिया में वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक टोटो से तीन कार्टून लॉटरी के टिकट बरामद किए। लॉटरी टिकट की कीमत लगभग तीन लाख से अधिक बताई जा रही है, जिसमें एक टिकट की कीमत पांच या दस रुपये है। पुलिस ने टोटो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह ध्यान में रखते हुए कि नवगछिया में लॉटरी के टिकट से कई आपराधिक घटनाएं हो […]

ससुराल से लौट रहे युवक को टैंकर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

नवगछिया : रविवार शाम करीब पांच बजे नवगछिया में जाह्नवी चौक स्थित खगड़िया लाइन होटल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ससुराल से लौट रहे युवक को एक टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक, अमित कुमार सिन्हा, को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक युवक चंपानगर के मनोज सिन्हा का बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। हादसे के बाद जाह्नवी चौक पर बाइक और टैंकर की टक्कर से दो घंटे तक सेतु जाम रहा, जिसके बाद […]

Noimg

विशेष टिकट चेकिंग अभियान: 95 बिना टिकट यात्री पकड़े, ₹39,240 जुर्माना वसूला ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : सोनपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के निर्देश पर कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुर्सेला से थाना बिहपुर तक एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 95 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे कुल ₹39,240 का जुर्माना और किराया वसूला गया। यह विशेष अभियान वाणिज्य निरीक्षक चुन चुन कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक राम बालक यादव, नवगछिया स्क्वायड के सभी टिकट निरीक्षक और आरपीएफ के सहयोग से संचालित किया गया। टिकट चेकिंग की गई इन गाड़ियों में: नवगछिया खंड के थाना बिहपुर स्टेशन पर चलाए गए इस अभियान में कई गाड़ियों में टिकट चेकिंग की गई, जिनमें प्रमुख थीं: कुर्सेला स्टेशन पर भी सघन टिकट जांच की गई, जिसमें ये ट्रेनें शामिल थीं: […]

Noimg

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में मुख्यमंत्री ने कुल दस क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है: ई शैलेंद्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बजट में किसानों, छात्रों से लेकर महिलाओं तक का रखा गया है ख्याल स्वास्थ्य क्षेत्र में 20 हजार 335 करोड़, शिक्षा के लिए 60 हजार 964 करोड़ रुपये होंगे खर्च 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, रेफरल अस्पताल, चिकित्सा सुविधा केंद्र व सभी प्रमंडलों में कैंसर अस्पताल खुलेंगा नवगछिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने कुल दस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। उक्त बातें बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक इं शैलेंद्र ने रविवार को कही। श्री शैलेंद्र ने कहा कि इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र पर 20 हजार 335 करोड़ रुपया खर्च होगा। बजट में किसान और छात्रों से लेकर महिलाओं तक का ख्याल रखा […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो में मारा धक्का, महिला की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK20250

पांच घायल, गंभीर हालत में दो रेफर अज्ञात हाइवा चालक के विरुद्ध केस दर्ज नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 चापर ढाला के समीप रविवार सुबह करीब 08 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने यात्रियों से भरी टोटो (ई-रिक्शा) को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में टोटो सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि टोटो चालक समेत पाँच यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक महिला रंगरा थाना क्षेत्र के चापर निवासी उषा देवी पति कोंकण मंडल उम्र 50 वर्ष बताई गई। वही सभी घायल रंगरा के चापर व अन्य गांव के रहने वाले बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी […]

Noimg

होली का रंग और गोपाल मंडल का अंदाज, दोनों सुर्खियों में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपाल गौशाला में आयोजित होली मिलन समारोह ने इस साल एक नया रंग पकड़ लिया। बिहार सरकार के कद्दावर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने होली के इस आयोजन में अपने अनोखे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में रंग-गुलाल से सराबोर वातावरण था, और जब गायक और गायिका ने मंच पर प्रस्तुति दी, तो विधायक गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं पाए और उनके ठुमकों ने समारोह का मजा दोगुना कर दिया। मंच पर गाने की धुनें जैसे “होली खेले रघुवीरा अवध में” और “रंग बरसे भींगे चुनर वाली” बजी, तो विधायक मंडल पूरी तरह से जोश में आ गए। खास बात यह रही कि उन्होंने गायिका के साथ मंच पर नाचते […]

Noimg

नवगछिया में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनने से खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण : जेम्स फाइटर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में 24 करोड़ 69 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एक नया स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनने जा रहा है, जिससे नवगछिया पुलिस जिला के खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर भागलपुर ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स कंपलेक्स से स्थानीय खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा, और वे देश का नाम रोशन करेंगे। जेम्स फाइटर ने नवगछिया नगर परिषद सभापति श्रीमती प्रीति कुमारी, सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और बिहार सरकार का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने इस परियोजना को संभव बनाने […]