Month: March 2025

Noimg

15 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

टोटो, आधार कार्ड नगद-910 रूपया व 01 मोबाइल जप्त नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में होली पर्व के मद्देनजर गंभीर कांडों में फिरार या वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियार व मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा महाराज जी चौक के समीप संयुक्त रूप से वाहन जॉच के दौरान एक टोटो. रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 ईआर 08168 पर लदा 03 कार्टून में बंद सीटी ऑफ ड्रीमलैंड डीयर कंपनी का कुल 2,71,300 (दो लाख इकहत्तर हजार तीन सौ) अवैध लॉटरी टिकट के साथ नवगछिया के मक्खातकिया निवासी मो समशूल पिता मो मुजुर आलम को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध […]

टॉप 10 कुख्यात पूजो यादव उर्फ पूजवा अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

01 देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस व 01 मोबाइल बरामद गोपालपुर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई में मिली सफलता नवगछिया। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस जिलांतर्गत करीब एक दर्जन गंभीर कांडों में आरोपित, हत्या व आर्म्स एक्ट के कांड में फिरार चल रहे टॉप 10 कुख्यात अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटांगा करारी निवासी पूजो यादव उर्फ पूजवा पिता भौची यादव की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम मे सोमवार को हत्या एवं आर्म्स एक्ट के कांडो में वांछित टॉप 10 कुख्यात अपराधकर्मी पूजो यादव उर्फ पूजवा पिता भौची यादव को अवैध […]

त्रिदिवसीय अनुष्ठान एवं भागवत कथा का भव्य आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भमरपुर में आयोजित होगा भागवत कथा और अनुष्ठान, 15 से 24 मार्च तक होगा धार्मिक आयोजन नवगछिया : भमरपुर ग्रामीण क्षेत्र में हर साल होने वाले अनुष्ठान और भागवत कथा का आयोजन इस बार और भव्य रूप में होगा। यह आयोजन हर साल की तरह होली के दूसरे दिन से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। पिछले दो वर्षों से यह आयोजन लगातार सफलता के साथ हो रहा है और अब इसे दुर्गा संस्कृत विद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और भी विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। 15 मार्च, शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 108 बार होगा। 16 मार्च, रविवार को कम से कम 9 प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ […]

Noimg

विधायक गोपाल मंडल का शर्मनाक सुर .. पानी में बुनका बुनकै छै .. भौजी ……. ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

विधायक गोपाल मंडल नें किया डांस और दिया विवादित टिप्पणी फिर बने सुर्खियों में नवगछिया: गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर अपने डांस और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एनडीए होली मिलन समारोह के दूसरे दिन नवगछिया हाई स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक मंडल ने जमकर डांस किया और मंच से कई विवादित टिप्पणियां भी कीं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक छैला बिहारी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान विधायक गोपाल मंडल मंच पर पहुंचे और उनके गाने “पानी में बुनका बुनकेय छेय भौजी…” पर थिरकने लगे। इस मौके पर विधायक ने मंच से कुछ विवादित बयान भी दिए, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है। उनका डांस और बयान दोनों […]

Noimg

नवगछिया के सबसे खूबसरत बनें “बिहुला पार्क” का हुआ उद्घाटन || GS NEWS

उद्घाटननवगछियाDESK 1010

आगंतुक अनुमंडलवासियों को मिलेगा स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण नवगछिया: अनुमंडल कार्यालय के समीप नगर परिषद् द्वारा निर्मित वॉकिंग ट्रैक सह पार्क का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद् की सभापति प्रीति कुमारी ने अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नगर परिषद् के कई सम्मानित पार्षद, समाजसेवी और अन्य भी मौजूद थे। पार्क का नाम ‘बिहुला पार्क’ रखा गया नवगछिया के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को सम्मान देते हुए इस पार्क का नाम ‘बिहुला पार्क’ रखा गया है, जो कि नवगछिया की बेटी माता सती बिहुला के नाम पर रखा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने नगर परिषद् द्वारा कम समय में पार्क निर्माण के कार्य की सराहना करते हुए […]

Noimg

बुनकर एवं उद्यमियों को मिलेगा मार्केट प्लेस || GS NEWS

उद्योगDESK 1010

रेशम भवन के स्टॉल्स को बुनकर और उद्यमियों को मार्केट प्लेस के रूप में देंगे जिलाधिकारी भागलपुर। 11 मार्च को दोपहर 2 बजे, जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी के करकमलों द्वारा रेशम भवन के स्टॉल्स को भागलपुर के बुनकरों और उद्यमियों को मार्केट प्लेस के रूप में सौंपा जाएगा। यह स्टॉल एक महीने के लिए निःशुल्क प्रदान किया जाएगा, उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा तय किराए के आधार पर बुनकरों और उद्यमियों से किराया लिया जाएगा। इस अवसर पर, कागजी प्रक्रियाओं जैसे कि किराया नामा आदि भी तैयार किए जाएंगे। यह पहल बुनकरों और उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह कदम भागलपुर के व्यवसायों को […]

Noimg

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को रोहित शर्मा व भारतीय टीम से माफी मांगनी चाहिए: भाजपा मुख्य प्रवक्ता || GS NEWS

आपसी विवादखेल खिलाड़ीDESK 1010

नवगछिया। भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवगछिया प्रो गौतम कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए थे, तब उनका अहंकार साफ झलक रहा था लेकिन अब रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीता कर अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दे दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को नैतिकता के आधार पर रोहित शर्मा, भारतीय टीम और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही गलत बयान देने वाले कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद पर उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे बयानों पर रोक लगाई जाए। DESK 101

Noimg

उज्जवल बिहार महासत्संग के मौके पर पहली बार भागलपुर पहुंचे श्री श्री रविशंकर || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर की धरती तपस्वियों और मुनियों की रही है, शक्ति, युक्ति, भक्ति और मुक्ति से ही जीवन सफल होगा: श्री श्री रविशंकर भागलपुर : आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर रविवार को सेंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित उज्जवल बिहार महासत्संग के अवसर पर भागलपुर पहुंचे। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उन्हें सुनने और दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, ‘गुरुदेव की जय जयकार’ के उद्घोष होने लगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को ध्यान योग कराया गया। साथ ही, सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से खुश रहने के संकल्प के […]

Noimg

नाथनगर पुलिस ने लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधDESK 1010

भागलपुर में आगामी होली त्योहार को देखते हुए नाथनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नाथनगर पश्चिम केविन के समीप स्थित पुलिस चौकी के पास लक्ष्मण बाग निवासी सिटी यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास एक लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिटी यादव मधुसुदनपुर क्षेत्र से रेलवे लाइन पार कर मानशकामना चौक की ओर जा रहा था, तभी ललमटिया थाना के बाइक पुलिसकर्मी विपिन कुमार और शिव शंकर कुमार को संदेह हुआ। जब उन्होंने युवक की जांच की, तो उसके कमर से एक लोडेड कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। नाथनगर के इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संदेहास्पद […]

Noimg

शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन, सैकड़ों शिक्षक हुए शामिल || GS NEWS

धरना प्रदर्शनDESK 1010

भागलपुर में नाथनगर स्थित जैन धर्मशाला में “शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ” सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। इस सम्मेलन में भागलपुर जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्वान और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। डॉ. लक्ष्मण यादव ने अपने भाषण में कहा कि आज न केवल शिक्षा, बल्कि भारतीय संविधान भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान वह मूल आधार है जिस पर देश की व्यवस्था टिकी हुई है, और इसे कमजोर करने की साजिशें चल रही हैं। उन्होंने नए शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे लागू करने के नाम पर शिक्षा को बेचा जा रहा है और गरीबों के […]