Month: March 2025

बुनकर एवं उद्यमियों को मिला मार्केट प्लेस ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। रेशम भवन के 54 स्टॉल्स को भागलपुर के बुनकर और उद्यमियों को मार्केट प्लेस के रूप में दिया गया। यह स्टॉल एक महीने के लिए निःशुल्क दिया जा रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए किराए के आधार पर उनसे किराया लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से मंगलवार को फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया। यह स्टॉल एक महीने के लिए मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए किराए के आधार पर उनसे किराया लिया जाएगा। इस अवसर पर कुछ कागजी प्रक्रियाएं जैसे कि किराया नामा आदि भी बनवाए जाएंगे। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा बुनकर और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए […]

Noimg

वास-आवास के लिए माले का अनिश्चितकालीन धरना, दूसरे दिन भी जारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : वास-आवास की मांग को लेकर भाकपा-माले की अगुआई में गरीबों और भूमिहीनों द्वारा सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी खरीक प्रखंड कार्यालय के समक्ष जारी रहा। इस धरने का उद्देश्य गरीबों और भूमिहीनों को वास-आवास की सुविधा दिलाना था। धरना-प्रदर्शन के दबाव में खरीक के बीडीओ ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की और 24 मार्च 2025 को सीओ के साथ बैठक करके गरीबों और भूमिहीनों को वास-आवास देने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष गरीबों और भूमिहीनों ने खरीक प्रखंड कार्यालय से खरीक चौक तक एनएच-31 पर जुलूस निकाला और सभा के साथ अनिश्चितकालीन धरना समाप्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेला का भव्य आयोजन, राज्यपाल ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान” पर आधारित मेला आकर्षित करता है, जीआई टैग प्रोडक्ट्स से लेकर स्टॉल्स की भरमार कृषि संबंधित पुस्तकों का विमोचन, विशिष्ट किसान व वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान भागलपुर, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 11 और 12 मार्च को दो दिवसीय बिहार किसान मेला सह बागवानी एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के कुलाधिपति और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। इस अवसर पर भागलपुर सांसद अजय मंडल, गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी आर सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान” था। इस मेले में जीआई टैग वाले उत्पादों से लेकर मोटे अनाज, मशरूम, कतरनी धान, […]

Noimg

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह || GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया, 11 मार्च: नवगछिया के गोसाईगांव 14 नंबर तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रंगों का त्यौहार है, जो आपसी स्नेह और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की सलाह दी और केमिकल युक्त रंगों से बचने की बात कही। विद्यालय के प्रशासक नितिन चौधरी ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को त्योहारों के सामाजिक […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में होगा “खेल दिवस” का आयोजन ||GS NEWS

creative talent huntगोपालपुरBarun Kumar Babul0

एक दर्जन से अधिक इंडोर्स गेम्स के आयोजन की योजना विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी और प्रशासक नितिन कुमार ने दी जानकारी नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल, 14 नंबर रोड, गोसाई गांव में जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट द्वारा खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष आयोजन विद्यालय प्रांगण में होगा, जिसमें लगभग एक दर्जन इंडोर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस खेल दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों को विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी ने कहा, “जीएस न्यूज़ द्वारा हमारे विद्यालय से संपर्क किया गया था और […]

जमुनिया के अजय कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, स्वामी आगमानंद महाराज ने दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के जमुनिया के अजय कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। अजय शिवशक्ति योगपीठ के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और उन्होंने योगपीठ द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर स्वामी आगमानंद महाराज ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी जी ने कहा कि अजय का योगदान अविस्मरणीय था और उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। स्वामी आगमानंद ने इस अवसर पर कहा, “मानव जीवन क्षणभंगुर है, और मृत्यु परम सत्य है। हमें भगवान की लीला को स्वीकार करना पड़ता है। जीवन को सच्चे अर्थ में जीते हुए हम सबको ईश्वर भक्ति और मानव कल्याण के कार्यों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।” इसके अलावा, पंचमुखी बालाजी […]

विक्रमशिला सेतु टीओपी प्रभारी पर एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के जाह्नवी चौक के पास टीओपी प्रभारी द्वारा एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के एम्बुलेंस चालक लाल बहादुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्याम भक्त मंडल द्वारा नवगछिया से भागलपुर तक पैदल निशान शोभा यात्रा निकाली गई थी। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बरूण कुमार ने आदेश दिया था कि एम्बुलेंस लेकर निशान यात्रा के साथ भागलपुर जिरोमाइल तक जाना है। लाल बहादुर के अनुसार, जब वह एम्बुलेंस लेकर यात्रा में शामिल थे, तो जाह्नवी चौक पर जाम लग गया था और आगे-आगे निशान शोभा यात्रा चल रही थी। इसी दौरान टीओपी प्रभारी बमबम चौधरी ने उनसे […]

Noimg

श्री श्याम फागुन उत्सव की निकाली गयी विशाल निशान शोभा यात्रा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा फागुन एकादशी के मौके पर सोमवार को विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से शुरू होकर 201 श्याम भक्तों द्वारा हाथों में खाटू वाले श्याम का निशान लेकर श्याम के भजनों पर झूमते और नाचते-गाते हुई। इस शोभा यात्रा से पहले रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर मंदरोजा, भागलपुर के लिए सुबह 8 बजे प्रस्थान हुई। इस विशाल यात्रा में नवगछिया के अलावा कुर्सेला, खगड़िया और फारबिसगंज के श्याम प्रेमी भी शामिल थे और साथ में जयकारे लगाते […]

Noimg

देश की प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि मनाई गई ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में सोमवार को देश की प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फूले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के संयोजन में शिक्षिकाओें व बाल संसद के अगुवाई में श्रद्धांजली सभा आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक दीपक ने कहा, शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करते हुए सभी शिक्षक कार्य करें। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, तभी उनका संघर्ष सार्थक व सपना साकार हो सकेगा। बाई फूले के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एचएम ने कहा की उनके विचार आज भी वर्त्तमान समय में प्रासंगिक है। वही शैक्षिक परिचर्चा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व से सभी अभिभावकों और बच्चों को अवगत कराया। अनीता, मो शमीमुद्दीन, स्वेता, […]

Noimg

सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वृद्ध को मारा धक्का, घटनास्थल पर मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

धक्का मारने के बाद स्कॉर्पियो 15 फिट गड्ढे में पलटी, चालक फरार बाबा विशुराउत पहुँच पथ फोरलेन सड़क श्रीपुर के समीप हुई घटना नवगछिया। बाबा विशुराउत पहुंच पथ फोरलेन नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर, बिसहरी स्थान के समीप सोमवार की सुबह करीब 06 बजे सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी वार्ड संख्या 04 निवासी श्री मंडल उर्फ शिरो मंडल पिता स्व भूपाल मंडल उम्र 74 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक श्री मंडल रोज की तरह घर से फोरलेन सड़क श्रीपुर की ओर टहलने निकले थे। बताया गया कि टहलने के क्रम में लौटते समय सड़क पार […]