Month: March 2025

Noimg

विंध्यवासिनी फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ आयोजन नवगछिया : नवगछिया के खरीक में स्थित विंध्यवासिनी फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी महिला कर्मियों के बीच गिफ्ट का वितरण किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार झा ने इस अवसर पर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। यह दिन उन सभी महिलाओं के साहस और संघर्ष को सम्मानित करने का दिन है, जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और हर रोज़ अपने तरीके से परिस्थितियों को बदलने के लिए संघर्ष करती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “महिलाओं को सशक्त बनाना है तो सबसे […]

Noimg

महिला दिवस पर नवजात बच्चियों और उनकी मां को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर नवगछिया सदर अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात बच्चियों और उनकी मां को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चियों को कपड़े और खिलौने, जबकि मां को साड़ी दी गई। जागृति शाखा की कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया ने कहा, “आज नारी शक्ति समाज में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रही है, और हमें हर वर्ग से नारी का सम्मान करना चाहिए।” सचिव नितु चिरानियाँ ने कहा, “पहले लोग लड़की के जन्म को नकारात्मक दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब लोग इसे खुशियों के रूप में मानते हैं, जैसे घर में लक्ष्मी आई हो।” सदस्य वीणा सरार्फ ने कहा कि नारी को सम्मान, सृजन और शक्ति का प्रतीक माना गया […]

Noimg

लापरवाही के कारण भागलपुर में 1 घंटे में 5 मरीजों की मौत, मायागंज अस्पताल में हंगामा || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर, मायागंज के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई। यह घटना अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में हुई, जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन की कुव्यवस्था पर सवाल उठाए। तीन मृतकों के परिजनों ने डॉक्टरों को बंधक बना लिया और अस्पताल में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। घटना की शुरुआत उस समय हुई जब कन्हैया पासवान, जो कि एक फल विक्रेता थे, अचानक अचेत होकर मायागंज अस्पताल लाए गए थे। उन्हें फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन गेट तक पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में हंगामे के बीच किसी ने उनकी मदद नहीं की […]

Noimg

अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत, सड़क पर हंगामा ||GS NEWS

घटनाDESK 1010

भागलपुर के घंटाघर चौक पर शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक फल दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां के दुकानदारों और मृतक के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण इलाके में भारी तनाव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। शनिवार की सुबह, यातायात विभाग की टीम, जो अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही थी, जब घंटाघर चौक पर पहुंची, तो वहां फल विक्रेता 55 वर्षीय महेंद्र साह अपनी दुकान पर खड़े थे। अचानक महेंद्र साह को हार्ट अटैक आ गया, और वह गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महेंद्र साह की […]

Noimg

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्ते पर श्री श्री रविशंकर की उकेरी मनमोहक तस्वीर || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के हरे पत्तों पर श्री श्री रविशंकर की मनमोहक तस्वीर उकेरी है भागलपुर के जय प्रकाश मैदान में 9 मार्च को आध्यात्मिक गुरु एवम आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी का आगमन है उनके स्वागत में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड अंतर्गत बिजबनी गांव निवासी युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर आध्यात्मिक गुरु रविशंकर जी की तस्वीर उकेर कर अपना वंदन प्रस्तुत किया है।9 मार्च को सतसंग कार्यक्रम के अवसर पर पीपल के पत्तों में बनी इस तस्वीर को उपहार स्वरूप श्री श्री रविशंकर को सप्रेम भेट भी करेंगे। DESK 101

Noimg

भागलपुर में लव जिहाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, युवती ने धर्म परिवर्तन का दबाव लगाने का लगाया आरोप || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

भागलपुर के अलीगंज इलाके में एक युवती ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप बरहपुरा इस्लाम नगर के एक युवक पर लगाया है। युवती का कहना है कि युवक उसके जीजा के दोस्त के रूप में उससे दोस्ती करने आया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और वे एक दूसरे से मिलते-जुलते भी थे। इस दौरान पैसों का लेन-देन भी होता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसे यह एहसास हुआ कि वह युवक उसका इस्तेमाल कर रहा है, तो उसने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। लेकिन युवक ने उसे डराना शुरू कर दिया और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बदनाम करने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि वह युवक […]

Noimg

कक्षा दो के छात्र अनुज कुमार ने बनाई मुख्य अतिथि की पेंसिल से तस्वीर, कार्यपालक पदाधिकारी को किया भेंट || GS NEWS

भागलपुरDESK 1010

नवगछिया : अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा 2 के छात्र अनुज कुमार ने एक अनोखी पहल की, जब उन्होंने विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार की पेंसिल से चित्रित तस्वीर को उन्हें भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान यह दृश्य देखने को मिला, जब मुकेश कुमार ने अनुज की कड़ी मेहनत और कला को सराहा। उनकी तस्वीर को देखकर कार्यपालक पदाधिकारी काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने बताया कि यह चित्र बच्चों की प्रतिभा का अद्भुत उदाहरण है। विद्यालय की निर्देशिका आशा सिंह ने भी अनुज की सराहना करते हुए कहा कि वह बहुत ही प्रतिभाशाली छात्र हैं और उनकी पेंसिल से चित्रण की कला में कोई बराबरी नहीं है। उन्होंने बताया कि अनुज […]

छात्र छात्राओं का अनवरत प्रयास ही लक्ष्य प्राप्त कराता है : मुकेश कुमार ||GS NEWS

creative talent huntCreative Talent Hunt 2.0आयोजनDESK 1010

अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह सह विद्यालय का वार्षिकोत्सव नवगछिया : जीएस न्यूज़ अख़बार, एक प्रमुख समाचार पत्र, ने नवगछिया क्षेत्र के छात्रों की रचनात्मकता और शैक्षणिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवगछिया के एनएच 31 हरनाथचक में स्थित ‘क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 ‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना और उनकी मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सहायता करना है। नवगछिया के अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, मदन महिला महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजीव कुमार, जीबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव शंकर मंडल, और बनारसी लाल […]

विंध्यवासिनी फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड ने खरीक में मनाया “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”, महिला कर्मियों को सम्मानित किया || GS NEWS

खरीकDESK 1010

नवगछिया : नवगछिया के खरीक में स्थित विंध्यवासिनी फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी महिला कर्मियों के बीच गिफ्ट का वितरण किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार झा ने इस अवसर पर कहा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। यह दिन उन सभी महिलाओं के साहस और संघर्ष को सम्मानित करने का दिन है, जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और हर रोज़ अपने तरीके से परिस्थितियों को बदलने के लिए संघर्ष करती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “महिलाओं को सशक्त बनाना है तो सबसे पहले उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत […]

Noimg

इंद्रधनुष श्री श्याम निशान शोभा यात्रा सह श्री श्याम महोत्सव 9 और 10 मार्च को || GS NEWS

भक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरDESK 1010

भागलपुर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ द्वारा 9 और 10 मार्च को इंद्रधनुष श्री निशान शोभा यात्रा सह श्री श्याम महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 9 मार्च को मेहंदी उत्सव का आयोजन होगा, जबकि 10 मार्च को सुबह उद्घाटन समारोह के बाद निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद महाप्रसाद, भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, भव्य निशान शोभा यात्रा और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इस महोत्सव के दौरान झारखंड के गोड्डा, नारायणपुर, नवगछिया, सुल्तानगंज, नाथनगर और भागलपुर […]