Month: March 2025

Noimg

खेल एवं कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को नायिका सम्मान से किया सम्मानित || GS NEWS

आयोजनखेल कूदDESK 1010

भागलपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा खेल और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भागलपुर की बालिकाओं को नायिका सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकार भी उन्हें बराबरी का दर्जा दे रही है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और देश का मान बढ़ा रही हैं। जिलाधिकारी ने खेल और कला क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नायिका सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, […]

Noimg

नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आठ मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पांच बेंचों में होगा मामलों का निष्पादन नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 8 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए पांच बेंच बनाए गए हैं। प्रत्येक बेंच पर विशेष न्यायधीश और पैनल अधिवक्ता संबंधित मामलों का निपटारा करेंगे। पहली बेंच पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी और पैनल अधिवक्ता रिता कुमारी रहेंगे। इस बेंच पर मोटर एक्ट, इस कोर्ट से संबंधित सुलहनीय मामले और स्टेट बैंक के ऋण वसूली के मामलों का निष्पादन किया जायेगा। दूसरी बेंच पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय दीपक कुमार तृतीय और पैनल अधिवक्ता अमित कुमार यादव रहेंगे। इस बेंच पर सुलहनीय अपराधिक मामले, बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण वसूली के मामलों […]

Noimg

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आम जनता की बढ़ी परेशानियां ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर 4 मार्च से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकारी दफ्तरों में रोजमर्रा के कार्यों के ठप होने से खासतौर पर ग्रामीण और जरूरतमंद लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। म्यूटेशन, भू-मापी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जमाबंदी सुधार जैसे जरूरी काम हड़ताल के कारण रुके पड़े हैं। नवगछिया अंचल में शुक्रवार को कार्यालय खुला जरूर था, लेकिन राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कोई भी सरकारी काम नहीं हो सका। प्रखंड कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना समाधान के वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों की […]

नवगछिया में मनाया गया जन औषधि दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में जन औषधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर वरुण कुमार, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हैंपर कुमार, डॉक्टर सांत्वना, डॉ. विनय कुमार, अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार, अकाउंटेंट राजीव कुमार जायसवाल, पैरामेडिकल स्टाफ, भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के उपाध्यक्ष श्री मुकेश राणा, नवगछिया बाजार के समाजसेवी श्री अखिलेश पांडे सहित अस्पताल में उपस्थित जनमानस की बड़ी संख्या मौजूद थी। इस अवसर पर डॉक्टर वरुण कुमार ने जन औषधि केंद्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत गरीब से गरीब व्यक्ति को सस्ती और अच्छी दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनके […]

Noimg

लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय में स्व. मीरा झा को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया नगर स्थित राजकीय लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय में विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका स्व. मीरा झा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित व्यक्तियों ने मौन धारण कर और पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें सम्मानित किया। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रा कुमारी, शिक्षिकाएं पुष्पा कुमारी, मणिमाला देवी, शैल कुमारी, शिक्षक सुमन यादव, समाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा, अभाविप नेता विश्वास वैभव, उनके बड़े पुत्र भारतेंदु झा, छोटे पुत्र पूर्णेंदु झा और पौत्र विभूति झा समेत विद्यालय की छात्राएं भी उपस्थित थीं। DESK2025

Noimg

बिहपुर में अतिक्रमण को लेकर मोहर्रम कमेटी और ग्रामीणों का आंदोलन, अंचलाधिकारी पर आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारDESK20250

बिहपुर : शुक्रवार को बिहपुर मोहर्रम कमेटी के सभी सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय लवकुश से बिहपुर इमामबाड़ा और मंजिलगा की भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए आवेदन दिया। हालांकि, अंचलाधिकारी लवकुश कुमार कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने दूरभाष पर मीटिंग का हवाला देते हुए बाहर होने की जानकारी दी। इस पर आवेदन बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित को सौंपा गया। मोहर्रम कमेटी के सदस्य जावेद खान ने कहा कि इमामबाड़ा और मंजिलगा की भूमि पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, और इस मुद्दे पर कई बार अंचलाधिकारी से अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कमेटी के अन्य सदस्य मो. इबरार आलम ने कहा कि कुछ दिन पहले अंचलाधिकारी […]

किशोर-किशोरी के प्रेम प्रसंग पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कराया समझौता ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर गुरुवार रात से ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, दोनों ने गांव के शिव मंदिर में रात के समय शादी कर ली। शादी के बाद लड़का जब लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा, तो लड़के के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई। लड़की और लड़के को एक कमरे में बंद कर, लड़के की मां ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़का और लड़की को थाने ले आयी। इसके बाद, रातभर दोनों पक्षों के परिवारों का जमावड़ा थाने में लगा रहा। शुक्रवार की शाम को नवगछिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता […]

Noimg

बिहपुर के सभी मस्जिदों में माह ए रमजान के पहले जुमा पर उमड़ी लोगों की भीड़ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के जामा मस्जिद मे माह ए रमजान के पहले जुमा की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। यहॉ बडी संख्या में नमाजी पहुंचे थे बिहपुर जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी के अगवाई में नमाजीयों ने नमाज अदा किया। मिलकी में हजरत मौलाना शमसीर आलम, गौरीपुर में हजरत मौलाना साजिद रजा, बभनगामा हजरत मौलाना इरफान आलम, झंडापुर में हजरत मौलाना राकीव रजा, हिरदीच में हजरत मौलाना मोवबशीर रजा, सहोडी, नन्हकार, काजी टोला जमालपुर, मिराचक आदि मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई। बिहपुर के खानका ए आलिया फरीदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने बताया कि पहला अशरा मे रोजेदारो पर […]

Noimg

बिहार राज्य सीनियर एकल व युगल प्रतियोगिता के लिए दोनो वर्गों की टीम घोषित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला टीम की कमान राजा व अभिलाषा को नवगछिया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 8 से 9 मार्च तक बिहार राज्य सीनियर एकल, युगल (पुरुष/महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। शुक्रवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर दोनो वर्गों की टीम का चयन किया गया। नवगछिया पुलिस जिला सीनियर बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा करते हुए राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के. सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में राजा कुमार (कप्तान) अंकित कुमार शर्मा, गुलशन, पुष्कर, आशीष उर्फ सन्नी व सूरज के अलावा टीम कोच अभिषेक। महिला वर्ग में अभिलाष कुमारी (कप्तान) कोमल कुमारी, मौसम, अन्नू, रूपा, जुली […]