Month: July 2025

Noimg

भागलपुर आरपीएफ थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दस्तावेज और फ्रिज जलकर राख ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ थाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना निरीक्षक के चैंबर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में चैंबर में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक फ्रिज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच […]

Noimg

ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, गोराडीह में मचा कोहराम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर ढलाई कार्य के लिए मिक्सर मशीन लेकर बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान नया टोला अगरपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मोबाइल पर सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां […]

Noimg

न्यायिक व्यवस्था को जनसुलभ बनाने की दिशा में विशेष अभियान शुरू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के निर्देश पर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक 90 दिनों का विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक जागरूकता रथ निकाला गया। इस रथ को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजकुमार राजपूत सहित विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान की प्रक्रिया, उसके लाभ और त्वरित न्याय की […]

Noimg

पारिवारिक विवाद में चाय विक्रेता और उसकी मां के साथ मारपीट, मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर चौक पर रविवार को पारिवारिक विवाद के कारण एक चाय विक्रेता और उसकी मां के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित चाय विक्रेता सागर कुमार यादव ने बताया कि रविवार की सुबह उनके चाचा शशि यादव अचानक उनकी चाय की दुकान पर आए और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट करने लगे। जब सागर ने अपनी मां बिंदु देवी को बुलाया और वह मौके पर पहुंचीं, तो चाचा ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। सागर कुमार यादव और उनकी मां बिंदु […]

Noimg

टीएमबीयू परिसर में लगेगी शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा, राष्ट्रपति करेंगी अनावरण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। यह प्रतिमा अगस्त माह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनावृत की जाएगी। गौरतलब है कि प्रतिमा स्थापना का निर्णय विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में लिया गया था। यह कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी, समाजसेवी, शिक्षाविद् और आम नागरिकों का सक्रिय योगदान मिल रहा है। प्रतिमा राजस्थान के जयपुर में निर्मित की गई है। यह कांस्य धातु की बनी हुई है, जिसका वजन लगभग 800 किलोग्राम और ऊंचाई 9 फीट है। प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में पहुँच चुकी है। सोमवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने प्रतिमा स्थापना समिति के सचिव एवं सिंडिकेट […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई बना हत्यारा, चाकू से हत्या कर किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों को कलंकित कर दिया। यहां एक युवक ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इस दौरान, उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे […]

Noimg

भांग से बने शिवलिंग ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान, दूसरी सोमवारी पर बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर स्थित बाबा मनोकामना नाथ मंदिर में अनोखी श्रद्धा और भक्ति का दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा एक बोरा भांग से विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। मंदिर समिति के अनुसार यह शिवलिंग विशेष शाम की आरती के लिए तैयार किया गया है। इसे देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोषों से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धा से ओतप्रोत यह आयोजन लोगों की आस्था का अद्भुत प्रतीक बन गया है। माना जाता है कि भांग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी भावना से प्रेरित […]

Noimg

सावन के दूसरे सोमवारी को लाखों कांवरियों और शिव भक्तों ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसावनDESK20250

भागलपुर। सावन के दूसरे सोमवारी को अजगैबीनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों और कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई। बिहार, झारखंड, नेपाल, छत्तीसगढ़, जयपुर, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा जल लिया और बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आस्था के साथ यात्रा शुरू की। सुबह से ही शहर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। अजगैबीनाथ धाम में भारी संख्या में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और फिर गंगा जल लेकर स्थानीय पंडितों से संकल्प करके पूजा अर्चना की। इसके बाद कांवरियों ने 105 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू की, जो देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम तक जाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा […]

Noimg

आपदा प्रबंधन के तहत भागलपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी की एक झलक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। आपदा प्रबंधन के तहत भागलपुर जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिले के विभिन्न अंचलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है, जो इन तैयारियों की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। भागलपुर के सभी 16 अंचलों के 238 पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज (वर्षा मापक यंत्र) स्थापित किए गए हैं, जो वर्षा की मात्रा को मापने में मदद कर रहे हैं। 19 जुलाई तक जिले में 122.70 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले के 15 अंचलों के 122 पंचायतों में 447 गांव ऐसे हैं जिन्हें बाढ़ प्रभावित होने की संभावना है। बाढ़ की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 94 […]

Noimg

भागलपुर में आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आपदा प्रबंधन से लेकर विकास कार्यों तक के मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। आपदा प्रबंधन की समीक्षा: सर्वप्रथम, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें यह पाया गया कि भागलपुर जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, कुंदन कुमार ने जानकारी दी कि बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। जिले में एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं और गोताखोरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर ली गई […]