Month: July 2025

टीएमबीयू कुलपति ने एमबीए विभाग की समीक्षा की, बेहतर प्लेसमेंट और बुनियादी ढांचे पर दिया जोर|| GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग का दौरा कर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभाग की डायरेक्टर डॉ. निर्मला कुमारी से नामांकन प्रक्रिया, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक माहौल, प्लेसमेंट की स्थिति और आधारभूत संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। कुलपति ने विभाग को और अधिक प्रभावशाली एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित एमबीए प्रोग्राम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से मान्यता मिलने के बाद यह विभाग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने एमबीए छात्रों को उद्योगों से जोड़ने, उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देने और प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट की दिशा में कार्य करने पर विशेष […]

Noimg

मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जागरूकता अभियान का समापन, JLNMCH भागलपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने वाले मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का समापन सोमवार को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH) में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, जूनियर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता और वर्तमान परिस्थितियों में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि यह कानून चिकित्सकों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है, लेकिन इसके उद्देश्यों और प्रावधानों की जानकारी आम जनता तक […]

Noimg

विशेष पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के डाटा का होगा पुनः सत्यापन ||GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरDESK20250

भागलपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोड कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्र संग्रहण और अपलोड की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एएसडी यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं के डाटा का पुनः सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केंद्र पर वार्ड पार्षद, बीएलओ, बीएलए और संबंधित सहायक सरकारी कर्मी के साथ बैठक की जाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, […]

Noimg

नवोदय में प्राकृतिक गैस और पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में सोमवार को आईओसीएल के बैनर तले स्वच्छता पकवाड़ा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत टोला जी ए हेड विकास कुमार, सहायक मैनेजर चंदन कुमार एवं टीम के 10 सदस्यों के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार चौधरी शिक्षक बीसी झा, अजीत कुमार, डीके सिंह , मो इकबाल, अभिमन्नु कुमार, एके वर्मा, संदीप कुमार, अमित कुमार एवं छात्र-छात्रों के पूर्ण सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। विकास कुमार टोला ने बताया पर्यावरण अनुरूप ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एवं जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम का . आयोजन किया जा रहा है ताकि प्राकृतिक गैस के उपयोग को आसानी से सूक्ष्म स्तर तक बताया जा सके ।यह […]

Noimg

बज्रलेश्वरनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दो लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

डाकबमों की जयघोष से गूंजा शिवधाम, एसडीओ और सीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा नवगछिया : सावन मास की दूसरी सोमवारी पर बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मड़वा स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर डाकबमों और आम श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ी, जिससे सम्पूर्ण वातावरण ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर करीब 60 हजार डाकबमों समेत दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने रविवार की रात अजगैबीनाथ धाम से अगुवानी गंगा घाट तक गंगाजल लाकर लगभग 40 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार की सुबह बाबा बज्रलेश्वरनाथ के दरबार […]

Noimg

जगतपति नाथ सदैव करतें है कृपा – पंडित अजित पांडे ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

हर हर महादेव की जयघोष से दूसरी सोमवारी पर भी गूंजा नवगछिया नवगछिया : श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर नवगछिया स्थित गोशाला रोड के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3:00 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग कतारबद्ध होकर जल अर्पण के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों और समिति सदस्यों द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, […]

Noimg

रेल ट्रैक पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आई महिला, इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर में ब्रजलेश्वरनाथ धाम जल चढ़ाने जा रही थी महिला, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार, गेट संख्या 17 (जमालपुर ढाला) के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक महिला अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिहपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नवगछिया अनुमंडल के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरवा टोला निवासी गीता देवी (उम्र […]

Noimg

रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के दुधेला गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई नवगछिया के बिहपुर रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तड़के एक युवक का शव डाउन रेल लाइन पर बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पोल संख्या 79/26 के समीप पूर्वी समपार फाटक के पास मिला। मौके से डाक बम का सामान और प्रसाद बरामद हुआ है, जिससे यह संकेत मिलता है कि मृतक किसी धार्मिक आयोजन से लौट रहा था। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने के बाद मृतक […]

Noimg

लूट कांड का सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी विमल कुमार गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 31 मार्च 2025 को कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुई थी, जब सिंधुजा माइक्रो फाइनेंस बैंक, आलमनगर (मधेपुरा) के कर्मचारी आशीष कुमार अपनी बाइक से घर (घोघा) लौट रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-10-AF-7792) लूट ली थी। घटना के संबंध में पीड़ित आशीष कुमार, निवासी पक्की सराय, घोघा थाना क्षेत्र, ने कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला कदवा थाना कांड संख्या 40/25, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दर्ज किया गया था। नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष […]

Noimg

सहकारिता मंत्री ने भागलपुर में की सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को भागलपुर सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पैक्स, व्यापार मंडलों, अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों, प्रबंधकों और किसानों ने भाग लिया। मंत्री ने सहकारिता विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सहकारिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की आय को दोगुना करना है। मंत्री ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से राज्य को समृद्धि की ओर ले जाना है, इसलिए इसे और व्यापक रूप दिया जा रहा है। रैयत और गैर-रैयत कृषकों को भी पैक्स का सदस्य बनाकर विभिन्न लाभों से जोड़ा जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी कार्य पारदर्शी हों और […]