Month: July 2025

Noimg

कलबलिया धार में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जपतेली गांव में मंगलवार को एक किशोर की गंगा नदी की कलबलिया धार में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जपतेली निवासी राजेश राय के पुत्र प्रिंस राय के रूप में हुई है। मंगलवार दोपहर प्रिंस अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कलबलिया धार में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों ने उसे काफी खोजबीन के बाद पानी से निकाला। मंगलवार की संध्या मृत किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। मृतक के दादा सुबोध राय ने बताया कि उनका पोता […]

Noimg

भागलपुर के क्लीनिक में युवती ने किया हंगामा, डॉक्टर के स्टाफ पर लगाए आपत्तिजनक नजरों से देखने के आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के महात्मा गांधी पथ स्थित गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन के क्लीनिक में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब इलाज के लिए पहुंची एक युवती ने क्लीनिक में मौजूद पुरुष स्टाफ पर आपत्तिजनक नजरों से देखने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप सुनते ही क्लीनिक में अफरातफरी मच गई और मामला तूल पकड़ गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थिति को गंभीर होता देख तिलकामांझी थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। डॉ. राजीव रंजन से जब मीडिया ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने बात […]

भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कहलगांव के गांवों में बाढ़ का खतरा, दिलीप मिश्रा ने फरक्का बराज और जल संधि पर उठाए सवाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी उफान पर है और लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। स्थिति यह है कि शहर के निचले इलाकों में कभी भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। वहीं कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के कई गांवों में गंगा का कहर किसी भी वक्त बरप सकता है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता और भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार दिलीप मिश्रा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि फरक्का बराज के निर्माण के कारण हर साल बिहार के लोगों को बाढ़ जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा असर आम जनजीवन और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। दिलीप मिश्रा ने कहा कि हर साल आने […]

नमामि गंगे घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुपर स्टार पूजा चटर्जी ने भोले के गीतों से बांधा समां ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज में सावन माह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा नमामि गंगे घाट पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार की शाम सुपर स्टार गायिका पूजा चटर्जी ने भाग लिया। उन्होंने भोले बाबा पर आधारित एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं और कांवरियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूजा चटर्जी ने “भोले भंडारी”, “नंद के लाल भोले” समेत कई भक्तिमय गीत गाकर श्रद्धालुओं में भक्ति भाव का संचार किया। कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी उद्‍घोषिका अंकिता पल्लव ने निभाई, जिनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर संगीत संयोजन में ढोल पर आदित्य राज और सत्य राज, ड्रम पर पप्पू गुप्ता, की-बोर्ड पर जिम्मी गुप्ता और […]

दहेज प्रताड़ना और इलाज में देरी ने ली गर्भवती कशिश की जान, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक उपेक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक देर से पहुंच ने एक और युवा जीवन को निगल लिया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के ककरमत्ता गांव की रहने वाली 18 वर्षीय कशिश कुमारी और उसके अजन्मे बच्चे की मृत्यु एम्बुलेंस में ही हो गई, जब उसे मुंगेर से भागलपुर मेडिकल कॉलेज मायागंज लाया जा रहा था। कशिश आठ माह की गर्भवती थी और उसे ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। मृतका की नानी लक्षो देवी ने बताया कि उसके पति मनोज पटेल, सास और ननद एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर लगातार अत्याचार करते थे। गर्भावस्था के दौरान भी कशिश से घरेलू काम करवाया जाता था, मना करने पर उसे […]

Noimg

ट्यूशन जा रही छात्रा को बालू लदे ट्रक ने रौंदा, इलाज में लापरवाही से हुई मौत, परिजनों में कोहराम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के रजौन से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नवीं कक्षा की छात्रा श्रेया रोज की तरह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी बधाई पेट्रोल टंकी के पास एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में रजौन प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। परिवार वालों का कहना है कि सुई देने के बाद श्रेया की तबीयत और बिगड़ने लगी, उसे तेज पेट दर्द हुआ और बाद में चौहान स्कूल के पास तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। इस घटना […]

Noimg

अजगैबीनाथ घाट पर गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। जिले के प्रसिद्ध अजगैबीनाथ गंगा घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गंगा स्नान के दौरान एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवनंदनपुर निवासी समरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मैट्रिक का छात्र था। उसके पिता का नाम राज कुमार यादव बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समरजीत अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ घाट पहुंचा था। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन […]

Noimg

भागलपुर कोर्ट में टाइटल सूट का मामला चर्चा में, पूर्व चेयरमैन आईएएस संजीव हंस पर पक्षपात का आरोप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार के भागलपुर व्यवहार न्यायालय में एक टाइटल सूट से जुड़ा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अभय कांत झा ने जानकारी दी कि यह विवाद एक विद्युत उपभोक्ता के पारिवारिक भूमि विवाद से जुड़ा है, जिसमें विद्युत विभाग के पूर्व चेयरमैन और चर्चित आईएएस अधिकारी संजीव हंस पर एक पक्ष को गलत तरीके से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि आईएएस संजीव हंस ने गलत नियत से मामले में दखल देकर मंजू झुनझुनवाला के पुत्र प्रतीक को उनके ही भाई द्वारा परेशान किए जाने की स्थिति को और जटिल बना दिया। इसे लेकर भागलपुर व्यवहार न्यायालय के सब-जज कोर्ट में टाइटल सूट केस […]

Noimg

गंगा का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन अलर्ट पर; संवेदनशील इलाकों में निगरानी टीमें तैनात ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी कि नदी किनारे स्थित संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। तटबंध, बांध और कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुल्तानगंज, राघोपुर, इस्माईलपुर, बिंदटोली और बुद्धुचक क्षेत्रों में बनाए गए स्पर (बचाव संरचनाओं) पर इंजीनियरों की टीमें 24 घंटे तैनात हैं और फ्लड फाइटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जैसे ही जलस्तर खतरे के निशान को पार करेगा, वैसे ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें, साथ ही सरकारी नावों को सक्रिय कर दिया जाएगा। नेपाल की नदियों और […]

कहलगांव में 73 हजार मतदाताओं के नाम सूची से गायब, कांग्रेस ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बिपिन बिहारी यादव ने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 73 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। बिपिन बिहारी यादव ने इस गंभीर मुद्दे पर चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में इतनी बड़ी संख्या में नामों का गायब होना लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, शिवदानी पटेल, कांग्रेस […]