Month: November 2025

केबीसी-2 हॉट सीट गेम अब 23 नवंबर को, तिथि में किया गया बदलाव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए लागू आचार संहिता एवं परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार ज्ञान वाटिका, नवगछिया में आयोजित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी-2) हॉट सीट गेम’ की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 16 नवंबर (रविवार) को आयोजित किया जाना था, परंतु अब इसे 23 नवंबर 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि यह परिवर्तन स्वामी आगमानंद जी महाराज के मार्गदर्शन एवं आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है ताकि सभी प्रतिभागी एवं आमजन बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में शामिल हो सकें। यह विशेष कार्यक्रम दिन के 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन स्थल ज्ञान वाटिका, […]

नवगछिया में महागठबंधन की जनसभा आज 7 नवंबर को , नवगछिया कचहरी मैदान में उमड़ेगी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आज, 7 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित नवगछिया कचहरी मैदान में गोपालपुर से वीआईपी के प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के समर्थन में महागठबंधन की जनसभा आयोजित की जा रही हैं ।इस जनसभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, आई.पी. गुप्ता शामिल होने या रहे हैं । कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी जोरों पर है। मंच सजावट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। क्षेत्र के लोगों में महागठबंधन के इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जनसभा में नेताओं के भाषणों के माध्यम से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की झलक देखने को मिल सकती […]

नाथनगर में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, बढ़ेगा मतदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर 158- नाथनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नाथनगर प्रखंड में जीविका दीदियों ने अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने रंगोली बनाई तथा संकल्प सभा का आयोजन कर मतदान की शपथ ली। जीविका सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे गांवों में लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की जा सके। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली, संगोष्ठी, रंगोली, मेहंदी और संकल्प सभा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा […]

285.96 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवगछिया पुलिस को विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 285.96 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई खरीक थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से की। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस एवं सीएपीएफ टीम द्वारा लगातार फ्लैग मार्च, वाहन जांच, अवैध शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंट-कुर्की की तामिला को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को खरीक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि […]

शैलेंद्र मंडल हत्याकांड में मृतक की बहू के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज ||GS  NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसुदनपुर बैसी गांव में हुए शैलेंद्र मंडल हत्याकांड मामले में गुरुवार को मृतक की बहू पूजा देवी के बयान पर रंगरा थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए जांच तेज कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। मालूम हो कि 4 नवंबर की देर रात गांव के ही निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के अगले सुबह ग्रामीणों ने शैलेंद्र मंडल का शव उनके घर की चारदीवारी के अंदर […]

Noimg

पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगों का अत्याचार, कार्रवाई के अभाव में दहशत में पीड़ित परिवार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार के साथ गांव के दबंगों द्वारा लगातार अत्याचार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता पहाड़पुर वार्ड संख्या 12 निवासी पूनम देवी, पति अर्जुन तांती ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूनम देवी द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन में गांव के ही जुलुम शर्मा (पिता स्व. कामेश्वर शर्मा), एतवारी शर्मा (पिता स्व. भूखन शर्मा), अभिषेक कुमार, सचिन कुमार (दोनों पिता एतवारी शर्मा), रितिक कुमार (पिता रौशन शर्मा), रौशन शर्मा (पिता कैलाश शर्मा) और धनेश्वर शर्मा (पिता स्व. राजकुमार शर्मा) को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 4 नवंबर की दोपहर […]

भागलपुर में पीएम मोदी की गरज, कहा – नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला, विकास सिर्फ एनडीए से संभव ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित भागलपुर और बांका जिले के सभी एनडीए प्रत्याशी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान कट्टा, क्रूरता और कुशासन के रूप में होती थी। उन्होंने कहा कि जंगलराज वाले खुद को शहंशाह समझते थे, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार को उस अंधकार से बाहर निकाला। मोदी ने भागलपुर दंगे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कांग्रेस शासन के कुशासन का प्रतीक था। उन्होंने कहा […]

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से उत्साहित हुए रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में 6 नवंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा मैदान पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक भाषण को सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए। इस अवसर पर रंगरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह, महामंत्री नितेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष परमानंद यादव, पंचायत अध्यक्ष एमडी साजिद, पंचायत अध्यक्ष श्री गौतम झा, सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, बूथ कमेटी के सदस्य तथा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। विधानसभा संयोजक श्री किशोर झा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह […]

जफरा गांव में मां ने नवजात को रेत में फेंका, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के जफरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म देने के कुछ ही देर बाद सड़क किनारे रेत में फेंक दिया। मासूम बच्ची रेत में लिपटी हुई पड़ी मिली। संयोग से वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर जब उस बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सनोखर 112 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और उसे आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन […]

सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव विद्या नाइक ने भागलपुर में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय यादव के पक्ष में की समर्थन की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सह अधिवक्ता विद्या नाइक ने आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार यादव (क्रमांक 8, चुनाव चिह्न – दूरबीन) के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। विद्या नाइक ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी इंडिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवार संजय यादव गरीब, मजदूर, किसान, दलित और पिछड़े समुदाय की सशक्त आवाज़ बनकर सामने आए हैं। विद्या नाइक ने कहा, “भागलपुर की जनता बदलाव चाहती है। […]