Month: December 2025

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित, 11 बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श || GS NEWS

नगर परिषदभागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सामान्य बोर्ड की इस बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सभी बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना, सफाईकर्मियों के आवेदनों पर विचार, वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा, मुक्ति धाम में निःशुल्क सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव, वर्ष […]

Noimg

जगदीशपुर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित, 16 निजी कंपनियों ने युवाओं को दिए रोजगार के अवसर || GS NEWS

जगदीशपुरChanchal Jha0

भागलपुर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जीविका द्वारा जगदीशपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें सही करियर मार्गदर्शन देना रहा। आयोजकों ने बताया कि जिले में इस प्रकार का रोजगार मेला प्रत्येक वर्ष चार बार आयोजित किया जाता है, जिसमें यह वर्ष का दूसरा मेला था। मेले में कुल 16 निजी कंपनियों ने भाग लिया। सभी कंपनियां निजी क्षेत्र से जुड़ी थीं, जिन्होंने युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रस्तुत किए। रोजगार मेले के दौरान सिक्योरिटी गार्ड सहित कई अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बड़ी संख्या में […]

Noimg

बिहार स्टेट सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में राजनंदनी को प्रशंसा प्रमाणपत्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहार स्टेट सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में भागलपुर की छात्रा राजनंदनी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने पर उन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। राजनंदनी किलकारी बालकेंद्र, मध्य विद्यालय धरहरा (भागलपुर) की छात्रा हैं और उनके पिता राजकिशोर सिंह हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार डांस स्पोर्ट्स यूनिट, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं बिहार परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। प्रशंसा प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बिहार स्टेट डांस स्पोर्ट्स यूनिट के सचिव सूरज वर्मा, परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा तथा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता और अनुभवी शास्त्रीय नृत्य […]

Noimg

नवगछिया क्रिकेट लीग के लिए चयन शिविर 23 दिसंबर को होगा आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड की बैठक सोमवार को फूड प्लाजा, नवगछिया में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी प्रखंडों के खिलाड़ियों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। बैठक के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रथम चरण का चयन शिविर 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे तेतरी मैदान, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। इस चरण में गोपालपुर प्रखंड, रंगरा प्रखंड, इस्माइलपुर प्रखंड और नवगछिया नगर परिषद के रजिस्टर्ड खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दूसरे चरण में अन्य प्रखंडों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बैठक में एनसीएल बोर्ड के अध्यक्ष सरोज कुमार झा, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश गोस्वामी, सूरज लाठ सहित […]

Noimg

समाजसेवी सुजीत सिंह ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी पंचायत से मुखिया पद के भावी उम्मीदवार सुजीत सिंह ने मदरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामानुजाचार्य परम पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुजीत सिंह आगामी पंचायत चुनाव 2026 में मदरौनी पंचायत से मुखिया पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी से अपने चुनावी अभियान और समाजसेवा के कार्यों में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सुजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज कल्याण और लोगों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया है और गुरुजी के आशीर्वाद से उनका उत्साह और बढ़ गया है। उनका मानना है कि लोकहित के कार्यों में सदैव ईमानदारी और निष्ठा […]

परबत्ता थाना क्षेत्र में छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परबत्ता थाना के खगड़ा निवासी गुलशन कुमार सिंह है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि साहू परबत्ता स्थित अपने घर के पास टहलने के दौरान ग्रामीण गुलशन कुमार सिंह ने उनके साथ छेड़खानी की कोशिश की। जब वादिनी ने इसका विरोध किया, तो गुलशन कुमार सिंह और उनके अन्य दो भाईयों ने वादिनी की मां के साथ गाली-गलौज की। इस संबंध में परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त गुलशन कुमार सिंह को […]

नवगछिया में शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गजाधर भगत रोड निवासी रंजीत कुमार है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में उग्र हो गया था और आसपास के लोगों के लिए खतरा बन गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच करवाई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर नवगछिया थाना ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने रंजीत कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। Chanchal Jha

कोंचिग से लौट रहे छात्र को रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। कोंचिग से पढ़ाई कर लौट रहे एक छात्र को मंगलवार की सुबह रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना के हरनाथचक निवासी संदेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संदेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 20 दिसंबर की सुबह लगभग आठ बजे वह टापर क्लासेस, कोंचिग से घर लौट रहा था। नवगछिया थाना क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर के पास रंगरा चौक थाना के भवानीपुर निवासी संतोष कुमार और हिमांशु कुमार ने पीछे से हमला कर उसके सर पर रॉड से वार किया। इस दौरान हिमांशु कुमार कहते हुए बोल रहा था कि “जान से मार दो।” शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इन दोनों से पहले किसी […]

Noimg

नवगछिया बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया थाना के बस स्टैंड के पास रविवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पूर्णिया जिला के अबकरनगर थाना के डरबा निवासी रंधीर शर्मा के पुत्र प्रवेश शर्मा, पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के शंकर मंडल के पुत्र दिलीप कुमार मंडल और मधेपुरा जिला के उदाकिशनगंज थाना के बसगढ़ा निवासी श्रवण मंडल के पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने घायल छोटू कुमार और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों […]

Noimg

लायंस क्लब नवगछिया टाउन ने जरूरतमंदों में वितरित किए 50 कंबल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। लायंस क्लब नवगछिया टाउन की ओर से सोमवार को प्रातः 10 बजे क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन भगवती पंसारी के सहयोग से अवध किशोर सिंह के निवास तुलसीपुर में जरूरतमंद लोगों में 50 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने संभाला। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में यह क्लब का पांचवां कंबल वितरण कैंप है। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए क्लब की ओर से आगे भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डायरेक्टर […]