Month: December 2025

पूर्व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद सिंह जी की माता का 95 वर्ष की आयु में निधन, सुजीत सिंह नें दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

निधनChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के मदरौनी पंचायत, प्रखंड रंगरा चौक के पूर्व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद सिंह जी की माता जी का सोमवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। वहीं मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्य आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। उन्होंने दादी जी को शत-शत नमन किया। समाज के विभिन्न वर्गों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपने-अपने तरीके से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं । Chanchal Jha

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

सोमवार को विद्यालय के चेतना सत्र में दी गई प्रतियोगिता संबंधित जानकारी नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर 244 लीटर शराब के तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

शराबChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दरोगा रसनदेव पासवान और अन्य पुलिसकर्मी गंगा तट के किनारे कार्रवाई में शामिल थे। पुलिस ने देखा कि एक नाव के माध्यम से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी और उसे गंगा के तट के किनारे उतारा जा रहा था। मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा में मछली के जाल से ढकी शराब तस्कर के पास रखी थी और वह भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर, पूर्णिया जिला के धमदाहा निवासी विपिन कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। […]

Noimg

गंगा की उपधारा में दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

गंगाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तटबंध से सटे डिमाहा बोचाही गांव के पास सोमवार की दोपहर गंगा की उपधारा में एक दो वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंटू कुमार के दो वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई। घटना के समय बच्चे के डूबने की सूचना मिलने पर आसपास के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। बाद में मृतक […]

Noimg

वाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तारवाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । भवानीपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर जेपी कॉलेज रोड पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 34 एम 4055, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक सवार भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी अंकुश कुमार, पिता छेदी शर्मा, के पास से 4.50 ग्राम गांजा और 375 मिलीलीटर की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा उनके पास से एक मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। […]

Noimg

राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

खेल खिलाड़ीChanchal Jha0

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय बालक बैडमिंटन अंडर-14, 17 एवं 19 प्रतियोगिता 2025 का सोमवार को दूसरा दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता स्थल पर शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, चंद्र भूषण कुमार, वरुण कुमार, किरण कुमारी, कामना कुमारी, रविकांत रंजन, राकेश कुमार, राकेश कुमार मंडल, विक्की कुमार, कुंदन कुमार और रंजीत कुमार मौजूद रहे। जिला खेल कार्यालय से लिपिक सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक आमिर खान और सुनील कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। मैच का संचालन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तकनीकी […]

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेले का हुआ उद्घाटन, किसानों को मिलेगी अनुदानित दर पर आधुनिक कृषि मशीनरी ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक (शस्य), भागलपुर प्रमंडल सहित कृषि विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। 21 नवंबर 2025 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 1469 स्वीकृति पत्र निर्गत किए गए हैं। भागलपुर जिले में कुल 3665 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाना है। इस वर्ष किसानों को अनुदान छोड़कर सीधे कृषि यंत्र देने की व्यवस्था नहीं है। स्वीकृति पत्र प्राप्त किसानों को पूर्ण मूल्य भुगतान कर ऑनलाइन पंजीकृत […]

टीएमबीयू हॉस्टलों में प्रशासन की सख्ती: अवैध रूप से रह रहे छात्रों को अंतिम चेतावनी, कल तक खाली करने का आदेश ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के हॉस्टलों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबे समय से जिला प्रशासन को हॉस्टल खाली कराने के लिए पत्र भेजे थे, जिसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक कार्रवाई की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीएसपी अजय चौधरी सहित जिला प्रशासन की टीम टीएमबीयू के विभिन्न हॉस्टलों में पहुँची और माइकिंग के माध्यम से छात्रों को अंतिम चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन छात्रों के पास हॉस्टल में रहने की वैध अनुमति नहीं है, वे कल तक हर हाल में हॉस्टल खाली कर दें। अधिकारियों ने यह भी कहा कि निर्धारित समयसीमा […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयाँ: देसी कट्टा के साथ सर्वेश गिरफ्तार, शराब तस्कर मुन्नीलाल साह देसी शराब और मस्केट संग पकड़ा गया ||GS NEWS

पुलिसChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में की गई, जहाँ पुलिस ने सर्वेश कुमार को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वेश अवैध हथियार लेकर गांव में घूम रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और सर्वेश को हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के कुछ लोगों से खतरे के कारण वह अपने पास देसी कट्टा रखता था। दूसरी कार्रवाई सबौर थाना पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुन्नीलाल साह अवैध शराब तस्करी में शामिल है। सत्यापन के बाद पुलिस टीम उसके ठिकाने […]

Noimg

कुंदन यादव हत्या कांड का खुलासा : मुख्य आरोपी शंकर महतो तारापुर से गिरफ्तार, अपराध कबूल ||GS NEWS

UncategorizedभागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 6 दिसंबर को हुए चर्चित कुंदन यादव हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दोपहर करीब 12 बजे साहिबगंज मोहल्ले में 22 वर्षीय कुंदन यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद मृतक की मां गीता देवी ने विश्वविद्यालय थाना में शंकर महतो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी तेज कर दी। पुलिस टीम को 7 दिसंबर को बड़ी सफलता मिली, जब मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी शंकर महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। […]