Month: December 2025

Noimg

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ध्वज पिन समारोह आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, भागलपुर कर्नल संजय कुमार द्वारा जिले के वरीय अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज-पिन (फ्लैग पिन) अलंकृत किया गया। समारोह के दौरान आयुक्त भागलपुर हिमांशु कुमार राय, पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, नगर आयुक्त शुभम कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भागलपुर जस्टिस राज कुमार राजपूत के औपचारिक परिधान पर ध्वज पिन लगाया गया। यह ध्वज-पिन राष्ट्र सम्मान, एकता और सशस्त्र सेनाओं के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। अधिकारीगण ने इस पहल की सराहना की और देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया। Chanchal Jha

Noimg

समकालीन अभियान में भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न थानाक्षेत्रों से 122 आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

पुलिसChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पिछले दो दिनों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानाक्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 122 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने देर रात तक चलाए गए अभियान में वारंटियों, पेंडिंग मामलों के आरोपितों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। कई ऐसे आरोपित, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे, उन्हें भी इस अभियान के दौरान पकड़ा गया। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से यह […]

Noimg

भागलपुर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई शुरू: सड़क पर सामान फैलाने वालों पर कल से सिविल ड्रेस में रखी जाएगी निगरानी, नगर निगम करेगा चालान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को शहर की मुख्य सड़कों पर उतरी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत लोहिया पुल के नीचे से की गई, जो खलीफा बाग चौक होते हुए वैरायटी चौक तक चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथ व सड़क पर दुकान फैलाने वाले सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि अब फुटपाथ और सड़क पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रात डीएसपी संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि बुधवार से सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी बाजारों में तैनात रहेंगे। यदि कोई दुकानदार सड़क पर सामान फैलाते पाया गया, तो उसकी फोटो खींचकर नगर […]

Noimg

बाबूपुर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, एक यात्री गंभीर, ड्राइवर फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक हाइवा गाड़ी ने सामने से जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ऑटो को धक्का मारने के बाद हाइवा खुद भी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद हाइवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश […]

Noimg

गश्ती के दौरान बड़ा हादसा: सजौर थाना की पुलिस गाड़ी पलटी, पांच जवान घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के बधाव रब्बीचक गांव में मंगलवार देर शाम गश्ती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सजौर थाना की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई, जिससे पुलिस टीम के पांच जवान घायल हो गए। घायलों में एसआई शंकर कुमार यादव, अरविंद कुमार सिंह, मंगल राम, बांका जिले की महिला जवान सोनी कुमारी और खगड़िया के संजीत कुमार सिंह शामिल हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अरविंद कुमार सिंह और महिला जवान सोनी कुमारी की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य तीन जवानों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]

Noimg

भागलपुर को मिली विकास की तीन बड़ी सौगात: मरीन ड्राइव, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और इनलैंड वाटर वे से बदल जाएगा शहर का भविष्य ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिला अब विकास के एक नए और ऐतिहासिक दौर में प्रवेश करने जा रहा है। बड़े पावर प्रोजेक्ट के बाद लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की तीन बड़ी परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इनमें मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव, सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटर वे जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भागलपुर पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा परिवहन और पर्यटन केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि लगभग 8500 करोड़ रुपये की लागत से मुंगेर से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे भव्य मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना को दो […]

Noimg

भागलपुर में शुरू हुई बिहार राज्य सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता, पहली बार शहर में हो रहा आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।सैंडिस कंपाउंड के बास्केटबॉल कोर्ट पर मंगलवार से बिहार राज्य सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। यह प्रतियोगिता 10 दिसंबर तक जारी रहेगी। उद्घाटन समारोह का आयोजन सैंडिस के प्रांगण में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी एन. के. यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रीति शेखर और खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार बास्केटबॉल संघ के महासचिव सुशील कुमार, बास्केटबॉल संघ भागलपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। भागलपुर बास्केटबॉल संघ के सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता कई वर्षों बाद आयोजित हो रही है और भागलपुर में इसका आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों में […]

पुरानी विवाद को लेकर दंपति और पुत्र पर हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया के 14 नंबर सड़क पर पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की संध्या जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सुनील कुमार झा, पिता श्याम झा, निवासी तुलसीपुर थाना खरीक, और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ-साथ उनका पुत्र गौरव कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर पाई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुनील कुमार झा और शांति देवी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गौरव कुमार झा का भी इलाज अस्पताल में जारी है।पुत्र गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। रंजीत भगत, […]

बाइक सवार महिला सड़क हादसे में घायल, आरोपी फरार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती टोला परबत्ता की निवासी चांदनी देवी, पत्नी मिथुन मंडल, गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। घटना इस्माइलपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर लक्ष्मीपुर बाबा विश्वनाथ मंदिर के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी की बाइक को किसी वाहन ने धक्का मार दिया और आरोपी फरार हो गया। दुर्घटना के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।चांदनी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। Chanchal Jha

नवगछिया में हाईवा ट्रक से 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद, 1 गिरफ्तार || GS NEWS

शराबChanchal Jha0

नवगछिया। मद्य निषेध के तहत नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवा ट्रक से कुल 1473.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में खलासी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07.12.25 को हाईवा ट्रक, रजि० नं० OD09K 8613 के मालिक ने नवगछिया थाना को सूचना दी कि उन्होंने यह ट्रक चालक सहित भाड़े पर दिया था। उन्हें पता चला कि दूसरे चालक द्वारा ट्रक में गिट्टी के भीतर भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना टीम ने वाहन मालिक के सहयोग से हाईवा ट्रक और खलासी को तेतरी स्थित जी.एस. धर्मकाटा के पास पकड़ा। वाहन चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी […]