Month: December 2025

Noimg

बरौनी में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन, ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

बरौनी/भागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन के नेतृत्व में ओटीसी बरौनी में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 से अधिक कैडेट्स विभिन्न बटालियनों से शामिल होकर उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैडेट्स ड्रिल, फील्डक्राफ्ट, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और बेसिक मिलिट्री कौशल जैसी गतिविधियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दिनांक 8 दिसंबर 2025 को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने कैंप का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया, जिसके बाद कर्नल रितेश मोहन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर उणियाल ने कैडेट्स की लाइन, मेस, प्रशिक्षण क्षेत्र, स्वच्छता व्यवस्था और शिक्षण […]

Noimg

कटारिया स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, कई मांगों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : मंगलवार को कटरिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार की अध्यक्षता में स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य गण एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों में अजय कुमार पासवान, हिमांशु झा, गौतम कुमार सिंह, ब्रजकिशोर कुमार सरपंच प्रतिनिधि पंचायत सधुआ चापर उपस्थित थे। रेल कर्मचारियों की ओर से दीपक कुमार, स्टेशन अधीक्षक और रविकांत कुमार शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सदस्य गण द्वारा विभिन्न एजेंडा प्रस्तुत किए गए और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान दिया गया: बैठक के अंत में स्टेशन अधीक्षक ने सभी प्रस्तावित मुद्दों को नोट करते हुए रेलवे प्रबंधन तक सुझाव भेजने का आश्वासन दिया। […]

Noimg

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवगछिया जिला के तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग का सफल समापन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवगछिया जिला द्वारा नवगछिया प्रखंड के नगरह गांव स्थित चौहान टोला में तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक नए स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस वर्ग में नए स्वयंसेवकों को शाखा लगाने, शारीरिक योग, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, दंड अभ्यास, प्रार्थना, गीत, भजन और अनुशासन जैसी गतिविधियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त संघ के 100 वर्ष, पंच परिवर्तन, संस्कृति एवं धर्म जैसे विषयों पर बौद्धिक प्रशिक्षण भी कराया गया। वर्ग का संचालन संघ के कार्यवाह एवं मुख्य शिक्षक के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नए स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देने के लिए कटिहार विभाग के विभाग प्रचारक, कटिहार विभाग के सह कार्यवाह, नवगछिया जिला के संघचालक, जिला कार्यवाह, […]

नृत्य कला मंदिर में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अभिनंदन, कहा- सरकार, खिलाड़ी और संघ मिलकर ही बदलेंगे बिहार का खेल || GS NEWS

खेल कूदChanchal Jha0

पटना । राजधानी के नृत्य कला मंदिर में मंगलवार को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। बिहार ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मंत्री ने मंच पर कदम रखा, पूरे हॉल में तालियों और नारों की गूंज उठी। धनेश्वरी देव नंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर के बैंड ने राष्ट्रीय गीत की धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रमय बना दिया। खिलाड़ी, कोच और खेल संघों के पदाधिकारी समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर खेल मंत्री का स्वागत किया। […]

परबत्ता में लूट कांड का आरोपी सन्नी कुमार गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में दिनांक 20 अप्रैल 2025 को हुए लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, उस दिन परबत्ता थाना अंतर्गत विक्रमशीला पहुँचपथ कलवलीया धार के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो चालक को मारपीट कर उसके ई-रिक्सा (टोटो) और मोबाइल लूट लिए थे। इस घटना के संबंध में परबत्ता पुलिस ने कांड संख्या 68/25 दिनांक 20.04.25 के तहत धारा 309(4) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में लूटी गई टोटो और मोबाइल के साथ पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 09.12.25 […]

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 || GS NEWS

creative talent huntChanchal Jha0

मंगलवार को विद्यालय के चेतना सत्र में दी गई प्रतियोगिता संबंधित जानकारी नवगछिया के बाल विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले […]

Noimg

धरहरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सेवा शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में अब गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सेवा शुरू कर दी गई है। पहले इस केंद्र में केवल सामान्य ओपीडी सेवा उपलब्ध थी, जिसमें सीमित स्तर का इलाज होता था। जिला स्वास्थ्य समिति की पहल और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत अब यहां गर्भवती महिलाओं को एएनसी (एंटिनैटल चेकअप) विशेष जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। मंगलवार को इस नई सुविधा का उद्घाटन गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, डॉक्टर हसनैन कबीर, जिला समन्वयक पिरामल डॉक्टर सरताज आलम और स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने फीता काटकर किया। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हसनैन कबीर ने बताया कि यह सुविधा खासकर आसपास के गांवों की गर्भवती महिलाओं के […]

पूर्व क्रिकेटर और कोच प्रमोद शर्मा के पिता आनंदी शर्मा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के पूर्व क्रिकेटर और सह कोच प्रमोद शर्मा के पिता आनंदी शर्मा का कुछ दिनों से चल रही बीमारी के बाद अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र और खेल समुदाय में शोक की लहर फैल गई। उनके निज आवास पर नवगछिया खेल संघ के संयोजक एवं राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, अखिलेश पांडे, सरोज झा, राजेश कुमार राजू, मुकेश सिंह, अमित पांडे सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी। खेल संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अशोक सिंह, सजन गुप्ता, विकास राय, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, कमल टिबरेवाल, साजन पोद्दार, प्रशांत कुमार गुड्डू सहित […]

Noimg

खाना बनाने के क्रम में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनीगाँव निवासी नीतू देवी पति सनोज कुमार सिंह, अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक उनके पीछे लकड़ी का टुकड़ा गिर गया और उनके पहने हुए सूती साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे उनका शरीर का पिछला हिस्सा और पीठ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार नीतू देवी के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन बताते हैं कि घटना के समय उनके पति […]

Noimg

भूमिहीन परिवार की बंदोबस्ती जमीन पर दबंगों का कब्जा, आठ दिनों से रास्ता बंद; सामूहिक हत्या की धमकी से दहशत में पीड़ित परिवार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से भूमिहीन परिवार पर अत्याचार का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय बहुसंख्यक समुदाय के दबंगों ने एक भूमिहीन परिवार की बंदोबस्ती जमीन पर जबरन लकड़ी रखकर उनके घर आने-जाने का रास्ता पिछले आठ दिनों से पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है। इतना ही नहीं, पीड़िता के परिवार को घर से भगाने और सामूहिक हत्या की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता पूनम देवी, पति अर्जुन तांती, निवासी वार्ड संख्या-12, पहाड़पुर ने नारायणपुर अंचलाधिकारी, भवानीपुर थानाध्यक्ष समेत जिले के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन अब तक उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिली है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि उनकी बंदोबस्ती जमीन हथियाने […]