Month: December 2025

मानसिक रूप से ग्रस्त युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मायागंज अस्पताल में हुई मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के BA पार्ट–1 छात्र ने तोड़ा दम भागलपुर के सज़ौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार (19), पिता विजय पासवान, ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसकी स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने बताया कि प्रिंस ने अचानक किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी लोग कटनी के लिए खेतों में गए हुए थे और प्रिंस घर पर अकेला था। घर में मौजूद छोटे बच्चों ने देखा कि […]

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में धूमधाम से मनाया गया ‘गीता दिवस’||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में सोमवार को मोक्षदा एकादशी के अवसर पर गीता दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रवि प्रकाश पंकज टिबड़ेवाल, पारस खेमका तथा शिक्षक सुनील कुमार पाठक शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन के सी मिश्रा और राजकमल झा ने संयुक्त रूप से किया। प्रारंभ में के सी मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा काव्या कुमारी ने “एक राधा, एक मीरा” गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गीता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने महाभारत के प्रसंग पर आधारित […]

Noimg

उत्साहपूर्वक मनाया गया बाल भारती विद्यालय में गीता जयंती और एनसीसी स्थापना दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय में सोमवार को गीता जयंती एवं एनसीसी स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी. पी. सिंह, एनसीसी एएनओ विकास पांडेय तथा वरिष्ठ शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी गणमान्य अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गीता के उपदेशों और राष्ट्रभक्ति पर आधारित नृत्य, गीत और झांकियाँ शामिल थीं। विशेष रूप से छात्राओं जहान्वी और नेहल के उत्साहपूर्ण भाषण ने उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि […]

Noimg

नवगछिया में होगा नवगछिया क्रिकेट लीग, खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 10 दिसंबर तक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड द्वारा आगामी माह में नवगछिया क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को फूड प्लाजा, नवगछिया में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, मुख्य संयोजक घनश्याम प्रसाद, प्रखंड संयोजक मुकेश कुमार सिंह (गोपालपुर), अजेश साहू (इस्माइलपुर), किशन कुमार (नवगछिया), बबलू यादव (नारायणपुर), प्रशांत कुमार (बिहपुर), नीतीश गोस्वामी (रंगरा), सूरज लाठ (खरीक), अशोक सिंह (नवगछिया नगर परिषद) सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्य संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि सभी प्रखंड संयोजक अपने क्षेत्रों में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इच्छुक खिलाड़ी 10 दिसंबर तक संबंधित प्रखंड संयोजक के पास अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद प्रखंड स्तर पर […]

एक बेर में उजड़ी गेलै दुनीया – आबे के कहते कनिया फूलन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

एक मिनटों में उजड़ी गेलै दुनिया हो बाबू … नवगछिया।“हममे सब बस शादी से हँसते–बोलते मदरौनी जा रहल रिहे … के जाने रहे कि इतना बड़ो बात भय जेते ..— यह शब्द टेम्पो में सवार प्रत्यक्षदर्शी महिला फूलन देवी के हैं, जिन्होंने हादसे की दहशत में चीखते हुए बताया। रविवार सुबह करीब 9 बजे, NH–31 पर अजय ढाबा के समीप अचानक सनसनी फैल गई। सड़क पर परखच्चे उड़ा हुआ टेम्पो, चारों ओर बिखरा सामान, बच्चों की रोने की आवाज़ें और घायल लोगों की कराह — यह सब देखकर आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। “हमरा जोर के झटका लागले फेरु सब उलट–पुलट हो गेले ।” प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवगछिया के नवादा गांव से लड़की की शादी का भोज खाकर […]

महिला का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर मुकेरी गांव में एक विवाहित महिला की गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी पुनिता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के भाई प्रणव कुमार, निवासी श्रृंगारपुर, थाना उदाकिशनगंज, जिला मधेपुरा ने बताया कि सुबह उनकी बहन ने फोन कर कहा था कि उनकी गोतनी भैसुर देवर उनसे लड़ाई कर रही है। इससे कुछ देर बाद शाम में एक पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बहन का शव पड़ा है। जानकारी के अनुसार वहबर्तन धो रही थी, उसी दौरान उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर खींचकर उसकी हत्या कर […]