Month: December 2025

संदेहास्पद स्थिति में महिला की हत्या मामले में दो गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला शांति नगर में रविवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी पुनिता कुमारी (25) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां ललिता देवी ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति नीतीश कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति नीतीश कुमार और सास लहरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए […]

Noimg

नवगछिया में आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक कांड में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अगस्त 2025 को व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस घटना के संबंध में नवगछिया थाना में कांड संख्या 259/25 दिनांक 18.08.25 के अंतर्गत धारा 25(1-b)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। कांड की जांच के क्रम में पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। बाकी वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 30 नवंबर […]

विश्व एड्स दिवस पर जी.बी. कॉलेज नवगछिया में जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई–1, जी.बी. कॉलेज नवगछिया द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नवगछिया बाजार तक गई, जहां लोगों को एड्स से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। नागरिकों को सुरक्षित यौन संबंध अपनाने, नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा दूषित रक्त के उपयोग से बचने की सलाह दी गई। रैली में प्रोफेसर शिवशंकर मंडल, डॉ. राजकुमार, डॉ. मुसर्रत, डॉ. मंजू, डॉ. श्याम, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. चंदा, […]

भागलपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एआरटी सेंटर भागलपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अभिलेश कुमार तथा वरीय चिकित्सक डॉ. हेमशंकर शर्मा शामिल हुए। दोनों चिकित्सकों ने एड्स से बचाव, जागरूकता तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। DESK2025

Noimg

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट और टेक्नीशियन की सेवा समाप्त ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

कर्मियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर हड़ताल की घोषणा की भागलपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम कर रहे ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटरों की सेवाएं अस्पताल प्रबंधन द्वारा समाप्त कर दी गईं। निर्णय की जानकारी मिलते ही सभी कर्मियों ने विरोध जताते हुए अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठकर हड़ताल की घोषणा कर दी। गौरतलब है कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने के समय अंतरा कंपनी के माध्यम से ड्रेसर, वार्ड अटेंडेंट, टेक्नीशियन और डाटा ऑपरेटरों की सेवाएं ली जा रही थीं। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन ने नई एजेंसी अंग विकास परिषद से सेवा लेने का निर्णय किया है। इस बदलाव से पहले से कार्यरत कर्मचारी नाराज हो गए और उन्होंने परिसर में ही […]

Noimg

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर हाईटेंशन तार टूटने से ट्रेनें बाधित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

यात्रियों को घंटों भुगतनी पड़ी परेशानी भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर रविवार सुबह नाथनगर और मुरारपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुरानी सराय के पास हाईटेंशन कैटेनरी तार टूट जाने से रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक जोरदार आवाज के साथ तार टूटने से अफरातफरी मच गई और अप लाइन पर सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इस घटना का सबसे अधिक असर पटना जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। घटना के बाद दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन रुकते ही स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्री घंटों तक स्टेशन पर फंसे रहे और लगातार बढ़ती भीड़ के बीच उनकी बेचैनी भी बढ़ती गई। रेलवे प्रशासन माइकिंग के जरिए बार-बार यह […]

Noimg

छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

दो आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी भागलपुर के नाथनगर अंतर्गत ललमटिया थाना क्षेत्र में शराब की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर रविवार देर शाम हमला हो गया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नसरतखानी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब छुपाकर रखी गई है और उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर ललमटिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान कुएं के पास […]

Noimg

कजरैली में दिनदहाड़े 75 वर्षीय वृद्ध की दबिया से दचक कर हत्या, क्षेत्र में दहशतडीएसपी ने पहुंचकर की जांच ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर कजरैली थाना क्षेत्र के कंचन गांव में सोमवार को अंधरी नदी के समीप 75 वर्षीय वृद्ध विटानी सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने उन पर दबिया से कई बार हमला किया। मृतक के सिर के पीछे और गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या अत्यंत निर्ममता से की गई है। घटना की सूचना मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, कजरैली थाना प्रभारी चनवीर कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे स्थल की वीडियोग्राफी कराई। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से खून के धब्बे व अन्य सबूत एकत्र किए और जांच के लिए अपने साथ ले गई। घटनास्थल पर पहुंचे […]

नाथनगर केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी परेशानी, नाले का मलबा तीन दिनों से सड़क पर पड़ा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित केबी लाल रोड पर नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले निगम की ओर से नाले की उड़ाही कराई गई थी, लेकिन उड़ाही के बाद नाले से निकाला गया पूरा मलबा यथास्थान सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे सड़क अत्यधिक संकरी हो गई है और प्रतिदिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इस अव्यवस्था का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है। बच्चे रोजाना मलबे के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि उनके अभिभावक भी जोखिम उठाकर संकीर्ण रास्ते से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के समय तो सड़क पर […]