Month: March 2026

Noimg

प्रेम प्रसंग में बवाल: युवक पर जानलेवा हमला, फिर रहस्यमय तरीके से लापता || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

इलाज के दौरान अस्पताल से गायब हुआ युवक, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया भागलपुर। जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया और इलाज के दौरान वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पूरे मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और एकतरफा जांच का गंभीर आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार कुतुबगंज निवासी मोहन मोदी ने वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र रोहित कुमार और अंजली कुमारी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। करीब छह महीने पहले किसी घटना के बाद रोहित ने अंजली को शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन लड़की ने […]

Noimg

रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में नवाह पारायण व रामचरितमानस का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल भागलपुर। नाथनगर क्षेत्र के घोसी टोला स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के आयोजन का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा रामजानकी ठाकुरबाड़ी से निकलकर अनाथालय रोड, नाथनगर थाना चौक, केबी लाल रोड, टमटम चौक होते हुए नरसिंह भगवान मंदिर ललमटिया पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में वापसी की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर समिति […]

Noimg

सिपेट भागलपुर में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नीति, तकनीक और जन-जागरूकता पर जोर, सतत समाधान की दिशा में मंथन भागलपुर। सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), भागलपुर में “प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट: पॉलिसी फ्रेमवर्क, अर्बन चुनौतियां एवं सतत समाधान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन, नीति क्रियान्वयन और सतत विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव एवं भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अमित लकड़ा, तकनीकी अधिकारी आशुतोष कुमार, फैकल्टी सदस्य, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, प्रशिक्षु एवं मीडिया प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संगोष्ठी का […]

Noimg

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

घर से बुलाकर ले जाने का आरोप, मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हा खुर्द गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय भोलू यादव, पिता स्वर्गीय अशोक यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बीती शाम गांव के ही कुछ लोग भोलू यादव को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर कथित रूप से कुछ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। परिवार का कहना है कि बाद में गंगदेव पापड़ी नामक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि भोलू यादव की […]

Noimg

ज्ञान वाटिका के 5 छात्रों ने नवोदय में पाई सफलता, प्रधानाध्यापक बोले—मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञान वाटिका आवासीय सह दिवसीय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। इस वर्ष विद्यालय के 5 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिससे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल व्याप्त है। चयनित छात्र-छात्राओं में आदर्श कुमार (पिता–हरिनंदन कुमार, निवासी–पकरा), मिस्टू राज (पिता–देव शंकर साह, निवासी–पोखरिया, गोपालपुर), गुरुशरण कुमार (पिता–व्यास साह, निवासी–सिंघिया मकंदपुर), रौशन कुमार (पिता–अशोक कुमार आनंद, निवासी–नारायणपुर चंडी स्थान, इस्माईलपुर) एवं शिवम कुमार (पिता–प्रमोद कुमार सिंह, निवासी–रसनोक, खगड़िया) शामिल हैं। विद्यालय, जो किड्स प्ले से लेकर कक्षा 10वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, वर्ष 2004 से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देता आ […]

Noimg

नवगछिया में श्रद्धा के साथ शुरू हुई चैती दुर्गा पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में चैत्र नवरात्र (चैत्र नवरात्र) के शुभ अवसर पर आस्था और भक्ति का माहौल चरम पर है। शहर के दोनों प्रमुख स्थलों—शहीद टोला स्थित मां चैती दुर्गा मंदिर एवं नया टोला स्थित मां चैती दुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों व मंत्रोच्चार से गूंज उठा है। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का अत्यंत पावन पर्व माना जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्र का शुभारंभ होता है। भक्तजन उपवास रखकर, कलश स्थापना कर एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की आराधना करते हैं। […]

Noimg

मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के साप्ताहिक विशेष शिविर के दूसरे दिन पर्यावरण सुरक्षा एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने […]

Noimg

रामायण पाठ के साथ रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ का 51वां वार्षिक महोत्सव शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति द्वारा आयोजित 51वां वार्षिक महोत्सव गुरुवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 विद्वानों द्वारा सामूहिक रामायण पाठ के साथ हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल व्याप्त हो गया। यह आयोजन 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के शिव […]

Noimg

सीएचसी नारायणपुर में राज्य स्तरीय कायाकल्प मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न, स्वच्छता व सेवा गुणवत्ता की सराहना || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में गुरुवार को राज्य स्तरीय कायाकल्प मूल्यांकन सफल एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। यह मूल्यांकन केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्थान की स्वच्छता, अनुशासन, गुणवत्ता एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण रहा। इस अवसर पर राज्य के असेसर डॉ. किशलय एवं डॉ. प्रशांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए सकारात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की टीम को गुणवत्ता के नए आयाम हासिल करने की प्रेरणा मिली। इस उपलब्धि के पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. बिनोद कुमार का कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच प्रमुख रही। उनके साथ डॉ. रानी ने भी अपनी सक्रिय भूमिका एवं समर्पण […]

Noimg

हिन्दी नववर्ष पर शिवशक्ति योगपीठ से भव्य नववर्ष यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में हिन्दी नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के दिन गुरुवार को श्री शिवशक्ति योगपीठ से स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ भव्य नववर्ष यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर पुष्पवर्षा के साथ नवगछिया एनएच-31 मार्ग होते हुए जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक से स्टेट हाइवे के रास्ते यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप स्थित आनंद वेयरहाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विश्राम के उपरांत आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में हिन्दी नववर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसके प्राकृतिक […]